खुरहट बाजार में मऊ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

खुरहट बाजार में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार के नेतृत्व में रानीपुर थाना की फोर्स व अन्य फोर्स के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाल कर जनता को निर्भीक वोट देने व राजनीतिक दबाव न होने का संन्देश दिया गया

सुखपुरा इंटर कॉलेज की परीक्षाएं शुरू

सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय मे अध्ययनरत् इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी से 14 जनवरी तक एवं भूगोल के छात्रों की परीक्षा 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी.

ओमप्रकाश राजभर 17 को कर सकते हैं सुभासपा उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा से गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 17 जनवरी को अपने कोटे के उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. कासिमाबाद क्षेत्र के रेंगा शहबाजपुर में पार्टी का कार्यक्रम निर्धारित है. उसमें मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर होंगे.

बारिश ने बढ़ाई ठंड तो धूप सेंकने का आनंद भी मिला

शनिवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदला और गाजीपुर जनपद समेत अन्य जनपद में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई. ऐसे में तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप भी एकाएक बढ़ गया. बारिश, ओलावृष्टि और बर्फीली हवाओं से जबर्दस्त गलन पैदा हो गई है.

स्नातक परीक्षा की कवायद में जुटा चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय प्रशासन

रविवार को प्रातः 11 बजे जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, (उप्र) के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने जिले के सभी वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों संग बैठक की.

फायरिंग कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा

बिरनो थाना क्षेत्र में हौसलाबुलंद बदमाशों ने पुलिस पर शनिवार की शाम फायरिंग की. इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई गई. हालांकि फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ है. यह घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के नियांव पुलिया के पास की है.

अमृतपाली में रेल ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव

बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव, शाहपुर-बभनौली गांव की रहने वाली थी महिला, सदर कोतवाली के अमृत पाली के पास मिला शव. जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी. इस सम्बन्ध में सभी केंद्र अध्यक्षो की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुई.

पुण्यतिथि पर ब्रह्मचारी जी का भावपूर्ण स्मरण

श्री बजरंग कॉलेज के संस्थापक श्रीराम सिंहासन दास ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

नंदगंज, बिरनो व गहमर में कच्ची शऱाब के साथ पांच गिरफ्तार

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग भी पूरे तेवर में आ गया है. आबकारी विभाग की टीम शनिवार को नंदगंज थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में छापेमारी करके 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा गहमर व बिरनों में बरामदगी व गिरफ्तारी की सूचना है.

सैदपुर में तैयार हो रहा गुलाब जल, पैकिंग डाबर की

सैदपुर नगर के वार्ड एक में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर एक घर से भारी मात्रा में नामी कंपनी का गुलाबजल व कीटनाशक बरामद किया. पकड़े गए माल को जब्त कर पुलिस थाने लाई. वहीं मौके पर गृहस्वामी के मौजूद न होने के कारण कोतवाल एके त्रिपाठी ने परिजनों को निर्देश दिया कि वह गृहस्वामी को लेकर थाने में आए.

करीमुद्दीनपुर में सड़क हादसे में गई अधेड़ की जान

करीमुद्दीन पुर थानान्तर्गत दुबिहां मोड एवं लट्ठूडीह के मध्य मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग पर शनिवार की शाम गैस की गाडी से कुचल कर दीनानाथ राम (50) पुत्र शेषनाथ निवासी बिश्वम्भर पुर की मौत हो गयी.

स्कूल बंद मिले, एक्शन में आए बीएसए                         

बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को पांच स्कूलों का निरीक्षण किया, लेकिन सभी स्कूल बंद मिले. बीएसए ने बंद स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है.

गाजीपुर में भी प्रशासनिक अमला आचार संहिता के अनुपालन को लेकर मुस्तैद

निर्वाचन आयोग की ओर से यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सरकारी मशीनरी की गतिविधियां तेज हो गई हैं. गाजीपुर में भी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय में कामकाज बढ़ गया है.

बीबीए छात्र निकला सिलिंडर और बाइक चोर

पुलिस को शुक्रवार को एक शानदार सफलता हाथ लगी. पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो एसबीएन इंजीनियरिंग कॉलेज, सफेदाबाद, बाराबंकी में बीबीए फाइनल ईयर का छात्र है. वह अपनी महंगे शौकों को पूरा करने के लिए चोरी करता था. एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर चोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद एसओ कासिमाबाद थाना क्षेत्र के डाही पुलिया गंगौली पर वाहन चेकिंग कर रहे थे.

हाईटेंशन करेंट की चपेट में आए अधेड़ ने दम तोड़ा

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी तथा तीन झुलस गए. झुलसे तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरताली गांव में शुक्रवार की दोपहर में हुई.

लोहिया आवास के आवंटन में भारी अनियमितता

मुहम्मदाबाद तहसील के राजापुर में पहुंचे राजीव बनकटा आयुक्त ग्राम्य विकास मंडल वाराणसी-राजापुर निवासिनी गायत्री विन्द पत्नी अक्षय विन्द ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्य मंत्री समेत सभी अधिकारियों के यहां राजापुर गांव में लोहिया आवास के आवंटन में कि गयी भारी अनियमितता एवं गोलमाल के सन्दर्भ में प्रार्थना पत्र दिया था.