मनियर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने क्षेत्र के पुरुषोत्तमपट्टी गांव से मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 270 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गुलाब चन्द्र राजभर पुत्र शिव बचन राजभर निवासी कस्बा नई बस्ती मनियर को गिरफ्तार कर लिया
गायघाट गेज पर ख़तरा बिंदु से 40 सेंटीमीटर उपर बह रही गंगा द्वाबा में भारी तबाही मचा रही है. चौबेछपरा में स्थिति काफी भयावह हो गई. लोग रिहायशी मकानों को उजाड़ने में लगे रहे. इस दौरान कई गांवों में लोग अपना सब कुछ छोड़ कर सुरक्षित ठिकानों की ओर रूख कर गए.
मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के समीप दहताल में पुल के नीचे बुधवार को युवक का शव मिला. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त इंद्रजीत गुप्त (30) निवासी मनियर के रूप में की.
भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से फीडबैक लेते हुए उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया.
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने रसड़ा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत राघोपुर में ‘हौसला पोषण योजना‘ का शुभारम्भ किया. उन्होंने गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों को खाना व आयरन की गोली खिलाकर इस योजना की शुरूआत की.
बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने बलिया को एक नई सौगात दी है. बसन्तपुर स्थित शहीद स्मारक प्रांगण 50 करोड़ की लागत से आगामी दो वर्षों में नक्षत्रशाला व साईंस पार्क का निर्माण होगा.
मंगलवार अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ पर टाउन हाल बापू भवन से कलेक्ट्रेट तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने मार्च निकाली. इनकी अगुवाई श्रमिक कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर राम व महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी कर रहे थे.
बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.
नव नियुक्त लेखपालों का प्रशिक्षण 11 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से बापू भवन टाउन हाल में आयोजित किया गया है. मुख्य राजस्व अधिकारी बीराम ने बताया है कि इस प्रशिक्षण का उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे.
फेफना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने विधायक निधि से प्रस्तावित 129 विद्युत परियोजनाओं को समय से पूर्ण ना करने के विरोध में मंगलवार को अपर जिला अधिकारी बच्चा लाल मौर्य और विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार का घेराव किया.
भगत सिंह तिराहा स्थिति क्रांतिकारी स्मारक समिति के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया.
महात्मा गांधी ने जब 9 अगस्त 1942 को देश को आजाद कराने के लिए मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा की थी तो उसका सबसे ज्यादा प्रभाव बलिया में देखने को मिला था.
हरदिया गांव में मंगलवार की शाम घर के बगल में उग आए आम के मोला को उखाड़ने पर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए. इस वारदात में एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों सहित बीच-बचाव कर रहे अन्य दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए.