सरयू के कटान पीड़ित किसानों ने की बैठक, तटबंध मरम्मत और मुआवजा दिलाने की उठाई मांग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के तेज कटान से ग्राम सुल्तानपुर की उपजाऊ भूमि नदी में समाहित होती जा रही है। इसी संकट को लेकर रविवार को जूनियर हाई स्कूल सुल्तानपुर के प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक हुई।

बैठक में कटान से बचाव, किसानों के मुआवजे और तटबंध की मरम्मत को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बांसडीह को सौंपा जाएगा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बैठक में रखी गईं मुख्य मांगें

-पोखरा बस्ती जो नदी से केवल 100 मीटर की दूरी पर है, उसे तत्काल सुरक्षित किया जाए।

-पर्वतपुर-जयनगर से रिगमैन तटबंध, जो जर्जर स्थिति में है, उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए।

-नए ठोकर (स्पर) का निर्माण कर गांव को कटान से बचाया जाए।

-नदी कटान से प्रभावित किसानों को शासनादेश के अनुसार मुआवजा दिया जाए।,बाढ़ विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में ठोकर निर्माण के दौरान तोड़ी गई नालियां, दीवारें और पुलिया को पुनः बनवाया जाए।

-वर्ष 2024 में नदी में समाहित किसानों की भूमि का मुआवजा तत्काल दिलाया जाए।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान शिवाजी सिंह ने की। वक्ताओं में ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव, गणेश प्रसाद, सुरेंद्र राम, भरत सिंह, संजय सिंह परिहार, अजीत कुमार राम, सोनू यादव, मीना सिंह, मुन्ना यादव, बबलू प्रसाद, मुन्नाराम, माकुर्धन यादव, शेषनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, संजय सिंह, बच्चन पांडे, पिंटू सिंह, देवंती देवी, ओमप्रकाश और भोला यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीण बोले कि “अब नहीं उठाए गए कदम तो गांव नदी में समा जाएगा” ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE