बलिया समेत तीन जिलोें के बीएसए मुख्यालय से संबद्ध

प्रदेश चुनाव आयोग ने रामपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर तिवारी, हमीरपुर के एसएन सिंह तथा बलिया के डॉ. राकेश सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से सम्बद्ध करने का निर्देश दिया है.

संघर्षपूर्ण मैच, ट्राई ब्रेकर में जीती टीम सिकरिया बलिया

जय हिन्द फुटबॉल क्लब करीमुद्दीनपुर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द फुटबॉल प्रतियोगिता के उन्नीसवें वर्ष का फाइनल मैच गुरुवार को जूनियर हाई स्कूल करीमुद्दीनपुर के मैदान पर एमआरसी फुटबॉल क्लब सिकरिया बलिया बनाम खैराबाद आजमगढ़ के मध्य बृहस्पतिवार को खेला गया.

सैदपुर से भाजपा के विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया

उप्र विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान को लेकर आज से गाजीपुर में नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन सैदपुर के भाजपा प्रत्‍याशी विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया.

विश्व के बढ़ते तापक्रम को नियंत्रित करने की भारत करे अगुवाई : डॉ.जगदीश शुक्ल

गांधी महाविद्यालय, मिड्ढा, बलिया के प्रांगण में बुधवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रख्यात अंतराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. जगदीश शुक्ल तथा डॉ. अविनाशचंद्र पांडेय, पूर्व कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का नागरिक अभिनन्दन किया गया.

गहमर में ट्रक ने ली साइकिल सवार की जान

गहमर थाना क्षेत्र के कुतूबपुर गांव के समीप ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर गुरुवार की सुबह कुतूबपुर गांव निवासी हरिशंकर राम पुत्र स्व. रामदेव राम की ट्रक से दबकर मौत हो गई. लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया.

देवइठा गाजीपुर को हरा सिकरिया बलिया पहुंचा सेमीफाइनल में

जय हिन्द फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द फुटबॉल प्रतियोगिता का अंतिम सेमी फाइनल मैच जूनियर हाई स्कूल करीमुद्दीनपुर के मैदान पर एमआरसी फुटबॉल क्लब सिकरिया (बलिया) बनाम शम्स स्पोर्टिंग क्लब देवइठा (गाजीपुर) के मध्य बुधवार को खेला गया.

नामांकन की सारी तैयारियां पूरी, नौ को जारी होगी अधिसूचना

विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की प्रक्रिया भी नौ फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो जाएगी. यह काम 16 फरवरी तक चलेगा. उसके बाद 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 फरवरी निश्चित है. मतगणना 11 मार्च को होगी.

साफ सफाई संग शत प्रतिशत मतदान की दी नसीहत

बाराचवर ब्लाक अन्तर्गत रामसुमेर सूर्यवंशी महिला महाविद्यालय देवस्थली डाही में राष्ट्रीय सेवा योजना में भाग लेने वाली छात्राओं द्वारा तीसरे दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कमालपुर डाही के प्रांगण की साफ सफाई की गयी.

पूर्व पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव की प्रथम पुण्‍यतिथि कल

9 फरवरी को गाजीपुर जनपद के जैतपुरा स्थित लुटावन महाविद्यालय में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्‍व. कैलाश यादव की प्रथम पुण्‍यतिथि मनाई जायेगी.

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर में नौ को

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का गाजीपुर में नौ फरवरी से दो दिवसीय तूफानी चुनावी दौरा शुरू होगा. अपनी पार्टी भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वह चुनावी सभाएं करेंगे.

मेरठ, अलीगढ़ और शामली के लिए 750 पुलिस कर्मी रवाना

पुलिस लाइन से 750 खाकीधारियों को मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद के लिए रवाना किया गया. यूपी के पश्चिम इलाके में स्थित मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 19 बसों में पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है.

टीम देवइठा आज भिड़ेगी टीम सिकरिया से, देवरिया को 1-0 से हराया

जय हिन्द फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द फुटबॉल प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच जूनियर हाई स्कूल करीमुद्दीनपुर के मैदान पर लक्की स्पोर्टिंग क्लब देवरिया बनाम एसएससी फुटबॉल क्लब देवइठा (गाजीपुर) के मध्य खेला गया.

हफ्ते भर प्यार के रंग में डूबी रहेगी दुनिया

वेलेंटाइन-डे या वीक का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुजरा मंगलवार बेहद खास रहा. रोज डे के बाद आज है प्रपोज डे. बलिया लाइव की तरफ से विकास राय अपने खास अंदाज में प्रपोज कर रहे हैं कुछ विशेष

बाराचवर में शत प्रतिशत मतदान करवाने की शपथ दिलाई

बाराचवर ब्लाक मुख्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार के दिन प्रभारी एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में विधान सभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिये मतदाता जागरूकता रैली निकाली.

गहमर में यूनियन बैंक में ग्राहकों का हंगामा

गहमर गांव के मेन रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में पैसे नहीं मिलने से नाराज ग्राहकों ने मंगलवार को बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया.

नागा जी विद्या मंदिर में कला पर्व

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर, बलिया के प्रांगण में विद्या भारती, गोरक्ष प्रांत का कला पर्व का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. इफ्तेयार खां एवं विशिष्ट अतिथि चिंतामणि सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

मेधा का सम्मान कर फूले नहीं समाए टीचर्स

आरएसएस गुरुकुल एकेडमी बंसी बाजार में अध्ययनरत कक्षा छठवीं का छात्र सूरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा निवासी हड़सर का सैनिक स्कूल लखनऊ के प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रताप सिंह ने एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया.

गाजीपुर कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कलेक्ट्रेट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को डीएम संजय कुमार खत्री ने शपथ दिलाई. इस मौके पर उन्होंने वकीलों से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहयोग की अपेक्षा की.