भाजपाइयों ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की रणनीतियां बनाई

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के कार्यकर्ताओं एक बैठक शनिवार को डूहा स्थित श्री बनखंडी नाथ मठ के प्रांगण में हुई. इसमें संगठन के तत्वावधान में 23 दिसंबर को गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीतियां तय की गई.

नोटबंदी से आम जनता को कोई परेशानी नहीं – सुब्रत पाठक

बलिया के टाउन हाल के मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवान बुद्धिमान एवं मेहनती हैं, अमेरिका में जाकर उस देश को समृद्ध कर रहे हैं. नोट बंदी के मुद्दे पर श्री पाठक ने कहा कि इससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं है.

रसड़ा में एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले युवक को जेल भेजा

एचडीएफ सी बैंक स्थित एटीएम में शुक्रवार को पैसा ख़त्म हो जाने पर तोड़ फोड़ करने वाले गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया.

भांजे की माने तो रंजिशन की गई श्रीकृष्ण यादव की हत्या

श्रीकृष्ण यादव के भांजे चंद्रमा यादव की तहरीर पर दो नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ बैरिया पुलिस ने भारतीय दंड विधान धारा 302, 506, 542 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर तहक़ीक़ात में जुट गई है. चंद्रमा यादव द्वारा दी गई तहरीर में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बतलाई गई है.

श्रीकृष्ण यादव हत्याकांड – रात साढ़े नौ बजे के करीब धमाके की आवाज हुई थी

बचपन से ही श्रीकृष्ण यादव परमहंस दास की मठिया और भरत छपरा में रहे और यही पढ़ाई लिखाई पूरी किए. वर्ष 1995 से वह लगातार कोटवा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी रहे, लेकिन कभी चुनाव नहीं जीत सके. उनके दो विवाह हुए थे, जिसमें पहली पत्नी को छोड़ दिए थे. दूसरी पत्नी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मर गई. इस मामले में श्री कृष्ण यादव पर मुकदमा भी हुआ था.

बैरिया के भरत छपरा गांव में गोली मार कर हत्या

बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव से प्रधान जी के मुखिया तक जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात श्रीकृष्ण यादव उर्फ मास्टर साहब की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. घटनास्थल पर पुलिस को चार प्रयोग में लाए कारतूस के खोखे मिले हैं.

खराब मौसम और कोहरे के चलते कई ट्रेनें आज से 15 जनवरी तक निरस्त रहेंगी

खराब मौसम एवं घने कोहरे के कारण उत्पन्न होने वाली परिचालनिक कठिनाइयो के कारण 17 दिसंबर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर संचालित होने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं फेरों में कमी किया गया है.

ब्राहमण उत्थान समिति की कार्यकारिणी का चुनाव 18 को

ब्राहमण उत्थान समिति, जनपद बलिया की एक आवश्यक बैठक 18 दिसम्बर रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे चलता पुस्तकालय टाउन हाल में आयोजित की गई है, जिसमें कार्यकारिणी का चुनाव होना प्रस्तावित है. सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि उक्त तिथि पर समय से उपस्थित होकर चुनाव में भागीदारी करना सुनिश्चित करें. उक्त आशय की जानकारी डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, ब्राहमण उत्थान समिति ने दी है.

कस्टमर सर्विस के मामले में सेंट्रल बैंक रानीगंज बाजार का जवाब नहीं

नोट बंदी के इस आपाधापी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानीगंज बाजार अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने में पूरे इलाके में अव्वल रहा. अगर बीएसएनएल द्वारा लिंक में आई गड़बड़ियों को छोड़ दिया जाए तो इस शाखा ने इलाके के कुल 16 बैंक शाखाओं में सबसे बेहतर सुविधा दिया है. जबकि इस शाखा में शाखा प्रबंधक सहित कर्मचारी कुल जमा तीन ही हैं.

ढिबरी फाउंडेशन ने जलाई उम्मीद की लौ

सोनबरसा गांव निवासी पंडित स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण उपाध्याय के प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को ढिबरी फाउंडेशन का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्रसिद्ध संत रामबालक दास जी महाराज द्वारा मंच पर ढिबरी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

एचडीएफसी के एटीएम पर बवाल, शीशा तोड़ा

रसड़ा नगर के एचडीएफसी बैंक स्थित एटीएम को पैसा ख़त्म होने पर लोगों ने हंगामा कर शीशा तोड़ डाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा.

पंकज सिंह की दादी के निधन पर शोक सभा

गांधी आश्रम में हिन्दू युवा वाहिनी तहसील इकाई के कार्यकताओं की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में संगठन के जिला प्रभारी पंकज सिंह की दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये दो मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई.

राजनेताओं ने खरवारों को केवल छला – उमाशंकर

गांधी पार्क के मैदान में खरवार समाज का सम्मलेन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. वक्ताओं ने स्वजातीय बंधुओं से संगठित होने का आह्वान किया. उपस्थित लोगों ने संगठित होने का संकल्प भी लिया.

किसान नेता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आज

किसान नेता व समाज सेवी सुरेश चौधरी के असामयिक निधन पर बस स्टेशन चौराहा पर 18 दिसंबर को 12:00 बजे दिन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

नोटबंदी पर बयानबाजी से लोकतंत्र की मर्यादा प्रभावित – पांडेय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों की एक बैठक डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने हेतु भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया. साथ ही स्कूल परिसर और इलाके के चट्टी चौराहों पर ठंड के मद्देनजर अलाव जलाने एवं गरीबों में कंबल वितरित करने की मांग की गई.

नोटबंदी ने आम जनता को परेशानी में डाला – बसपा

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के मोहल्ला मिल्की में स्थापित कार्यालय में हुई. इसमें बूथ कमेटियों की स्थिति के बारे में चर्चा कर उन्हें मजबूत व सक्रिय करने पर बल दिया गया. साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में व्यापक प्रचार हेतु भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया.

बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में सालाना जलसे की रणनीति पर चर्चा

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया की एक बैठक क्षेत्र के जगन्नाथ चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी के प्रांगण में हुई. इसमें टाउन हाल (बापू भवन) बलिया में 21 दिसंबर के संघ का आयोजित 9वां वार्षिक जिला सम्मेलन की सफलता हेतु तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.

इंटरनेट सुविधा के साथ 100 छात्राओं को टैबलेट भेंट किया

करमौता गांव में जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें टाटा ट्रस्ट एवं गूगल के तत्वावधान में संपन्न दो दिवसीय इंस्टेंट साथी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली जिले की 100 छात्राओं को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय यादव ने छह माह के लिए नेट सुविधा के साथ टैबलेट प्रदान किया.

पूर्व प्रधान लल्लू सिंह का देहावसान, भलुही में शोक

ग्राम भलुही के पूर्व प्रधान व इंटर कॉलेज सुखपुरा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष लल्लू सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन उनके आवास पर गुरुवार को हो गया. वह 101 वर्ष के थे.

कोरंटाडीह इलाके में विवाहिता संग परिजन ने ही किया दुष्कर्म

नरही थाना अंतर्गत कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर व दो अज्ञात लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है.