दो सौ किसानों में ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरित

रसड़ा (बलिया)। स्थानीय विकास खण्ड के  डवाकरा हाल में मंगलवार को ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत दो सौ किसानों का प्रमाण पत्र वितरित किया. सासंद हरी नरायन राजभर ने किसान रूद्र प्रताप सिंह, विनय विक्रम सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर, जय प्रकाश सिंह को ऋण माफ़ी का प्रमाण पत्र सौपते हुये कहा की भाजपा शासन में केन्द्र व प्रदेश चहुमुखी विकास हो रहा है. भारत की शक्ति को विश्व समुदाय भी मानने लगा है. केन्द्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को लागू कर प्रदेश सरकार भी विकास के पथ पर चल पड़ा है. जो सपा, बासपा के शासन में रुक गया था. किसानों के उत्थान के लिये केन्द्र व प्रदेश की सरकारें कृत संकल्पित है. किसानों की आय दोगुना करने के लिये योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है.  इस मौके पर उपजिला अधिकारी बाबू राम, खण्ड विकास अधिकारी रामआशीष, एडीओ एसटी आंनद कुमार चौरसिया, सासंद प्रतिनिधि अनूप कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, भानु प्रताप सिंह, मनोज भारती, दिनेश तिवारी, सतीश चन्द वर्मा, बालचन्द कन्नौजिया, आदि लोग उपस्थित रहे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE