भाजपा नेता की पुण्य तिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा

मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा नंद तिवारी की पुण्य तिथि पर आवास विकास कॉलोनी स्थित उनके आवास पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

बलिया के दो दर्जन ग्राम प्रधान जालंधर रवाना

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे के तहत जनपद के 24 ग्राम प्रधान, प्रधान संगठन के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक के नेतृत्व में सोमवार की रात पंजाब के जालंधर के लिए रवाना हो गए.

भृगु मंदिर से पंचकोषी परिक्रमा शुरू

मनुष्य का शरीर पंच कोष से निर्मित होता है. कलियुग में प्राण अन्नमय कोष में निवास करता है. इन पांच कोषों से आत्मा अलग है, जिसका साक्षात्कार ही मोक्ष है. इस गुह्य तथ्य की प्राप्ति के लिए ही हमारे ऋषियों ने अनेक मार्ग का प्रतिपादन किया था.

अगरौली में बहेगी साहित्य की रसधार

सेवा संस्थान का आंगन 3 नवम्बर की शाम कवि सम्मेलन एवं मुशायरे से सजेगा. सेवा संस्थान व उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से कवि व शायर जुटेंगे. संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

सरदार पटेल व इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण

सोमवार को जिले भर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई. जिला सूचना कार्यालय में भी एक गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करने के साथ उनके योगदान को याद किया. इसी क्रम में पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी भावपूर्ण स्मरण किया गया.

इसी 9 दिसम्बर को तय है रमाशंकर की बेटी की शादी

भोपाल सेंट्रल जेल में बीती रात आतंकियों के हाथो मार गए हेड कांस्टेबल रमाशंकर सज्जन व शांति स्वभाव के व्यक्ति थे. जेल पुलिस की नौकरी के बाद से वे भोपाल में लगभग सेटल्ड हो गए थे. जेल में राइटर अर्थात मातहतों की जिम्मेदारी निर्धारित करने वाली भूमिक में वे थे. लम्बे समय से वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे. बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे. इसलिए फिलवक्त वे आरक्षी का काम कर रहे थे.

बलिया का एक और जाबांज भोपाल जेल में शहीद

भोपाल की जेल से रविवार की रात बलिया के मूल निवासी हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव (55) पुत्र हरिहर यादव की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी है.

दीप उनके सम्मान में, जिनके बूते हैं हम गुमान में 

दीपावली पर्व पर इस साल पहली बार बैरिया शहीद स्मारक गुलजार रहा. युवाओं की पहल पर पहले दीप यहीं जला उसके बाद ही अपने घरों को लौट कर लोग दीपावली, लक्ष्मीपूजन किए. युवाओं की पूर्व घोषणा के अनुसार दीपावली पर शाम साढ़े पांच बजे से ही युवा शहीद स्मारक पर जुट कर साफ सफाई में लग गए.

गोवर्धन पहाड़ मंदिर में दुगोला गवनई मुकाबला 4 को

संसार टोला में इस बार भी गोर्वधन पूजा का बड़ा आयोजन किया गया है. यहां बने गोर्वधन पहाड़ के प्रांगण में यह पूजा 31 अक्टूबर से ही से ही शुरू हो जाएगी

भोरछपरा जेठवार वालों की स्टिंग ने उड़ाई नींद

पकड़ी थाना क्षेत्र के भोरछपरा जेठवार ग्राम सभा में शनिवार को बाबूलाल यादव का पुत्र सुभाष यादव के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. इसी दौरान गांव के ही रामचंद्र वहां से गुजर रहे थे, तभी सुभाष यादव का पुत्र सोनू उनके पर भी हमला बोल दिया. यह देख उनकी पत्नी शिव कुमारी व पुत्री संगीता बीच बचाव करने गई.

घर का ताला तोड़ गहने, कपड़े और बर्तन चुरा ले गए

स्टेशन रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने घर में ताला तोड़कर घर में रखे सोने का जेवर, कीमती कपड़े, बर्तन लगभग दो लाख रुपये के समान उठा ले गए. पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया है.

जब पटाखा बाजार में पहुंचे डीएम-एसपी

दीवाली त्यौहार पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा. डीएम गोविन्द राजू व एसपी वैभव कृष्ण भी शहर में चक्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे. रामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर भी जाकर डीएम एसपी ने सुरक्षा इंतजामात का जायजा लिया.

रोशनी में नहाए लोरिक स्टेडियम में सितारे जमी पर उतर आए

शनिवार को दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और उनकी पत्नी ने दीया क्या जलाया, होड़ मच गई मौके पर मौजूद लोगों में दीपोत्सव की. इसके बाद तो पूरा लोरिक स्टेडियम गोया रोशनी में नहा उठा. उसकी खूबसूरती बस देखते ही बनती थी. अद्भुत छटा बिखेर रही थी दीयों की जगमगाहट.

बैरिया शहीद स्मारक पर दीपोत्सव, थे धन्य जवान…

दीपावली की पूर्व संध्या पर सपा नेता विनायक मौर्य के नेतृत्व में सपाजन शहीद स्मारक बैरिया पर पहुंच कर स्मारक की सफाई किए. फूल माला चढ़ा कर दीप जलाए.

डीएम की अध्यक्षता में 4 को होगी बैठक

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए शासन के नवीन एजेण्ड़ा 80 कार्यक्रम, 50 लाख से अधिक धनराशि के अपूर्ण परियोजनाओं, जिला योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम, सांसद आर्दश ग्राम योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा से सम्बन्धित कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में 04 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभाकक्ष में होगी.

दमदारी से पीपीपी लड़ेगी अगला चुनाव

पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी की बैठक सोबई बांध करनई में पीयूष त्रिपाठी के आवास पर दीपक शुक्ला की अध्यक्षता में हुई. जिसमें वर्तमान समय में राजनीतिक पार्टियों द्वारा किया जा रहा ड्रामा व शासन-प्रशासन के निरंकुश अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्ट नेताओं की राजनीति आदि पर चर्चा की गई.