विधानसभा मतदाता सूची दुरुस्त करने को पढ़ाया पाठ

गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहड़ पर समस्त बूथ लेवल ऑफिसर की बैठक ब्लॉक समन्वयक कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चुनाव प्रभारी समन्वय ओम प्रकाश राय ने कहा कि मतदाता सूची सौ फीसदी दुरुस्त करने का अभियान चल रहा है. अभी भी डूपलीकेट तथा दूसरे जगह पर चले गए लोगों के नाम हटाने में कोताही बरती जा रही है.

घाघरा ने लाल निशान पार किया

घागरा नदी के जल स्तर में वृद्धि के साथ ही कठौड़ा रेगूलेटर से पानी का रिसाव तेज हो गया. पानी रेगुलेटर से निकलकर उस से जुड़े नाले के माध्यम से विशाल कठौड़ा ताल में भरता जा रहा है.

दयाशंकर भाजपा से निष्कासित, एफआईआर दर्ज

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पद से बुधवार को हटा दिया गया. उन्हें अन्य सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.

निजी अस्पताल के खिलाफ छात्रों ने दिया धरना

कदम चौराहा स्थित एक अस्पताल के खिलाफ बुधवार को छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों एवं युवाओं ने पूर्व सांसद जगन्नाथ चौधरी के स्मारक स्थल पर धरना दिया. मोर्चा के नेता विपुल पांडेय ने कहा कि डॉक्टर को भगवान माना गया है, परंतु यहां के डॉक्टर सिर्फ पैसा कमाने में जुटे हैं.

आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी पर निशाना साधा

बुधवार को बलिया में 20 दिनों से चल रहे जिला होमगार्ड एवं लेखपाल संघ के आंदोलन को बल देने के लिए राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारी कार्यालयों में ताला जड़ कर सड़क पर उतर गए.

दबंगईः वृद्ध के एक्सीडेंट के बाद परिजनों को भी पीटा

आदमपुर गांव के समीप वैगनार के धक्के से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. आदमपुर निवासी जंम्हू गोंड़ (70) सड़क के किनारे खड़ा था. इसी दौरान मनियर की तरफ से तेज गति से आ रही वैगनार गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया.

सिकंदरपुर में अंडा बेचने वाले का हमलावर जेल गया

थाना सिकन्दरपुर में पंजीकृत एफआईआर के मद्देनजर जानलेवा हमले के आरोपी सुनीत राय उर्फ बल्लू दादा पुत्र स्व. रविन्द्र राय साकिन सीसोटार थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया को थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

GHAGHRA, SISOTAR, DIYARA

दियारा खरीद व सीसोटार में घाघरा का तांडव

घाघरा नदी का पानी निरंतर बढ़ाव पर है. इसी के साथ दियारा खरीद व सीसोटार में नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. इन दियारों में फसलों सहित उपजाऊ भूमि पल पल काटकर नदी में समाहित होती जा रही है.

लुधियाना में हादसे में गई शिवपुर दसहा के युवक की जान

लुधियाना में जमालपुर चौक के पास मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बलिया के शिवपुर दसहा के निवासी आशीष की मौत हो गई. बताया जाता है कि लुधियाना-चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर चौक के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस के ड्राइवर हरमिंदर सिंह को मिर्गी का दौरा पड़ने से बेकाबू बस राहगीरों पर चढ़ गई. इस हादसे में एक रेहड़ी चालक आशीष की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग जख्मी हो गए. सड़क पर खड़े दर्जन भर वाहन भी बस की चपेट में आ गए.

सरकारी मुलाजिम मां-बाप में एक की मौत पर मृतक आश्रित को ऩौकरी नहीं

तलाकशुदा या एकल मां ही पुत्र की नैसर्गिक संरक्षक होती है अन्यथा पिता नैसर्गिक संरक्षक होगा. पहले कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी. इस आदेश के खिलाफ विशेष अपील भी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि यदि माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी में हैं तो मां की मौत के बाद पुत्र द्वारा मृतक आश्रित कोटे के तहत नियुक्ति की मांग उचित नहीं है. पुत्र यह नहीं दावा कर सकता कि वह केवल अपनी मां का ही आश्रित है.

