Category: प्रदेश
किसान भाईयों को सूचित करते हुए जिला उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि अपने खेतों में धान की पराली/फसल अपशिष्टो को बिल्कुल भी न जलाएं, पराली/फसल अपशिष्टों का वैकल्पिक उपयोग यथा-बायो एनर्जी,कम्पोस्ट खाद इत्यादि के लिए करें, जिसके फलस्वरूप मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की बढ़ोतरी से मिट्टी जीवाणुओं की क्रियाशीलता बढ़ती है, और उत्पादन बढ़ता है.
इस मौके पर ग्राम बराईच में पोखरी में अवैध कब्जा कर उसके अस्तित्व समाप्त किये जाने की शिकायत मालती देवी पत्नी फेकू यादव की ओर से लिखित रूप से किया गया. ग्राम लोहटा में सुनील सिंह ने रास्ता अवरूद्ध किये जाने, ग्राम सिकंदरा पुर में भी रास्ता में नीव खोद कर अवरुद्ध किये जाने की शिकायत राजेश यादव पुत्र सीरी यादव ने किया.
ॉ.अखण्ड ने कहा कि देश एवं प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता काफी परेशान हैं. कमरतोड़ महंगाई,भयंकर बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न में वृद्धि, पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि,गरीबों के पहुंच से बाहर महंगा कुकिंग गैस सिलेंडर,खाद्य सरसो तेल, रिफाइन तेल,अरहर की दाल आदि खाद्य जिंसों में असह्य मूल्य वृद्धि के चलते प्रदेश और देश की जनता जहां कराह रही है,वहीं काफी आक्रोशित भी है. ऐसी स्थिति में प्रदेश की त्रस्त जनता वर्तमान में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार से मुक्ति पाने का मन बना चुकी है.
अमृत महोत्सव रानी लक्ष्मी बाई की जयन्ती 19 नवम्बर से लेकर 19 दिसम्बर तक चलेगा जिसके तहत संघ की दृष्टि से बलिया जिले के 10 खण्डों में 80 न्याय पंचायतों के 417 गावं में भारत माता व स्थानीय स्तर पर स्वाधीनता संग्राम में शहीद हुए नाम गुमनाम राष्ट्रनायक शहीदों के चित्रों से सुसज्जित रथयात्रा जाएगी तथा उस गांव के शहीद हुए नायकों को श्रधांजलि देते हुए उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया जायेगा.
