

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर में शुक्रवार सुबह पुराने भूमि विवाद में दीवार बनाने की बात पर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और चाकूबाजी हो गई।
इस मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर बवाल को शांत किया और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया गया कि गांव के राजवंत चौहान व सरोज शर्मा के परिवारों के बीच काफी लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। मौके पर पूर्व में एसडीएम, तहसीलदार , राजस्व अधिकारियों व पुलिस की उपस्थिति में पैमाइश व विवाद होता चला आ रहा है।
पूर्व में भी उक्त भूमि पर काम करने को लेकर दोनों पक्षों में किसी प्रकार की आम सहमति बनाकर मामला शांत पड़ा हुआ था। लेकिन इसी बीच शुक्रवार को राजवंत चौहान के परिवार के लोग पूर्व में रुकी हुई एक दीवार का निर्माण करवाने लगे। इसे लेकर सरोज शर्मा के पक्ष के द्वारा इसपर आपत्ति जताई गई और काम रोकने के लिए कहा गया लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई और इसके बाद लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे।
इस मारपीट में एक पक्ष के सरोज शर्मा, सुग्रीव शर्मा, आतिश शर्मा व अर्चना शर्मा घायल हो गई। घायलों में सुग्रीव शर्मा का आरोप है कि उनपर चाकू से वार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के हरेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, चंद्र प्रताप, भानु प्रताप, व रघुवंश चौहान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बवाल हुआ है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कारवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

