एडीएम के औचक निरीक्षण से एआरटीओ दफ्तर में हड़कंप

नवागत अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. कार्यालय के चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले.

किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश कृषि से जुड़े विभागों के मातहतों को दिया. उन्होंने किसानों को बुआई के नए नए आधुनिक तरीकों की जानकारी देने को कहा.

नरहीं थाने की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच

नरहीं थाने पर बीते शुक्रवार को हुई घटना में विनोद राय की मौत, पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार तक की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम द्वारा की जा रही है. मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा है कि इस सम्बन्ध में इस घटना के बारे में यदि किसी को कुछ कहना है तो कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में 31 अगस्त, 2016 तक किसी भी कार्यदिवस में आकर अपना अभिलिखित बयान दर्ज करवा सकते हैं.

तस्कर ‘चंद्रमा’ की जगह निर्दोष ‘चंद्रमा’ का पुलिसिया उत्पीड़न – उपेंद्र तिवारी

चन्द्रमा यादव पुत्र नेपाल यादव निवासी मठिया, नरही, जनपद बलिया पर पूरे प्रदेश में कहीं एक भी मुक़दमा दर्ज नहीं है. इसके बावजूद प्रदेश सरकार के बर्खास्त मंत्री के इशारे पर उसे गो तस्कर साबित करने पर पुलिस तूली हुई है.

बजरंग कॉलेज में बीए में दाखिला 20 से

श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश 20 अगस्त से प्रारंभ होगा. यह जानकारी महाविद्यालय के प्रभारी प्रचार्य डॉ. शिवबहादुर सिंह ने दिया है.

दुष्कर्मी के हमले में घायल गर्भवती ने बनारस में दम तोड़ा

दुष्कर्म का विरोध करने के दौरान चाकू के हमले में गंभीर रूप से गर्भवती व विकलांग महिला की आखिरकार मौत हो गई. वाराणसी में उपचार के दौरान उसने आखिरी सांस ली. महिला की मौत से जहां उसके चार बच्चे मां के आंचल से महरूम हो गए, वही दोनों पैर से विकलांग पति भी पत्नी के मौत के बाद बेसहारा हो गया है.

नरही कांड की पीड़िता राधा राय को पांच लाख की सरकारी मदद

नरही कांड में मारे गए विनोद राय के परिजनों को मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई है. मंगलवार को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय नरहीं गांव में विनोद राय की पत्नी राधा राय को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया. श्री राय ने बताया कि श्रीमती राय को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी. इसके अलावे भी सरकार की तरफ विनोद राय के आश्रितों को हर संभव मदद की जाएगी.

लोहापट्टी में नारेबाजी करती महिलाएं गिरफ्तार कर ली गईं

1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 16 अगस्त 1942 को बलिया में महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया था. बलिया शहर में धारा 144 को तोड़ने के लिए महिलाओं ने भारी तादाद में इकट्ठी हो जुलूस निकाला.

युवती की लाश की शिनाख्त तो हो गई, मगर कारण पता नहीं

बलिया मऊ रेल प्रखंड पर महतवार गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप संदिग्ध स्थितियो में पाई गई 20 वर्षीय युवती की लाश की शिनाख्त गाजीपुर जनपद भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवस्थई बसन्त निवासी सुमन पुत्री देवनाथ के रू

रसड़ा में तहसील दिवस पर गूंजी कोटेदारों की करतूतें

तहसील पर आयोजित जनता दिवस नवागत जिलाधिकारी गोविन्द एस राजू की अध्यक्षता की सम्पन्न हुई. जिलाधिकारी की सूचना पर सुबह से फरियादियों की लम्बी कतारें लगी रही.

प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है भाजपा – अंबिका चौधरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य अंबिका चौधरी ने भाजपा पर राज्य में अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है.

विनोद राय की तीनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे उमाशंकर

नरही थाने पर धरना प्रदर्शन के दौरान मारे गये विनोद राय को परिजनों से रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उधर रसड़ा में
विधायक उमा शंकर सिंह ने मंगलवार को श्री नाथ बाबा के ऐतिहासिक रोट पूजन का स्थलीय निरीक्षण कर पूजा कमेटी के साथ बैठक की.

रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं विनोद राय की पत्नी

नरही पुलिस फायरिंग में मारे गए भाजपा नेता विनोद राय की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है. लाख सांत्वना देने के बावजूद वह धैर्य नहीं धारण कर पा रही हैं. अपने ऊपर आए पहाड़ जैसे दुख को वह सहन कर पाने में खुद को असमर्थ पा रही हैं.

सिकंदरपुर में लेखपालों ने की जमकर नारेबाजी

विभिन्न मांगों को लेकर यहां के लेखपाल मंगलवार को तहसील भवन में धरना पर बैठे. उन्होंने जमकर नारेबाजी की. राजस्व मंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित 6 सूत्री ज्ञापन आंदोलित लेखपालों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा.

सिंकंदरपुर के दो स्कूलों से सिलिंडर और मोटर तक उठा ले गए

थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसार पीथा पट्टी और मां सरस्वती देवी बलदाऊ जी कन्या इंटर कॉलेज बघुड़ी में चोरी की सूचना है. दोनों ही मामलों पुलिस को तहरीर दी गई है.

बसपा ही है राजभरों की शुभचिंतक – चंद्रभूषण राजभर

राजभर समाज का हित बसपा में ही है. बसपा ने ही इस समाज के उन्नति का दरवाजा खोला. यह विचार है वरिष्ठ बसपा नेता चंद्रभूषण राजभर का है. वह डाकबंगला प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.

प्रभाकर चौधरी होंगे बलिया के पुलिस अधीक्षक

8 आईपीएस अफसरों के तबादले. प्रभाकर चौधरी होंगे बलिया के पुलिस अधीक्षक. राजू बाबू सिंह एसपी बाराबंकी बनाए गए. पीके मिश्रा डीजी रूल्स मैनुअल बनाए गए. मनोज तिवारी एसएसपी सहारनपुर बनाए गए. अब्दुल हमीद एसएसपी झांसी बनाए गए.

नवागत डीएम ने संभाला कामकाज, फहराया तिरंगा

बलिया के नए जिलाधिकारी के रूप में गोविंद राजू एनएस ने सोमवार को 15 अगस्त के मौके पर कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने वन विभागीय मातहतों से परिचय प्राप्त किया तथा नरही कांड के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. कलेक्ट्रेट में नवागत जिलाधिकारी गोविंद राजू ने तिरंगा फहराया. उन्होंने सेनानियों को सम्मानित किया. सरकारी दफ्तरों पर विभागाध्यक्षों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

एमए में दाखिले की अंतिम तिथि 16 अगस्त

  एमए में दाखिले की अंतिम तिथि 16 अगस्त BREAKING NEWS : सिकंदरपुर (बलिया) – श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम में एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की …

15 अगस्त 1942 को ही बलिया में फहराया गया था तिरंगा

अन्याय, अत्याचार, जुल्म के खिलाफ संघर्ष के लिए जाना जाता रहा है बलिया. ब्रिटिश हुकूमत की शक्तियों की बिना परवाह किए 15 अगस्त 1942 को ही यहां जगह जगह तिरंगा फहरा दिया गया था. 15 अगस्त 1942 को ही ब्रिटिश हुकूमत के यूनियन जैक में आग लगाकर जगह जगह तिरगा लहराया गया था.