होमगार्डों व लेखपालों ने लगाए सरकार विरोधी नारे

मंगलवार को भी जिला होमगार्ड एसोसिएशन तथा लेखपाल संघ ने धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए. बलिया के होम गार्ड पहली जुलाई से लगातार धरना देकर अपनी ड्यूटी में साठ फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. इधर, लेखपाल संघ नई नियुक्ति होने के बाद प्रशिक्षण न दिए जाने से आक्रोशित है. उनका कहना है कि प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रशिक्षण हो चुका है, जबकि बलिया में अकारण उसे रोक दिया गया है.

22 की उम्र में सीए बनकर किया जिले का नाम रोशन

बलिया का नाम रोशन करते हुए गीतम श्री ने सीए फाइनल परीक्षा प्रथम प्रयास में ही पास कर एक नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ा है. गीतम ने प्रथम प्रयास में ही CA प्रवेश परीक्षा CPT एवं IPCC की परीक्षा तथा अब CA फाइनल पास कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. गीतम ने साथ ही साथ CA इंस्टीट्यूट से परमिशन लेकर B.Com कोर्स भी अहमदाबाद (गुजरात) यूनिवर्सिटी से किया. उसे भी उच्च अंकों से पास करने का गौरव प्राप्त किया.

तहसील दिवस मना अधिवक्ता भवन में

लोकपालों एवं होमगार्ड के विरोध के चलते तथा माडल तहसील में ताला बंदी के कारण एसडीएम सदर सहित पुलिस की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया. तहसीलों में ताले लटकते रहे. प्रदेश के 353 तहसीलों में से हड़ताल का सबसे ज्यादा प्रभाव बलिया में देखने को मिला. जनपद के सभी तहसीलों में तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं.

वनखंडी नाथ मठ के अस्तित्व पर संकट गहराया

घाघरा नदी का पानी फिर तेजी से बढ़ने लगा है. इसी के साथ दियारा सीसोटार में तेज कटान से वहां के किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में करीब डेढ फीट की वृद्धि हुई है. जबकि 50 डिसमिल उपजाऊ भूमि कटकर नदी में समाहित हो गई है. जगह-जगह हो रही बारिश के साथ ही नदी का जलस्तर में घटने व बढ़ने का क्रम भी शुरू हो गया है. दो दिन से नदी का पानी स्थिर था.

अब बलिया शहर में दाखिल हो चुकी हैं गंगा

बीते तीन दिनों के झमाझम बारिश के बाद किसानों की तो बल्ले बल्ले हो गई हैं, मगर कई जगह बाढ़ जैसी हालत हो गई है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है. हालांकि सोमवार की शाम सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट में 57.400 मीटर, घाघरा का जलस्तर डीएसपी हेड में 63.375 मीटर, घाघरा का जलस्तर चांदपुर में 57.86 मीटर, मांझी में 54.40 मीटर एवं टोंस नदी का जलस्तर पीपरा घाट पर 58.60 मीटर है. अर्थात बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट बता रही है कि जनपद में नदिया बढाव पर है, किन्तु खतरा बिन्दु से नीचे है.

दुआरे लागल बारात त समधिन के लागल……

नगर पालिका प्रशासन बलिया ने बरसात में तेजी आने के साथ ही नालियों की खुदाई तथा निर्माण को लेकर काम तेज कर दिया है. किनारे पर नालियों की खुदाई से मकानों के गिरने का आतंक बना हुआ है. नगर के चमन सिंह बाग रोड निवासी संजीव कुमार और प्रणाम पुणे नगर पालिका प्रशासन की कार्यों की आलोचना की.

रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त, किकोढ़ा में तनाव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किकोढ़ा गांव में रविदास की मूर्ति तोड़े जाने से दलितों के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है. एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दिया है. गांव में दलित व पासवान बिरादरी की बस्ती सटे हुए है. रविवार की रात 8:00 बजे दलित व पासवान बिरादरी के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और हल्की मारपीट हो गई.

खेल-खेल में मौत के आगोश में समा गया मासूम

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में बिजली की चपेट में आने से रोहित (8) की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने बलिया-सोनौली राजमार्ग पर जाम लगा दिया. नतीजतन करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने लोगों से वार्ता व आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया.

सिकंदरपुर में जश्न का माहौल, कयासों का दौर

लगभग 15 वर्ष बाद सिकंदरपुर के समाजवादी पार्टी के वर्तमान और लोकप्रिय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को पार्टी द्वारा कैबिनेट मंत्री की बनाए जाने की घोषणा से क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है. अखिलेश सरकार द्वारा अपने पिछले मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को कैबिनेट मंत्री बनाने की घोषणा की गई थी.