सीएमओ का पुतला फूंक छात्रों ने जताया आक्रोश

समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की दुर्व्यवस्था व बदहाली सहित जिला चिकित्सालय में मरीजों की प्रताड़ना व अन्य समस्त समस्याओं को लेकर छात्रों व छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट पर सीएमओ पीके सिंह का पुतला फूंका गया.

बांसडीह पहुंचे कप्तान निरीक्षण पर, जोर पुलिस-पब्लिक रिलेशन पर

पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण मंगलवार को दोपहर में अचानक बांसडीह कोतवाली व उसके अन्तर्गत आने वाली दो चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया व मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया.

जिलाधिकारी के अल्टीमेटम का असर, आऩलाइन निस्तारण में तेजी

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने अपने कैम्प कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर आईजीआरएस पर आनलाइन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की.

नगरपालिका को भी प्रमुख जगहों पर अलाव जलवाने का सख्त निर्देश

ठंड से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएन के निर्देश पर कम्बल वितरण युद्धस्तर पर किया जा रहा है. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी तहसील प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गयी है. साथ ही अधिकारियों द्वारा लगातार इसका निरीक्षण भी किया जा रहा है.

ताजपुर मुड़ियारी, कोटवा, खादीपुर, विशुनपुरा में एसडीएम ने बांटे कंबल

भीषण ठंड को देखते हुए बांसडीह उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक व तहसीलदार लाल बाबु दुबे ने स्वयं अपने गाड़ी में कम्बल लेकर वितरण करने के लिए चल दिए. उन्होंने क्षेत्र के शिवराम पट्टी, ताजपुर मुड़ियारी, कोटवा, खादीपुर, विशुनपुरा, सुल्तानपुर, मानिकपुर आदि विभिन्न जगहों पर सैकड़ों गरीबों को कम्बल प्रदान किया व पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर अलाव जलने के बारे में जानकारी प्राप्त की.

कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आमजन बेहाल

लगातार दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठण्ड से आम जन बेहाल हैं. सोमवार को पूरे दिन भगवान सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहे. पूरे दिन कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आमजन के साथ निरीह पशु-पक्षी भी बेहाल रहे.

अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटा, बंद स्कूलों पर कैफियत तलब

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर मंगलवार को तीन शिक्षा क्षेत्रों के 52 विद्यालयों का निरीक्षण जिला समन्वयकों व खंड शिक्षा अधिकारियों ने किया.

महीने भर बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफॉर्मर

बस स्टेशन चौराहे से लेकर बाजार रोड तक के इलाके में लगा ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से जल जाने के बावजूद भी आज तक उसे नहीं बदलने से उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है.

छितौनी के पूर्वांचल बैंक में कर्मचारियों व ग्राहकों के बीच विवाद

छितौनी पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार को पैसे के लेन देन को लेकर कर्मचारी एवं ग्राहक आमने सामने हो गए. इस विवाद में बैंक का काम काज भी ठप हो गया. दोनों तरफ से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी है. बैंक कर्मी की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

भभौरा सिवान में अज्ञात युवक का शव मिला

अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भभौरा सिवान में मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला. उसके गर्दन पर धारदार हथियार से कटने के निशान मौजूद थे.

रोडवेज कर्मी से साढ़े चार लाख की लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

उभांव थान क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज कर्मी से 4.5 लाख रुपये की लूट का पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सोमवार को खुलासा किया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी हुई 2.11 लाख रुपये बराबद किया गया.

मौका मिला तो बैरिया में होगा सैफई जैसा विकास – मनोज सिंह

जिला समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आठ दिन तक चलाई गई जनसंवाद पदयात्रा का समापन सोमवार को बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान पर सांस्कृतिक समारोह से किया गया. भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायकों और अभिनेता अभिनेत्रियों ने यहां उमड़ी अपार भीड़ को देखकर उत्साहित होकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

बैरिया से सपा नेता सूर्यभान सिंह ने भी पेश की दावेदारी

वरिष्ठ समाजसेवी व सपा नेता सूर्यभान सिंह ने भी समाजवादी पार्टी से बैरिया 363 विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की दावेदारी ठोक दी है. सपा सुप्रीमो मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के यहां अपना आवेदन देते हुए सूर्यभान सिंह ने तर्क रखा है कि अगर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में टिकट बदलता है तो उन्हें प्राथमिकता दी जाए.

नगर पंचायत इलाके की बदहाली पर बांसडीह में नुक्कड़ सभा

नगर पंचायत बांसडीह की बदहाली व आम जन की समस्याओं को लेकर रविवार को नुक्कड़ सभा के माध्यम से नगर अध्यक्ष से हिसाब दो, जबाब दो, कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

लिट्टी-चोखा-हॉलीवुड अभिनेत्री मैंडी मूर भी हैं दिवानी

पहले अभावग्रस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के गरीब लोगों का मुख्य भोजन अब बड़े लोगों का शाही भोजन बन गया है. अब यह भोजन बड़ी – बड़ी पार्टियों का मुख्य डिश बन गया है. इसके साथ ही अब इस व्यंजन का स्वाद विदेशी लोगों को भी खूब भाने लगा है. वे भी लिट्टी चोखा के फैन बनते जा रहे हैं.

सिकंदरपुर नगर पंचायत इलाके में अलाव की व्यवस्था

कड़ाके की ठंड को देखते हुए रविवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कस्बा के बस स्टेशन चौराहा, बाजार चौक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में अलाव जलवाया.

कांग्रेसियों ने की सिपाही को बर्खास्त करने की मांग

रविवार को स्थानीय राजपूत नेवरी में कांग्रेस नेता शशिकान्त चतुर्वेदी के कैम्प कार्यालय में कांग्रेस के नगर विधान सभा इकाई की आवश्यक बैठक हुई, जिसकों सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता शशिकान्त चतुर्वेदी ने कहा कि ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के कांस्टेबल द्वारा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल के साथ अभद्रता किया गया है, जिसकी निन्दा एवं भर्त्सना की जा रही है.

आखिरी दिन दलपतपुर व कर्णछपरा में लगी चौपाल

सपा के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा एक सप्ताह तक चलाए गए जनसंवाद पद यात्रा के अंतिम दिन रविवार को दलपतपुर व कर्णछपरा में चौपाले लगी. जहां ग्रामीणों ने मनोज सिंह व जनसंवाद यात्रा के सदस्यों का बड़ी ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया. इन गांवों में भी निर्धारित प्रपत्र पर लोगों से समस्याएं इकट्ठा की गई.

बहुत जल्द बनना शुरू होगा शहीद स्मारक मार्ग – अंचल

सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा है कि बहुत जल्द बैरिया-सुरेमनपुर शहीद स्मारक मार्ग बनाने का कार्य शुरू होगा. इस के लिए धन उपलब्ध हो गया है. टेंडर निकाला जा चुका है. टेंडर फाइनल होते ही मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा.