गोवर्धन पूजा पर समाजसेवियों का अभिनंदन

संसार टोला में शुक्रवार की रात गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित सम्‍मान समारोह में जयप्रकाशनगर के समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने इस आयोजन को सिर्फ यदुवंशियों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे पूरे समाज से जोड़ने की कोशिशों को नया आयाम दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नौ को बलिया में

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन जनपद में 09 नवम्बर को हो रहा है. प्रभारी अधिकारी (वीआईपी) ने बताया कि गृह मंत्री एयरपोर्ट वाराणसी से 09 नवम्बर को साढ़े 11 बजे प्राइवेट हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 12 बजे हेलीपैड टाउन पालिटेक्निक पर आएंगे.

परिवर्तन रैली के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर

रामलीला मैदान में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में नौ नवम्बर को बलिया से शुरू होने वाली चौथी एवं अंतिम परिवर्तन यात्रा की सफलता की रणनीति तैयार की गयी.

विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की शाम रिंकू पाण्डेय (24) पत्नी प्रिन्स पाण्डेय ने किसी कारण वश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया.

भासपाइयों ने शहीदों के नाम पर दीप बांटे

भारतीय समाज पार्टी के कैम्प कार्यालय बांसडीह पर स्व. चम्पा देवी सेवा समिति के तत्वावधान में छठ के पावन पर्व पर शहीदों के नाम पर निः शुल्क 11000 दीप वितरित किए गए.

गुंडाराज व सांप्रदायिकता से मुक्ति बसपा ही दिला सकती है – महफूज

बसपा ही प्रदेश को गुंडाराज व संप्रदायिकता से मुक्ति दिला सकती है. सपा के शासन काल में प्रदेश में संगीन अपराधों की बाढ़ व भ्रष्टाचार चरम पर है.

9 को जंतर मंतर पर रैली में भाग लेने का आह्वान

भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक जल्पा जी मंदिर के प्रांगण में हुई. इसमें विधानसभा व लोकसभा में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर महासभा के तत्वावधान में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 9 नवंबर को आयोजित आदिवासी अधिकारी रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया.

फाइल चित्र

हीलाहवाली पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

पुनरीक्षण में समय से मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराने पर उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक ने मनियर ब्लॉक व बांसडीह ब्लॉक के बीएलओ पर काम में लापरवाही करने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है

पचास लाख से अधिक की परियोजनाओं में काम संतोषजनक नहीं

विकास भवन सभागार में जिला योजना की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विभागवार प्रगति की समीक्षा की. खराब प्रगति वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी, वहीं बेहतर प्रगति पर ‘ए‘ श्रेणी पाने वाले अधिकारियों को सराहा.

धान क्रय केंद्र पर पंजीकरण शुरू, मगर लिया कब से जाएगा

करमर धान क्रय केंद्र पर किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है. लेकिन धान कब से लिया जाएगा यह तय नहीं है. विपणन निरीक्षक एसपी सरोज ने बताया कि राइस मिलों से एग्रीमेंट न होने के कारण खरीदारी शुरू नहीं हुई है. जब एग्रीमेंट हो जाएगा खरीदारी भी शुरू हो जाएगी.

उचराव गांव के खेत में मिला युवती का शव

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के उचराव गांव के समीप तिलौली – भरथांव मार्ग पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह के बाग के सामने विजयी सिंह के धान की खड़ी फसल में लगभग 20 मीटर अन्दर एक अज्ञात महिला का शव मिला है. उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष के आसपास आंकी गई है.

पिकअप ने ली महिला की जान, विरोध में सड़क जाम

बलिया – रसड़ा मार्ग स्थित अमहर पट्टी के समीप शुक्रवार की दोपहर में पिकअप की धक्के से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. आस पास के लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया, जहां महिला की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. हालांकि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जमीन के विवाद में भिड़े दो पट्टीदार, पांच जख्मी

कोतवाली क्षेत्र के शाह मुहम्मदपुर गांव में गुरुवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए. इस संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर करवाया गया.

कुरीतियों पर कविता के जरिए प्रहार कर लूटी वाह-वाही

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी एंव सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार की रात अखिल भारतीय मुशायरा एंव कवि सम्मेलन स्वर्गीय पशुपति पान्डेय की पुण्यतिथि के अवसर पर आदर्श पुस्तकालय दोपही अगरौली के प्रांगण में आयोजित किया गया.

अभिजीत मोदी विचार मंच के प्रांत सह प्रभारी बने

नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रवि चाणक्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन जी ने बलिया के बड़सरी निवासी अभिजीत तिवारी बबलू को नरेंद्र मोदी विचार मंच बलिया के जिलाध्यक्ष के साथ साथ गोरक्ष (गोरखपुर ) प्रान्त का सह प्रभारी नियुक्त किया है.

उहवें जे बाड़ी छठि मईया आदित रिझबे जरूर

लोक आस्था का महापर्व छठ के साथ हर्षोल्लास के अलावा कई रहस्यों को भी समेटे हुए है. अध्यात्म और योग के मेल का उदाहरण भी यह पर्व है. छठ का एक अर्थ छठ चरणों का हठयोग होता है. छठ व्रती चार दिनों तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहते हैं.

आरोपी दुकानदार पर दर्ज हो एफआईआर – डीेएम

गुरुवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने राशन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के पेंच कसे. राशन कार्डों की फीडिंग व सत्यापन कार्य में धीमी प्रगति पर समस्त बीडीओ को भी कड़े निर्देश दिए. बैरिया व मुरली छपरा के बीडीओ को कड़ी फटकार लगायी.

बांसडीह अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

तहसील बांसडीह अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में सम्पन्न हुआ. चुनाव अधिकारी सतेंद्र कुमार चौरसिया ने नए अध्यक्ष के रूप में महेश प्रताप सिंह को शपथ दिलाई.