

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिला महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ दिए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर उन्होंने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसके अलावा सीएमओ डॉ जयंत कुमार और सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा ने भी बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाई. जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा से अस्पताल में साफ-सफाई और सुविधाओं की जानकारी ली.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
निर्देश दिया कि सरकार की ओर से जुड़ी सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं उसे हर एक मरीज तक पहुंचाया जाए. अस्पताल में आने वाली प्रसूता को सरकार की ओर से मिलने वाली हर सुविधा का ख्याल रखा जाए. इस अवसर पर महिला अस्पताल के कर्मचारी गण उपस्थित रहे.
(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)
