Category: Uncategorised
मैनपुरी जनपद में आज युवा सांसद तेज प्रताप सिंह ने जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 126 करोड़ 35 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 86 परियोजनाओं का लोकार्पण एक भव्य कार्यक्रम में मध्य किया. सांसद तेज प्रताप यादव ने इन परियोजनाओं के अतिरिक्त 62 करोड़ 62 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 22 कार्यों का भी शुभारंभ किया.
जौनपुर नगर के बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में सोमवार को आयोजित कांग्रेस की नोटबंदी के खिलाफ जनाक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिन्दुस्तान से भ्रष्टाचार को हटाना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ नवम्बर को नोटबंदी का निर्णय भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं था, बल्कि मजदूरों, गरीब के खिलाफ था.
यूपी डायल 100 का शुभारंभ पुलिस लाइन में सोमवार को धमार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर अरविंद सेन ने बताया कि गाजीपुर जिले को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डायल 100 के अंतर्गत सात इनोवा, 45 बोलेरो, 13 मोटरसाइकिल प्रदान किया गया है.
अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर के सभागार के कला पर्व आयोजित किया गया. जिसमें बच्चों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को समानित भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि हीरा नन्द महाविद्यालय के प्रवक्ता संतोष खरवार तथा विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर किया.
रविवार को जिले की सातवीं सेवराई तहसील का उद्घाटन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ. सपा के प्रदेश महासचिव व पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने नई तहसील का उद्घाटन किया. इस मौके पर नारद राय, मोहम्मदबाद विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव समेत तमाम दिग्गज नेता और सपा पदाधिकारी मौजूद रहे.
क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के एक गुर्गे सहित पांच असलहा तस्करों को धर दबोचा. पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि बिहार प्रांत से अवैध असलहों के साथ पांच बदमाश गाजीपुर आ रहे हैं.
बांसडीह विधान सभा के सपा नेता व सहतवार नगर पंचायत के प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू के समर्थन में सहतवार स्थित उनके पैतृक आवास पर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस मौके पर एक स्वर से नीरज सिंह गुड्डू के बांसडीह विधान सभा का चुनाव लड़ने पर बल दिया गया. वहां उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कहा कि आप बाहर संपर्क कीजिए हम लोग आपके साथ तन मन से जुटे हैं.
