Category: Uncategorised
नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा मदनपुरा गांव में छठ पूजा के दौरान मारपीट. पटाखा बजाने को लेकर हुआ विवाद. मौके पर पहुंची पुलिस, तनाव बरकरार मारपीट में बच्चों समेत आठ लोग घायल. उधर, सिकंदरपुर के डोमनपुर मोहल्ले में छठ पूजन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट. वजह डीजे के संगीत के दौरान नृत्य करने को लेकर हुआ विवाद था. इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग फरार.
पुलिस सर्किल कार्यालय के निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा शनिवार की शाम को भूमि एक्वायर होने के बाद लंबे अरसे से चल रहा इंतजार अब समाप्त हो जायेगा. पुलिस क्षेत्राधिकारी अब बिल्थरारोड में ही बैठेंगे. पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल ने अपने मंत्रित्व काल में वर्ष 2007 में ही बिल्थरारोड को पुलिस सर्किल बनाने की पहल की थी, किन्तु उस समय स्थापित नहीं हो पाया.
लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ जहां डूबते सूर्य के पहले और उगते सूर्य को बाद में अर्घ्य देेकर आराधना करने के लिए विश्व प्रसिद्ध है, वहीं सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द भी इसकी बुनियाद है. छठ पर्व जहां धार्मिक सन्देश के रूप में सृष्टिकर्ता भगवान भास्कर की आराधना का प्रतीक है, वहीं इस पर्व में पूजा के तौर पर प्रयोग किए जाने वाली सामग्री समाज को जोड़ने का सन्देश देती है.
वैसे तो आज कल हर कोई आगे की कुर्सी पर बैठना और लाल फीता काटने का मौका छोड़ना नहीं चाहता पर इस सब को दरकिनार करते हुए सिद्धार्थ राय ने महुआबाग चौराहे पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से लगे नए रेडीमेड शौचालय का उद्घाटन खुद न कर के चौराहे पर वर्षों से पान की दुकान चलाने वाले ज्ञानू चौरसिया से करवाया.
