बलिया मार्ग पर बिछी बोझ चट्टी के समीप सोमवार को दोपहर में कार के धक्के से बाइक सवार शिक्षक सुनील यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राम मंदिर के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है. मिश्र सोमवार को यहां टाऊनहाल मे एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सिर्फ शहर में नहीं थे, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी जिले में मौजूद थे. राहुल प्रधानमंत्री के भाषण समाप्त होने के बाद पहुंचे और ताबड़तोड़ पीएम को जवाब दिया.
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज की सभा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दयाशंकर पटवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हुए.
अब उत्तर प्रदेश की चर्चित विधान सभा क्षेत्र में से प्रमुख क्षेत्र मुहम्मदाबाद में भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक अलका राय एवं बसपा उम्मीदवार विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी के बीच कांटे की टक्कर है.
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सेमरा शिवराय का पुरा के कटान प्रभावित ग्रामीणों ने अपने गांव को कटान से बचाने के लिए रविवार को गंगा के पानी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह किया.
रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सैदपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है.
सहसों इलाके में स्थित केसरवानी कोल्ड स्टोरेज में रविवार शाम को अमोनिया गैस के रिसाव से 11 लोग बेहोश हो गए और एक ऑपरेटर की मौत हो गई. ऑपरेटर दिनेश मिश्र थरवई के सिंगरामऊ का निवासी बताया जा रहा है.
कुशीनगर के नेबूआ नौरंगिया थाने से चंद कदम की दूरी पर पड़रौना-पनियहवा मार्ग पर सरगरिया गांव के सामने शनिवार की सुबह हाइवे पर ट्रक व बस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई.
पुरानी रंजिश के कारण दोस्तों ने ही उसकी शराब में नशीली गोली मिलाने के बाद उसे पिलाया और उसके अचेत होते ही बड़ी ही निर्ममता पूर्वक चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.
धान की भूसी लादकर बिहार से जिला मुख्यालय पर आ रही ट्रक गहमर यूनियन बैंक के पास गड्ढे में पलट गयी. जिससे ट्रक के नीचे दो बाइक सवार सहित तीन लोग दब गये.
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने आत्महत्या नही की थी, बल्कि हैवानियत करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ.