अंसारी बंधुओं के दबाव में मेरे कागजात गायब किए गए, नामांकन रद करवाया गया – टाइगर

नामांकन रद होने के बाद सपा नेता हैदर अली टाइगर की ओर से मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके भाई तथा पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पर गंभीर आरोप लगाया गया.

हैदर अली खान टाइगर, अरविन्द किशोर राय समेत 11 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

नामांकन पत्रों में त्रुटि के कारण मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्‍याशी हैदर अली टाइगर, कांग्रेस के अरविंद किशोर राय सहित 11 प्रत्‍याशियों का नामांकन निरस्‍त कर दिया गया है.

हाईकोर्ट ने कहा, तीन सप्ताह में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दे सरकार

बेसिक शिक्षा परिषद और राज्य सरकार को हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि 72825 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में 1100 प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर तीन सप्ताह में नियुक्ति दे.

आलिया स्तर के मदरसों की मान्यता की प्रमाणित प्रति जमा करें

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त अनुदानित एवं गैर अनुदानित मदरसों को सूचित करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने आलिया स्तर के मदरसों की मान्यता की प्रमाणित प्रति कार्यालय में तीन दिन के अन्दर उपलब्ध करा दे ताकि शासन को अविलम्ब प्रेषित की जा सके.

बांस देवरिया में दुकान में लगी आग, 40 मुर्गे जल कर राख

देवरिया कोतवाली के बांस देवरिया मे एक मुर्गे की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई, जिसमे 40 से अधिक मुर्गे जल कर राख हो गये. पुलिस घटना के कारणो की जांच कर रही है.

गोरखपुर के गांव में मिला आटो चालक का शव

दुबियारी गांव के पास सड़क के किनारे शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई. मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई.

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तारीख बढ़ी

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र 2017 में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है.

धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र बसपा में शामिल, सतीशचंद्र मिश्र ने दिलाई सदस्यता

समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आहत उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र गुरुवार की देर शाम लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए.

चार्टर्ड प्लेन से आया हैदर अली टाइगर का सिंबल

सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुहम्मदाबाद सीट को लेकर नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को खूब नौटंकी हुई. आखिर में सपा के हैदर अली टाइगर तथा कांग्रेस के अरविंद किशोर राय ने भी नामांकन किया.

तिलौली बघुडी में एनएसएस स्वयं सेवकों ने किया पौधरोपण

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली बघुडी बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर के छठे दिन विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया.

वाराणसी में फ़्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़े 16 लाख

जैतपुरा थानान्तर्गत छोहरा इलाके में बुधवार बृहस्पतिवार की दरम्यानी देर रात 2:30 बजे पुलिस व फ़्लाइंग स्कवायड टीम ने छापेमारी कर 16 लाख रुपये नगदी बरामद किए.

पेरोल पर मुख्तार अंसारी, करेंगे चुनाव प्रचार, फिलवक्त बेटे उमर ने संभाल रखी है कमान

पूर्वांचल की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार मऊ सदर से बसपा प्रत्याशी मुख्‍तार अंसारी को दिल्ली की एक अदालत ने चुनाव में प्रचार करने के लिए आज पेरोल दे दिया.

सपा ने बदला पैंतरा, अब मुहम्मदाबाद से टाइगर मैदान में

नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने मुहम्‍मदाबाद विधानसभा से अपने गठबंधन पर प्रश्‍नवाचक चिह्न लगाते हुए हैदर अली खान टाइगर को अपना अधिकृत प्रत्‍याशी घोषित किया है.

गर्मी में रांची-छपरा समर स्पेशल ट्रेन की सौगात

गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 08631/08632 रांची-छपरा-रांची के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है.

मधुबन में भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान को कसी कमर

निर्वाचन आयोग के अनुपालन के क्रम मे निष्पक्ष भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिये 353 मधुबन विधान सभा के प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर (प्रथम) बूथ नंबर 50 व 51 का स्थलीय निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन शुक्ल ने मंगलवार को किया.

व्हाट्स ऐप से चुनाव प्रचार चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा

चुनाव प्रचार करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार की शाम को पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी ने दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए उक्त मामले की जांच बैठा दी है.

युवा हो तुम देश की शान, जागो, उठो, करो मतदान

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद पूरी तन्मयता से जुटा हुआ है. मतदाता जागरूकता रैलियां के माध्यम से ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो‘, ‘युवा हो तुम देश की शान, जागो, उठो, करों मतदान‘, ‘जन-जन की यही पुकार, वोट डालो अबकी बार‘ व ‘लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार‘ जैसे नारे सड़कों पर गूंज रहे थे.

मगई नदी से बरामद बाइक ने उड़ाए होश

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के लठठूडीह कोटवा नारायन पुर मार्ग पर मगई नदी मे बुधवार प्रातः 6 बजे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, जब राहगीरों ने नदी के बीच पानी में एक बाइक देखी.