डीएम का औचक निरीक्षण-देर से आने और जल्दी जाने वाले कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील बेल्थरारोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों, लंबित फाइलों और कर्मचारियों की कार्यशैली की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खतौनी की नकल जारी किए जाने की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 281 खतौनी जारी की गई हैं। खतौनी रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने नाजिर को निर्देश दिया कि खतौनी से प्राप्त धनराशि का प्रतिदिन अपडेट किया जाए तथा किसी भी दशा में 15 रुपये से अधिक शुल्क न लिया जाए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

लेखपालों के साथ बैठक में उन्होंने फार्मा रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। कई ब्लॉकों में फार्मा रजिस्ट्री लंबित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित लेखपालों को 15 मार्च तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वरासत के मामलों में लापरवाही पर भी उन्होंने असंतोष जताते हुए कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि तहसील कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं आते और समय से पहले चले जाते हैं। इस पर उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। समयपालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए।

तहसीलदार कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा 34 की फाइलों की समीक्षा की, जिसमें 67 पुरानी फाइलें लंबित मिलीं। उन्होंने पांच वर्ष से अधिक पुरानी फाइलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय कक्ष और अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए फाइलों के अव्यवस्थित रख-रखाव पर नाराजगी जताई। रजिस्ट्रार कानूनगो रविन्द्र कुमार को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

फौजदारी से संबंधित धारा 145 एवं 133 की पुरानी फाइलों के शीघ्र निस्तारण का भी आदेश दिया गया। कार्यालय में प्रकाश व्यवस्था सुधारने, खराब लैपटॉप को कंडम करने तथा आवश्यक फर्नीचर के लिए डिमांड लेटर भेजने के निर्देश दिए गए। मतदाता फार्म-6 और वोटर लिस्ट के बेतरतीब पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी करने को कहा गया।

बंद पड़े नए शौचालय को तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया गया। तहसील परिषद परिसर में स्थित पशु चिकित्सा विभाग की जमीन को खाली कराकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की बात कही गई। पुराने जनरेटर को नीलाम करने तथा निलंबन कार्यालय को तहसील परिसर से बाहर स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में एसडीएम बेल्थरारोड, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.