बाराचंवर ब्लाक के रामसुमेर सूर्यवंशी महिला महाविद्यालय देवस्थली डाही के प्रांगण में शनिवार के दिन सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ.
चुनाव के मद्देनजर शनिवार को व्यय प्रेक्षक मृत्युंजय बर्नवाल और नरेश अग्रवाल ने क्षेत्र में लगाए गए सभी जांच टीमों की बैठक की. बैठक में हिदायत दिया गया कि किसी भी प्रकार कि आपत्तिजनक सामग्री प्रचार प्रसार में प्रयोग न हो.
एसओजी व करंडा पुलिस ने चोचकपुर बाजार में भाजपा नेता व कपड़ा व्यापारी रामजी सेठ के दुकान पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
नवागत पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि निष्पक्ष भयमुक्त और पारदर्शी विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है.
सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जमानिया क्षेत्र नई बाजार की जर्जर सड़क पर लालटेन ढिबरी व टॉर्च लेकर एक किलोमीटर तक सड़क को ढूंढा. लोगों ने कहा कि जमानिया तहसील से चंदौली को जोड़ने वाली इस सड़क पर 25 वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी 2013 हिंदी का परिणाम जारी कर दिया है. 241 का चयन किया गया है. यह जानकारी बोर्ड की सचिव रूबी सिंह ने दी.
यूपी में छिड़ी चुनावी जंग के बीच अफसरों को हटाने और तैनात करने का सिलसिला भी चल रहा है. निर्वाचन आयोग ने वाराणसी के आईजी समेत कई जिलों के कप्तान बदल दिए.
सहतवार में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 15 जनवरी को हुई अन्जू देवी मेमोरियल मेरिट स्कॉलरशिप कॉम्पटिशन मे सम्मिलित परीक्षार्थियों का सम्मान समारोह सीटी कॉन्वेन्ट स्कूल सहतवार में किया गया.
हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किये हैं. चाहे पॉलिटेक्निक स्कूल, आईटीआई, 132 विद्युत पारेषण केंद्र की स्थापना, आश्रम पद्धति विद्यालय हो या सड़क.
घने कोहरे एवं खराब मौसम से परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित सवारी गाड़ियों का संचलन 10 फरवरी,2017 तक निरस्त किया गया था. अब ये सवारी गाड़ियाँ 11 फरवरी,2017 से पूर्ववत चलेगी.
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत भटनी-औंड़िहार रेल खण्ड के सादात-जखनिया स्टेशनों के मध्य सब-वे निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लाक दिए जाने के कारण कुछ गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण कर चलाया जायेगा.
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जानते हैं कि मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधुओं की राजनीतिक हैसियत तभी खत्म होगी, जब उनके खिलाफ हर वर्ग, जाति को एकजुट किया जाएगा.