असेगा में टेंपो ने ली राहगीर की जान

सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात टेंपो ने एक राहगीर को टक्कर मार दिया. गंभीर रूप से घायल उक्त राहगीर की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुभनारायण रविवार की रात बेरूवारबारी से अपने गांव असेगा लौट रहे थे. इसी दौरान कोई टेंपोवाला पेट्रोल पम्प के पास उन्हें धक्के मार कर भाग गया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने इस हादसे के विरोध में चक्का जाम कर दिया. हालांकि थानाध्यक्ष के आश्वासन पर फिलहाल जाम हटा लिया गया है.

देवेंद्र व केतकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा भाजपा की पूर्व प्रत्याशी केतकी सिंह को गोरखपुर क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने इसका स्वागत करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला को बधाई दी. श्री दुबे ने कहा कि बलिया के देवेंद्र यादव एवं केतकी सिंह के सहयोग से गोरखपुर क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी का संगठन और मजबूत होगा. वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

शिवपाल का पुतला फूंक फूलन सेना ने जताया विरोध

फूलन सेना बलिया के तत्वावधान में रविवार को टीडी कालेज चौराहा पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पुतला दहन किया गया. साथ ही पिछले दिनों सैदपुर में कैबिनेट मंत्री की सभा के दौरान आत्मदाह के प्रयास में झुलसे सत्येन्द्र बिन्द के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमा एवं उपचार में लापरवाही बरते जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ

परमधाम डूंहा में आयोजित तीन दिवसीय विशाल गुरु पूजा एवं अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ. इस आयोजन में सैकड़ों धर्मनिष्ठ नर नारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम स्थल से हरी ब्रम्हचारी की देखरेख में निकली यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते घाघरा तट स्थित श्री वनखंडी नाथ मठ पहुंची.

समर्थन से लेखपाल और होम गार्डों को मिली ताकत

जिला मुख्यालय पर एक पखवाड़े से लगातार लेखपाल और होम गार्डों रहे कर रहे हैं. हालांकि प्रशासन उनकी बातों की अनसुनी कर रहा है. कोई परिणाम नहीं निकलने पर शनिवार को राज्य कर्मचारी महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ने उन्हें समर्थन दिया. इन संगठनों के नेताओं ने कहा कि आपकी मांगें पूरी होने तक इस संघर्ष में उनका संगठन उनके साथ रहेगा.

‘बलात्कार को छेड़खानी बताती है बलिया पुलिस’

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर शनिवार को भाजपा ने शहर कोतवाली और हल्दी थाने का घेराव कर भ्रष्टाचार के लिए प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को जमकर कोसा. दोनों जगह एक बात कॉमन रही. भाजपाइयों ने जोर शोर से महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उछाला. सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता नागेंद्र पांडेय ने दो टूक कहा कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा को लेकर महिलाएं आतंकित हैं. वहीं हल्दी में आनंद स्वरूप ने कहा, बलात्कार के मामले को मामूली छेड़खानी करार देने में पुलिस को महारत हासिल है.

विदाई समारोह में निवर्तमान सीडीओ को स्मृति चिह्न देते पीडी

व्हाट्सएप ग्रुप के लिए बलिया वालों को याद रहेंगे के.बालाजी

शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में निवर्तमान सीडीओ के.बालाजी को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी. सभी ने श्री बालाजी के कृतित्व व व्यक्तित्व की मुक्त कंठ से सराहना की. कहा कि उन्होंने बलिया में विकास को एक नई दिशा दी और एक नया आयाम स्थापित किया. उन्होंने जनपद को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया. श्री बालाजी की सकारात्मक सोच व सादगी की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में उन्होंने जो तत्परता दिखाई, वह काबिलेतारीफ है.

अखिलेश नाराज, एक और सपा नेता सलाखों के पीछे

गोया क्लीन यूपी क्लीन एसपी अभियान छिड़ गया है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी युवजन सभा के वाइस प्रेसिडेंट को इस बार सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. फेफना (बलिया) के रहने वाले राहुल सिंह को उनकी पहली पत्नी प्रियंका कालरा की शिकायत पर मुख्यमंत्री के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया है.

जल्पा मंदिर के सामने सड़क पर जलजमाव में धान रोप कर विरोध जताते भाजपाई

बीच सड़क पर धान रोपकर जताया आक्रोश

निकासी के अभाव में जाल्पा मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर काफी मात्रा जमा हुए बरसाती पानी में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. उमेश चंद्र व प्रयाग चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर विरोध जताया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था करने की मांग की गई.

शशि बना धनबाद का सबसे बड़ा इनामी

सुरेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी शशि सिंह पर इनाम राशि दुगुना करने का प्रस्ताव धनबाद पुलिस ने डीआईजी को भेजा है. सुरेश सिंह की हत्या 7 दिसंबर 2011 को धनबाद क्लब में की गई थी. सुरेश सिंह के पिता तेज नारायण सिंह उर्फ तेजन सिंह ने रामधीर सिंह, संजीव सिंह और शशि सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया था.

