Category: Uncategorised
कहते हैं हर कामयाब आदमी के पीछे किसी न किसी औरत का हाथ होता है. मायावती पर भद्दी टिप्पणी कर राजनीतिक गलियारे में अछूत करार दिए गए दयाशंकर सिंह को पत्नी स्वाति सिंह ने…. यूं कह लीजिए उनमें प्राण वायु का संचार कर दिया है. मायावती पर पलटवार कर स्वाती ने तो उथल-पुथल मचा दी है. यहां तक की कल तक दयाशंकर से दूर भागने वाली बीजेपी भी मौका ताड़कर साथ आ खड़ी हो गई है.
कानपुर में एक विज्ञान पार्क की स्थापना की जायेगी. साथ ही इटावा तथा बलिया में एक-एक मिनी साइंस पार्क भी स्थापित की जाएगी. लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क तथा गोमती रिवरफ्रण्ट पर जल्द ही टेलिस्कोप के द्वारा खगोल विज्ञान की गतिविधियां चालू की जाएगी. यह जानकारी प्रदेश के विज्ञान व प्रौद्यिगकी मंत्री नारद राय ने दी.
हरियाणा से बिहार के लिए ट्रक पर लादकर बेरहमी से वध के लिए जा रहे मवेशियों को सीओ की टीम ने गुरुवार की देर रात मांझी पुल के पास पकड़ लिया. ट्रक पर सवार लोग भागने में सफल रहे. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर क्रूरतापूर्वक लदे 30 मवेशियों को उतारा, वहीं ठूस-ठूसकर भरे गये मवेशियों में दो काल कवलित हो गये. दो की सांसें अटकी हुई हैं.
