घर से शौच के लिए निकली एक युवती के साथ गैंगरेप

बलिया. नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने घर से निकली एक युवती को मुंह दबाकर एक स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता …

चोरी की घटनाओं में लिप्त पांच व्यक्तियों को रेवती पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार तीन व्यक्तियों की निशानदेही पर दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार तथा विभिन्न जगह से चुराए गए सात अदद सोने की अंगूठी, दो अदद सोने की चूड़ी,दो अदद सोने की चेन,एक जोड़ी झुमका, एक हार सहित एक लाख अस्सी हज़ार रूपये तीन सौ रूपये नगद बरामद कर लिया.

फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज

फेसबुक पर लाइव आकर एक वर्ग विशेष पर गलत टिप्पणी करने के मामले में सीओ सदर के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

सहतवार चांदपुर रोड पर चोर ट्रैक्टर लेकर फरार

बलेऊर निवासी चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र श्री राम गुप्ता सोमवार की रात्रि में अपने दरवाजे के सामने रोड के किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर घर में सो गये थे. रात्रि में 2 बजे के करीब उठ कर देखा कि ट्राली वहीं खड़ी है और ट्रैक्टर गायब है.

सांकेतिक चित्र

हल्दी: गंगा घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर हुकुम छपरा गंगा घाट पर रविवार की शाम एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई.

दो गायों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्दी थाने के उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज अपने हमराही कांस्टेबल प्रवेश चौहान व कांस्टेबल हर्षित पाण्डेय के साथ क्षेत्र के भरसौता गांव में थे. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गायों को लादकर वध करने के उद्देश्य से रामगढ़ की तरफ से गायघाट के रास्ते नैनीजोर बिहार प्रान्त से होकर बंगाल ले जा रहे हैं.

बाइक सवार बादमाशों ने महिला का पचास हजार रूपये से भरा पर्स छीना

रेवती थाना क्षेत्र के चौबेछपरा गांव निवासिनी एक महिला का बाइक सवार बादमाशों द्वारा पचास हजार रूपये से भरा पर्स उड़ा लिया गया. पर्स की छीनाझपटी में उचक्कों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी किया.

किशोरी के साथ छेड़छाड़ व घर में घुसने का मामला दर्ज

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रोहुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने छेड़खानी व दुराचार का प्रयास किया.

जान से मारने की धमकी देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

दुराचार की शिकार युवती गर्भवती हैं. पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया.

हत्या के मामले में आरोपियों पर पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर

रघुनाथपुर पिपरपाती रेलवे ट्रैक के पास 28 दिसम्बर 2021 को एक युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी हत्या हाथ पैर रस्सी से बांधकर उसके गले को रस्सी से कसकर व उसके सिर को पत्थर से कूचकर की गयी थी. शव की शिनाख्त नवनीत दुबे पुत्र संजय दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम ओझवलिया थाना दुबहड़ जनपद बलिया के रूप में हुई थी

UP Board Result: समीर कुमार ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.83 अंक प्राप्त कर सोवन्था गांव का नाम किया रोशन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में
मनियर इंटर कॉलेज का छात्र अश्वनी कुमार शर्मा पुत्र त्रिलोकी नाथ शर्मा नगर पंचायत मनियर वार्ड नम्बर 2 पहाड़ी रोड जनपद बलिया इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में छठवां स्थान प्राप्त कर मनियर का नाम रोशन किया हैअश्वनी कुमार शर्मा शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है तथा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है.

आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन कुंवर विजय सिंह पप्पू ने किया

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सहाबुद्दीन एवं अशोक चौबे ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा फलों एवं हरी सब्जियों का स्टाल लगाया गया था जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन की जानकारी दी जा रही थी. देर से पहुंचे सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बच्चों को अन्न प्रासन व गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी से गोद भराई की.

आधुनिक परीक्षण से रोक सकेंगें महामारीः डा. डीटी मौर्य

मुख्य अतिथि इंडियन कांऊसिंल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के चेयर फॉर वायरोलॉजी एंड जूनोसेस आईसीएमआर नई दिल्ली के डॉक्टर डीटी मौर्य ने कहा कि जब वो जानवरों पर क्रीमीयन कांगों हेमोरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) का टेस्ट कर रहे थे तो जो लक्षण जानवरों में मिले उसके बाद यह लक्षण मानवों में भी पाया गया जो उनके लिए भी आश्चर्यजनक था. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में कई और वायरस का खतरा बढ़ रहा है. इससे हमे सचेत रहने की जरूरत है.

बेल्थरारोड डिपो की कार्यशाला की भूमि पर अवैध कब्जा होने का मामला उजागर

बेल्थरारोड डिपो के एआरएम आरवी विश्वकर्मा ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर बताया कि इस बावत कार्यवाही तेज कर दी गयी है. राजस्व विभाग से सम्पर्क कर भूमि से अवैध कब्जा हटाने का कार्य मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप किया जायेगा. एआरएम विश्वकर्मा ने बुधवार को भूमि का निरीक्षण भी किया है और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी है

सहतवार पुलिस ने 1 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सहतवार थाने के उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू अपने हमराही सिपाहियों के साथ महाराजपुर के तरफ गश्त पर थे. तभी मुखबीर से सूचना मिली कि शिव मंदिर के तरफ एक व्यक्ति गांजा लेकर कही बेचने जा रहा है. सहतवार पुलिस में तत्परता दिखाते हुए शिव मंदिर के पास उस युवक को रोक लिया. तलाशी लेने पर उसके पास 1 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ.

स्मार्टफोन पाकर पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स का खिला चेहरा

मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए दिया जा रहा है. विद्यालय प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कू ने बताया कि सरकार को 211 बच्चों की सूची भेजी गई थी जिसमें अभी सिर्फ 152 बच्चों के लिए स्मार्ट फोन मिला था.

मैं विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित करने का प्रयास करूंगी – केतकी सिंह

विधायक केतकी सिंह ने कहा,  “मैं इस गांव की बहू हूं. आप सब के द्वारा दिये गये प्यार,दुलार तथा सहयोग की बदौलत. मैं आज जो हूं. यह आपका ही आशीर्वाद हैं कि मैं इस पद पर बनी हूं. मैं बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हूं. मैरीटार गांव प्रदेश का सबसे विकसित ग्राम सभा बनें इसके लिए मेरा भरपूर प्रयास रहेगा. इस गांव में बहू बनकर आयी लेकिन मेरे ससुर जी सहित आप सभी ने मुझे बेटी बनाकर रखा और बेटी को विधायक बना दिया. यह मेरे लिए गर्व की बात है.”

एसडीएम बांसडीह ने कहा-  समस्याओं का निस्तारण तुंरत हो, मामलों को उलझाना उचित नहीं

एसडीएम सीमा पांडेय ने कहा कि कोई भी ऐसा मामला नहीं है जिसका समाधान नहीं निकाला जा सकता. मामलों का निस्तारण सही समय से हो जाय तो निश्चित ही कोई समस्या नहीं रह जायेगी.

breaking news update

Front Page:22 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.

विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं, लापरवाह अधिकारियों को लगायी फटकार

विधायक ने कुछ समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया और कुछ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश भी दिया. कुछ मामलों को सुनने के बाद लापरवाही प्रतीत होने पर विधायक संजय यादव ने जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार भी लगाई.