चुनाव बाद विजेताओं की होली धूमधाम से मनी

सोमवार को गांव एवं कस्बों में रंगोत्सव का पर्व होली बहुत ही धूम धाम से मनाया गया. सुबह से ही एक दूसरे को रंग से सराबोर करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा. हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों की होली तो और भी शानदार रही.

गाजीपुर में बसपा का खाता नहीं खुला, अलका राय समेत भगवा ब्रिगेड ने परचम लहराया

विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सात विधानसभा सीटों में शनिवार को जंगीपुर मंडी समिति के परिसर में हुए मतगणना में पांच पर भाजपा का और दो पर सपा का कब्‍जा हो गया. बसपा का खाता तक नहीं खुला.

ईवीएम में धांधली, पक्षपात का आरोप लगा बहुजन मुक्ति पार्टी का बनारस में धरना

बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय वाराणसी में जिले के आठों विधानसभा सीटों पर पड़े कुल मतों की जानकारी हासिल करने, ईवीएम में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से धरना दिया गया.

होली की आड़ में हुड़दंगई हुई तो खैर नहीं

होली के पर्व को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है. प्रशासन की मंशा है कि मतगणना के बाद होली के पर्व पर किसी भी प्रकार का खलल न पड़े.

मतगणना स्थल पर मोबाइल, ना बाबा ना

11 मार्च को जनपद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतगणना के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को ब्रीफ करते पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दूबे के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया कि मतगणना स्थल पर बिल्कुल सर्तक रहकर अपनी ड्यूटी निभाएंगे.

जंगीपुर कृषि मंडी में सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि मतगणना का कार्य 11 मार्च को प्रात: आठ बजे से जंगीपुर कृषि मंडी के मैदान में शुरू हो जायेगा

जोगा मुसाहिब में भाजपा नेता व समर्थकों पर अंधाधुंध फायरिंग

चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा नेता व उनके समर्थकों पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से शुक्रवार को गोली चला दी. यह संयोग ही रहा कि वे बाल-बाल बच गये.

एग्जिट पोल में बना-बिगाड़ दिए, हर जगह सरकार

जानिए कहां बन रही किसकी सरकार विधान सभा चुनाव के बाद आज एग्जिट पोल ने पांच राज्यों में सरकार, बना-बिगाड़ दिए. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त …

गांव की गलियों से सिमट कर अब कमरों में बंद हो गई होली

होली यानि फागुन मस्‍ती का त्‍योहार है. रंग की पहली याद गांव से ही शुरू होती है. बहुत दिन नहीं हुए, अभी एक दशक पहले तक गांव के सभी बुर्जुग, यूवा घर-घर जाकर फाग गाते थे.

हर्बल खोज रहे लोग, केमिकल रंगों से पटा बाजार

अब होली के त्योहार पर आम जन मानस भी जागरूक होता जा रहा है. अब सभी लोग रसायनिक रंगों से परहेज करना करना चाहते हैं और उसके स्‍थान पर हर्बल प्राकृतिक रंगों से होली मनाना चाहते हैं, किंतु उन्‍हें बाजारों में हर्बल रंग ढ़ूंढ़ें नहीं मिल रहा है.

बिना शिक्षा के मनुष्य जानवर के समान – शिवशंकर चौहान

रेवती नगर स्थित आरएनपी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने फीता काट कर एवं चेयरमैन बांसडीह सुनील सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया. इससे पूर्व ओम प्रकाश तिवारी द्वारा पं.लाल बचन पाठक के वैदिक मंत्रोचार से सरस्वती पूजन किया.

कृपलानी इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ का 55वां सम्मेलन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 55वां जनपदीय सम्मेलन आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ. सम्मेलन का शुभारंभ श्रीसुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्रचार्य डॉ. एके पांडेय व सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया.

टीजीटी- 2013 संस्कृत का संशोधित परिणाम घोषित, 54 नए अभ्यर्थी सफल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी- 2013 संस्कृत की लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है.

अटेवा की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली पर जोर

गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अटेवा (ऑल टीचर्स इंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन) की एक बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने किया.

“कोख में ना मारो बाबुल, बेटी हूं तुम्हारी”

मां त्रिपुरसुन्दरी सेवा संस्थान रानीगंज के तत्वावधान में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया.

गाजीपुर जिले में सुबह नौ बजे तक 12.42% मतदान

गाजीपुर जिले में सुबह नौ बजे तक की स्थिति – गाजीपुर सदर-12.14 फीसदी, सैदपुर-12.08 फीसदी, जखनिया -13.04 फीसदी, जमानिया -12.34 फीसदी, जहूराबाद-12.58 फीसदी, मुहम्मदाबाद-11.91 फीसदी, जंगीपुर-12.14 फीसदी, पूरे जिले का औसत 12.42% मतदान.

राष्ट्रपति भवन में मशरूम लेडी दिव्या रावत को नारी शक्ति पुरस्कार

मशरूम क्रांति के जरिये देश-दुनिया में नाम कमाने वाली दिव्या रावत को नारी शक्ति पुरस्कार 2016 से नवाजा जाएगा. आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.

स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय महाथापार में प्रवेश पत्र उपलब्ध

स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय महाथापार के बीए प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं का परीक्षा प्रवेश पत्र महाविद्यालय पर उपलब्ध हो गया है

बोर्ड परीक्षा को लेकर अभिभावक, बच्चे हलकान

होली पर्व व इस पर्व के ठीक बाद यूपी बोर्ड कर परीक्षा शुरू होने को लेकर अभिभावकों छात्र, छात्राओं की चिंता खासी बढ़ गयी है. बताते चलें कि पढ़ायी लिखायी के ऐन मौके पर चुनाव के आ जाने से परीक्षार्थियों को वैसे भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.