प्रेमिका की मोबाइल में मिला दोस्त का नंबर और उसकी जान ले ली

पुलिस की ओर से मनोज पासवान की हत्या के मामले में जो खुलासा किया गया है, उसमें तो एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मार डाला. वह भी एक युवती के लिए. एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मनोज पासवान की हत्या के मामले का खुलासा किया.

बलिया में अपने घर के लिए बेघरों को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में पीएमएवाई योजना के तहत कुल 6079 गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसमें से सामान्य व पिछड़े वर्ग के लिए जहां 1139 आवास निर्धारित किए गए हैं, वहीं अनुसूचित जाति के लिए 3424 एवं अनुसूचित जनजाति के 728 परिवारों को छत मुहैया कराया जायेगा.

बलिया जिले के 57 हजार 882 परिवारों के पास अदद छत तक नहीं

रोटी, कपडा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाओं से आज भी हजारों परिवार वंचित और महरूम है. इसका खुलासा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई आवास विहीन गरीब परिवारों की सूची को देखने से पता चल रहा है. यह विडंबना नहीं तो और क्या है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी जनपद के कुल 57 हजार 882 परिवारों के पास अदद छत तक नहीं है.

डॉक्टर समेत तीन को आजीवन कारावास व जुर्माना

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मातापुर में रुपये के लेन देन को लेकर 21/3/2014 को 9 बजे रात वादी रविकान्त निगम के भाई सन्तोष की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर कृष्ण कुमार मिश्र, उनके पुत्र बच्चन तथा आरोपी बच्ची पटेल निवासी मातापुर को उम्र कैद व बीस हजार रुपये जुर्माना तथा आरोपी कृष्ण कुमार को आर्म्स एक्ट में दो वर्ष कारावास व आठ हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाया.

जयंती पर चौधरी चरण सिंह का भावपूर्ण स्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर सपा नेता राजेश पासवान व सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

व्यापारी महापंचायत 10 जनवरी को

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, जिला कार्यसमिति, तहसील कार्य समिति, ब्लाक कार्यसमिति, नगर कस्बा कार्य समिति के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई.

महिला सशक्तिकरण से ही परिवार व समाज का विकास संभव – सोनी

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभागार में आवासीय औद्योगिक हाई स्पीड सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. दो माह से चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया. बतौर मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष बशिष्ठ नरायन सोनी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया.

चोरी से बिजली जलाने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विद्युत विभाग की आजमगढ़ के परिवर्तन दल ने क्षेत्र में विभिन्न गांवों में छापे मार कर चार लोगों को चोरी से बिजली जलाने के जुर्म में रिपोर्ट पंजीकृत करवाया.

पुलिस के सामने ही दबंगों ने पूरे परिवार को धुन डाला

कोतवाली के सुल्तानीपुर गांव शुक्रवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पुलिस के सामने ही पति-पत्नी एवं पुत्र को लाठी डंडों से धुनाई कर दी. गम्भीर रूप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया.

दारा सिंह चौहान का रसड़ा में जोरदार स्वागत

प्यारेलाल चौराहा पर शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान को पार्टी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया.

बसपा, कांग्रेस व सपा को एक ही थैली के चट्टे बट्टे – चौहान

प्रदेश की पिछड़ी जातियों के पिछड़ने का मुख्य कारण सपा व बसपा सरकारों की उपेक्षा है. भाजपा ही पिछड़ों को सम्मान देने के साथ ही उनके सभी क्षेत्रों में उन्नयन कर सकती है. गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित करते हुए पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने यह विचार व्यक्त किया.

हुसेनाबाद में तीन परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन

बांसडीह/रेवती/सहतवार (बलिया)। स्थानीय विकास खण्ड के हुसेनाबाद ग्राम सभा में लगभग 96 करोड़ की लागत से तीन  परियोजनाओं पंचायत प्रशिक्षण केंन्द्र,132 केवीए का विद्युत सब स्टेशन तथा आश्रम पद्धति स्कूल का भूमि पूजन मुख्य …

झरकटहा टीएस बंधे पर दो गुटों में संघर्ष, चार घायल

रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहा टीएस बंधे पर गुरुवार को देर शाम दो वर्गों में हुई झड़प में हो गई. इस वारदात में एक वर्ग के तीन पुरुष व दूसरे वर्ग की एक महिला चुटहिल हुई है. घटना के क्रम में दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं.

अधिग्रहित भूमि का सभी को मुआवजा मिलेगा-मुख्यमंत्री

मैनपुरी जनपद में स्थित समान पक्षी बिहार में आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने पहुंचकर वहां उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस पक्षी बिहार के लिए आप सभी किसानों की जो भी जमीन अधिग्रहित की गयी है, उस भूंमि का आप सभी को प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा मिलेगा.

आरओ/एआरओ को मिला आदर्श आचार संहिता का प्रशिक्षण

विधान सभा निर्वाचन 2017 को सकुशल व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने की दृष्टि से कलेक्टेªट सभागार में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने सभी विधान सभा क्षेत्रों को आरओ तथा एआरओ को आर्दश आचार संहिता का प्रशिक्षण पर्दे पर प्रोजेक्टर के माध्यम से बिन्दुवार जानकारी दी.

खेल अनुदेशक भर्ती में पारदर्शिता की मांग

प्रदेश सरकार द्वारा 32,022 खेल अनुदेशक भर्ती में पारदर्शिता की मांग करते बीपीएड डिग्री धारकों ने बीएसए को पत्रक दिया है. डिग्री धारकों की मांग है कि चयन प्रकिया में लगी टीम को आवेदकों की शैक्षिक डिग्री, फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र, फर्जी निवास प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच करनी चाहिए

सिकंदरपुर के मिल्की मोहल्ले में मामूली विवाद पर दो पक्षों में पथराव

सिकन्दरपुर मिल्की मोहल्ला में ट्रांसफार्मर की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जम कर चले ईंट-पत्थर.

मोदी की लखनऊ रैली में हर बूथ से जाएंगे 10 कार्यकर्ता

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आवश्यक बैठक हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि 2 जनवरी 2016 को लखनऊ के रमाबाई मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे. कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचना है.