Category: Uncategorised
ब्लाक संसाधन केन्द्र बेलहरी पर शिक्षकों की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें समायोजिक शिक्षक विनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. वे प्राथमिक विद्यालय हृदयचक पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. कुछ दिनों से पीलिया रोग से ग्रसिथ थे. इनका इलाज वाराणसी एवं बाद में नई दिल्ली में चल रहा था. शोकसभा में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया.
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्य (व्यवस्थापक) को निर्देशित करते हुए कहा है कि किन्ही भी स्थितियों में कोई भी छात्र/छात्रा यदि किसी भी विद्यालय में जमीन पर परीक्षा दिलाते हुए पाया गया तो उस विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के साथ ही डिबार करने के लिए शासन को भेज दिया जायेगा.
