
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. एसडीएम शरद चौधरी ने कहा कि स्कूल के बच्चों में प्रत्येक अभिभावक को बच्चों के पठन-पाठन के प्रति ध्यान देना जरुरी है किन्तु उससे पहले उसके पठन-पाठन के नेचर को जानना जरुरी है। यदि हर अभिभावक ऐसा करना शुरु कर दिया तो निश्चित ही हर स्कूली बच्चा अपनी मुकाम तय करने में सफल होगा।
एसडीएम चौधरी ने यहां सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के प्रांगड़ में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह के मौके पर संबोधित किया.उन्होंने कहा कि बच्चे के पठन-पाठन के लिए जबरन दबाव न दें, न कोई विवाद करें। वह क्या चाहता है उसकी मानसिकता समझ कर आगे बढ़ें। दबाव होने पर निरन्तर वह बच्चा फेल ही नजर आयेगा। मुख्य अतिथि ने स्कूल के अनुशासन व प्रशासन को सराहा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
स्कूल के निदेशक डा. जेआर मिश्र ने कहा कि पठन-पाठन में एक वर्ष की मेहनत का फल कितना अच्छा रहा, उसको जानने के लिए अपने बच्चों के साथ अभिभावकों का आना हुआ। हो सकता है कि किसी बच्चे की छोटी गलती के कारण उसे संतोष जनक मार्क नही मिल पाया हो। इसमें अगली कक्षा के लिए अभी से तैयारी प्रारम्भ कर अपनी मुकाम हासिल करने का काम करें। स्थानीय नगर के मध्य सोनाडीह इमिलिया मार्ग पर नर्सरी से द्वितीय तक सेट जेवियर्स कीड्स के बारे में चर्चा कर प्रवेश प्रारम्भ होने की जानकारी निदेशक मिश्रा ने दी।
प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने कहा कि आज बच्चों के पूरे साल की मेहनत का मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम का दिन है। हम बच्चों को अपने सकारात्मक शब्दों से उन्हे आगे भविष्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
स्कूल के टॉपर बच्चों में कक्षा 1 से 5 के बीच में कक्षा 1 अ में आयुष यादव व कक्षा 6 से 11 के बीच कक्षा 6 की प्रगति गोयल को 5100/ रुपए के चेक से अलग-अलग पुरस्कृत किया गया।
100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए बच्ची के माताओं को मोमेंटो से विशेष सम्मान दिया गया। इण्टर नेशनल ताइक्वान्डों में वैष्णवी गुप्ता को मोमेंटो प्रदान किया गया। शिक्षकों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए दिनेश कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वेस्ट कैप्टन का अवॉर्ड मयंक पाण्डेय को दिया गया। वेस्ट हाउस अवॉर्ड ब्ल्यू हाउस को दिया गया। स्कूल में प्रत्येक कक्षा में परीक्षा फल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि चौधरी ने ए.आई. रोबोटिक स्कील लैब का फीता काट कर उद्घाटन किया। तथा लैब में प्रवेश कर उसकी तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की। आयोजन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं गणेश स्तुति के साथ किया गया। बच्चों ने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे स्कूल की वाईस प्रिंसिपल तनबीर फातिमा, जयश्री मिश्रा, राज शेखर मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज, अरुण यादव, आविन्द गुप्ता, अमृता गिरि, आश्रिता त्रिपाठी, उदित राज, रवि प्रकाश, अफरोज आलम, मनोज तिवारी, टुनटुन, विजय यादव आदि से मिले भरपूर सहयोग को सराहा गया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन उमरा रहमानी एवं बब्लू ने संयुक्त रूप से किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

