निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 से 30 नवम्बर तक होगा

दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि 01 से 30 नवम्बर तक, विशेष अभियान की तिथि 07, 13, 21 एवं 27 नवम्बर तक होगा. दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसम्बर एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2022 को होगा.

कमिश्नर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा, जन शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

news update ballia live headlines

सिकंदरपुर गोली कांड: पुलिस ने दो अभियुक्तों को दिल्ली में किया गिरफ्तार

थाना सिकन्दरपुर अन्तर्गत 11अक्टूबर, 2021 को ग्राम कठौड़ा में अनीश शर्मा निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी. इस घटना के सम्बन्ध में सिकंदरपुर पुलिस व सर्विलांस सेल की टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण का प्रयास किया जा रहा था.

तेज रफ्तार की ट्रक ने कईयों को किया घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि अगर बिजली का तार व दरवाजे पर रखे ईट का ढेर नहीं होता तो बहुत बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था और ट्रक घर के अंदर घुस जाती.

ब्रेस्ट कैंसर शिविर का आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों से आयी 40 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग एवं जांच

कार्यक्रम प्रबन्धक ( प्रशिक्षण ) दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में सीयर एवं गड़वार ब्लाक के 92 गांवों में यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण समुदाय की महिलाओं को स्तन कैंसर के स्वयं मुल्यांकन के तरीको को बताना है ताकि समय से इलाज करा सके

नगरा ब्लॉक के आरीपुर सरयां में 27 अक्टूबर को आयोजित अमृत महोत्सव में युवाओं को मिलेगी मिनी स्टेडियम की सौगात

आरीपुर सरयां में बुधवार की होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी.

केसरवानी वैश्य समाज रेवती के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

बिहार केसरवानी वैश्य सभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक कुमार केशरी द्वितीय ने कहा कि आपका यह आयोजन अंतर प्रान्तीय स्तर का है. इस भब्य सफल आयोजन के लिए उन्होंने स्थानीय इकाई के एक एक सदस्यों की सराहना की.

बलिया व रसड़ा में 28 से 30 अक्टूबर तक लगेगा दीपावली मेला

दीपावली मेला रसड़ा में संस्कृतिक कार्यक्रम 28 अक्टूबर को उद्घाटन शाम 05 बजे होगा. जिसमें सुनीता पाठक गायिका, शास्त्री नृत्य (स्नेहा डे) विजय प्रकाश पांडेय गायक, देशभक्ति नृत्य, नाटक विदेशिया, 29 अक्टूबर को सोनू लाल यादव गायक, आशुतोष यादव गायक, विजय प्रकाश पांडेय नाटक गवरधिचोर एवं 30 अक्टूबर को बंटी वर्मा नित्य, शैलेंद्र मिश्रा नृत्य एवं शैलेंद्र वर्मा नाटक की उपस्थिति में के कार्यक्रम किया जायेगा.

मगई नदी में बलिया के किसानों के लगाए बांस और जाल हटवाये

करईल इलाके में खेतों में जलजमाव गंभीर समस्या बन गया है किसानों का आरोप है कि मगई नदी में जाल लगाने से पानी का निकास धीमी गति से हो रहा है. जब कि मछुआरों का कहना है कि टोंस नदी में पानी भरा होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है.

आशा, एएनएम को दिया आयुर्वेद और योग का प्रशिक्षण

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा० अरुण सिंह ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जनचेतना जागृत करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है.

पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम अखिलेश यादव उर्फ पिंटू पुत्र शिव कुमार यादव निवासी भोपालपुर थाना रेवती बताया.

news update ballia live headlines

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

नाबालिग की मां द्वारा रेवती थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, मेरी नाबालिग पुत्री 22 अक्टूबर को महाविद्यालय में पढ़ने आती थी. वहीं से मेरे ही गांव का निवासी विकास उर्फ मुलायम यादव बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.

गुटबाजी के कारण रुका नाली निर्माण का कार्य गुणवत्ता की जांच के बाद पुनः शुरू

ठेकेदार द्वारा पुराने निर्माण पर ही पुन: निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो भाजपा आइटी सेल के जिला संयोजक जयप्रकाश जायसवाल ने कार्य रोक दिया.

news update ballia live headlines

बलिया के सपा कार्यालय में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष

श्रीमती कुशवाहा समाजवादी महिला सभा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी.

बारिश से किसानों को भारी नुकसान, किसान चिंतित

इस वर्ष समय-समय पर बरसात होते जाने से धान की फसल काफी अच्छी थी, किन्तु जब धान में बालि लगने लगी और बालियों में फूल के साथ दाना पड़ने लगा, तभी तेज हवा चलने तथा भारी बारिश होने से धान की बालियों में लगे फूल झड़ गये और धान की पकी फसल पानी भरे खेत में गिर गई है.

श्री नरहेजी पीजी कॉलेज में ‘सुरक्षित महिला – सुरक्षित भारत’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह के उद्बोधन से हुआ. प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक कला प्रधान देश है. यहां की कलाकृतियां दुनिया में प्रसिद्ध है. रंगकर्मी अपने हुनर के बदौलत बालू और रेतो पर भी अपने कला का प्रदर्शन कर रहे है.

जंगली बाबा धाम पर 28 अक्टूबर से महारुद्र यज्ञ, विश्वकल्याण धारा पत्रिका का हुआ विमोचन

ज्ञान के बिना मुक्ति नहीं हो सकती चाहे आप कितना उपाय कर लो. उसी प्रकार भक्ति के बिना ज्ञान का उदय नहीं हो सकता. चाहे आप कोई जतन कर लो.

शहीद अमित तिवारी का मनाया गया चौथा स्मृति दिवस

मंच का संचालन कर अरुण सिंह ने प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद अमित तिवारी का जन्म बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत के सुनीपुर गांव में हुआ था. वह बचपन से ही कुशाग्र के साथ-साथ मिलनसार स्वभाव के थे.

मालदा में सोल्जर अकादमी के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

आयोजित प्रतियोगिता में 1000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मात्र 35 अभ्यर्थी ही उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर पाए.

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रमों का आयोजन

कार्यक्रम में सुजित कुमार सिंह, ग्राम के प्रधान प्रमोद खरवार, बी0डी0सी0 मनोज कुमार सिंह, आशाबहु कुसुम तिवारी, सुनैनया देवी, रीती यादव, उशा गिरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला मिश्रा, शान्ती देवी, देवान्ती देवी इत्यादि उपस्थित रहें.