नाईक के मुरीद अफजाल ने दिए कांग्रेस से घटती दूरी के संकेत

अगर कौमी एकता दल के सुप्रीमो अफजाल अंसारी की बात को सही माने तो यूपी की सियासत में बहुत जल्द एक बड़ा उलट फेर होने जा रहा है. सपा से मोहभंग होने के बाद अफजाल सपा-बसपा-भाजपा मुक्त यूपी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे है. उनकी यह रणनीति किस हद तक कारगर होगी यह तो वक्त ही बताएगा.

हुस्नआरा का यह ‘एहसान’ आखिर कैसे चुकाएगा उसका शहं-शाह

ट्रेडिशनल ढंग से सोचने वाले तपाक से कह देते हैं कि ये इश्क नहीं आसां. मगर जमाने से इतर इश्क को आसां कर दिखाया हुस्नआरा ने. क्योंकि उसके इरादे नेक और बुलंद थे. इश्क के लिए जमाने को ललकार कर उसने गले के फंदे का बोसा लिया, ऊपरवाले ने खुद आकर उससे पूछा बता तेरी रजा क्या है. मुड़ियापुर गांव में एक लड़की की जिद ने उसके परिवार वालों को उसके प्रेमी से शादी करने के लिए झुका दिया………..सिकन्दरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

खेजुरी थाने का घेराव करते भाजपाई

राजधारी और भगवान ने मिल कर बजाया सपा का बैंड

थाना घेरो अभियान के जरिए कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को खेजुरी थाने का घेराव किया. पूर्व मंत्री राजधारी और पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार महेंद्र प्रसाद को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा.

18 को मुलायम दरबार में फरियाद करेंगे चौकीदार

चौकीदार 17 जुलाई को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे. उक्त आशय की जानकारी ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष शारदा नन्द पासवान ने दी. श्री पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण पुलिस चौकीदार विगत कई वर्षों से अपनी विभिन्न समस्याओं और चतुर्थ श्रेणी की दर्जा की मांग को लेकर जिला मुख्यालय व रमाबाई पार्क, लक्ष्मण मैदान लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया, मगर वर्तमान सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को रसड़ा कोतवाली गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते भाजपाई

यूपी की बदहाली के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली गेट के सामने धरना प्रदर्शन और आम सभा किया. वक्ताओं ने प्रदेश की बदहाली के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया. सपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया. मौके पर पहुचे उप जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भाजपाइयों ने सौपा.

बलिया शहर में सड़क के लिए 329.56 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश शासन ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगरीय सड़क सुधार योजना के तहत नगर पालिका परिषद बलिया में सड़कों का निर्माण कराये जाने के लिए कुल 329.56 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. प्रथम किश्त के रूप में 164.78 लाख रुपये मंजूर भी किये हैं.

कौशांबी डिपो से बलिया बलिया के लिए जनरथ बसें

जनरथ बसों की बात की जाए तो आनंद विहार डिपो से केवल 3 रुटों को छोड़कर बाकी सभी रुटों में बलिया, बनारस, बदायूं, फरुखाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़ इन रुटों पर बस सेवा की शुरुआत होगी. वहीं जिन 3 रुटों पर बस नहीं चलेगी वह है महेंद्र नगर नेपाल, पोखरा नेपाल, सुनौली भारत-पाक बॉर्डर. यानी नेपाल के लिए जनरथ बसें आनंद विहार से ही जाएगी.

बलिया शहर में विद्युत आपूर्ति बमुश्किल 10 से 12 घंटे

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री नारद राय ने एनसीसी चौराहे पर एक विद्युत सब स्टेशन बनाने की घोषणा कर शहरियों को कुछ क्षण के लिए राहत जरूर दी. मगर जब तक वह व्यवस्था कारगर नहीं होती तब तक क्या लोग बलिया शहर में यूं ही घुट-घुट कर जिएंगे. मालूम हो कि शहर में 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों कम से कम 16 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है. सच्चाई यह है कि बलिया शहर में बमुश्किल 10 से 12 घंटे की आपूर्ति हो रही है. गांवों का तो भगवान ही मालिक है.

एनसीसी तिराहे पर बनेगा विद्युत सब स्टेशन

नगर में विद्युत व्यस्वस्था दुरूस्त करने के लिए प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने गुरुवार को एनसीसी तिराहा के समीप 33/11 केवी का सबस्टेशन बनवाने की घोषणा की. साथ ही मौके का निरीक्षण भी किया. उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि दो सप्ताह के भीतर सब-स्टेशन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. कहा कि जनपद में चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए काफी दिनों से सब स्टेशन की आवश्यकता थी. इसका प्रस्ताव अब पारित हो गया है.

बांसडीह के सभासद पर यौनशोषण का आरोप

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के पिता ने आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के सभासद जितेंद्र पटेल पर अपनी पुत्री के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है. पीड़ित का कहना है कि उक्त सभासद बीते तीन साल से उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए हुए है. बीते 10 जुलाई उसकी बेटी का विवाह तय था. सिंदूर दान से ऐन पहले लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया. कारण पूछे जाने पर लड़की ने इन तथ्यों का खुलासा किया.