news update ballia live headlines

बलिया: सात विधानसभा क्षेत्र से 37 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द

नामांकन रद्द किए प्रत्याशियों में फेफना विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद महताब ए आई एम आई एम व आप के लक्ष्मण सिंह के नाम शामिल हैं.

आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज एंड चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में अध्यापक के साथ-साथ छात्र छात्राओं समेत शहीद उन वीर जवानों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें बच्चों ने भारत माता की जय तथा शहीद वीर जवान अमर रहे के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया.

विषैला पदार्थ के खाने से युवती की मौत

सोमवार के दिन कुमारी ज्योति 18 वर्ष पुत्री रामायण राजभर घर पर अकेली थी. उसकी मां खेत में काम करने के लिए बाहर गई थी तथा युवती के पिता बाहर रह कर प्राइवेट मजदूरी करता है. बताया जाता है कि मंदबुद्धि बालिका ने घर में रखे बैगन में डालने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई. आसपास के लोगों ने उसकी मां को सूचना दिया सूचना पर पहुंची मां लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गई जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई

सीओ के नेतृत्व में हल्दी पुलिस ने पकड़ी अवैध देशी शराब, ठेकेदार सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

स्थानीय पुलिस ने एन एच -31 से सटे बेलहरी गाँव से रविवार की रात की 111 पेटी (994.6 लीटर) देशी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।तो वही संबंधित ठीकेदार पर भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल

दुर्घटना में  बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई व पेट्रोल पंप का हवा उपकरण भी बुरी तरह से ध्वस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाएं जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉ लालचंद शर्मा ने घायल को बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो वही स्कॉर्पियो बिहार के किसी चिकित्सक की बताई जा रही.

news update ballia live headlines

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से 19 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना अपना भाग्य

भारतीय  जनता पार्टी से बब्बन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से महेंद्र, राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से वीरेंद्र निर्दल प्रत्याशी रामाश्रय चौरसिया बहुजन समाज पार्टी से उमाशंकर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस से राज उर्फ उम्र लता सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से विजय निर्दल प्रत्याशी मंजू व देवेंद्र आजाद समाज पार्टी से चंदन समझदार पार्टी से सरोज देवी जनता क्रांति पार्टी से जय बहादुर निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार पांडे आम आदमी पार्टी से सुधाकर रिपब्लिकन सेना से रामाशंकर निर्दल प्रत्याशी अशोक राष्ट्रीय समाज पक्ष से राम आशीष राम वन निर्दल प्रत्याशी राजाराम के नाम शामिल है.

उच्च विचारों के धनी थे स्वर्गीय केदारनाथ- केके पाठक

नगवा के प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने कहा कि स्वर्गीय पाठक जी ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की व समाज सेवा में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया.

फंदे से झूलते मिली महिला

थानाध्यक्ष रोहित नंदन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का दिख रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत का खुलासा होगा.

बांसडीह के चुनाव प्रेक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण

मनियर इंटर कॉलेज पर पहुंचे प्रेक्षक कौशिक शाह ने प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह से बूथों के बारे में जानकारी ली. रामेश्वर सिंह ने अपनी मौजूदगी में सभी बूथों को दिखाया. विकलांग मतदाताओं के लिए बने स्लोप का भी निरीक्षण किया. शौचालय, लाइट व्यवस्था आदि की जानकारी ली. इसके बाद जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय सहित आदि बूथों का निरीक्षण किया जहां कमी मिली वहां के प्रभारियों को सुधार करने के लिए कहा.

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई विधानसभा प्रेक्षकों की बैठक

बैठक में उपस्थित व्यय प्रेक्षक महेश देवराम अखाड़े तथा पी0 श्रीधरण ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी राज करण नैयर ने प्रेक्षको को बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी पोलिंग बूथों पर पुलिस टीम और अन्य जनपदों से बुलाई गई सुरक्षा टीमें तैनात रहेंगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए.

डीजल चोरी की सूचना पर हरकत में आई हल्दी पुलिस

हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ के समीप करीब एक साल से गंगा की कटान से एनएच 31 को सुरक्षित करने के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से कटान रोधी कार्य चल रहा है. इसमें ठेकेदार के कर्मचारियों की मिलीभगत से डीजल चोरी कर बेचने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था लेकिन दोषी पकड़ में नहीं आते थे. गंगा का जलस्तर घटने के बाद वर्तमान समय मे अधूरे स्पर 27.200 का काम चल रहा है.

news update ballia live headlines

धारदार हथियार से युवक हुआ घायल

सूचना के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के गुदरी बाज़ार के वार्ड न 10 निवासी धर्मवीर गुप्ता पुत्र स्व0 करेन्ट शनिवार की अलसुबह अचानक अपनी ही गर्दन पर घर मे रखे सब्जी काटने वाले हासुए से काटकर लहूलुहान कर लिया. उसके चीखने के आवाज़ को सुनकर उठे उसके छोटे भाई अभिषेक अन्दर का दृश्य देखकर सन्न रहा गया.

बैरिया में कमल छोड़ नाव की सवारी की सुरेंद्र सिंह ने

वीआईपी के यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम बिंद ने कहा कि वीआईपी पूरे यूपी में 165 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अबतक 84 सीटों पर प्रत्याशियों को घोषित कर दिया गया है और शुक्रवार तक शेष पर भी घोषित कर दिया जायेगा.

नामांकन के अंतिम दिन बलिया से 56 प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल

बलिया नगर से भारतीय सुहेलदेव पार्टी के बजरंगी, आम आदमी पार्टी के विजय कनौजिया, कांग्रेस के ओमप्रकाश तिवारी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से शंकर राम रावत, विकासशील इंसाफ पार्टी से जितेंद्र तिवारी, भारतीय जनता पार्टी से दयाशंकर सिंह, एम आई एम आई एम के समीम खान तथा निर्दल प्रत्याशियों में तेज नारायण ठाकुर, नवीन, अर्जुन कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा मंटू राम ने नामांकन दाखिल किया है

news update ballia live headlines

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

फुटबॉल में बैरिया की टीम विजेता और बांसडीह की टीम उपविजेता रही. वॉलीबॉल में गड़वार विजेता और रसड़ा उपविजेता रहे. कबड्डी में गायघाट दुबहड़ विजेता और पंदह उपविजेता रहे. एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, सोनू द्वितीय, सूरज तृतीय और 800 मीटर ऋषिकेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और आलोक तृतीय रहे. सभी विजेताओं को शील्ड, मोमेंटो, शर्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.

357-बेल्थरारोड़ में दो मतदान केन्द्र व मतदेय स्थल अनुमोदित

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 357-बेल्थरारोड़ (अ0जा0) के मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों में लिपिकीय त्रुटि आदि अपरिहार्य कारणों से मतदाताओं को असुविधा के दृष्टिगत से आयोग को भेजे गए संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन प्राप्त हो गया है.

राजकीय बालिका गृह में रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया हाइजिन कीट का वितरण

डॉ आनंद द्वारा कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी बालिकाओं को साफ सफाई से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि कीट में उनकी जरुरत से संबंधित सामग्री है जिसमें टूथपेस्ट, टूथब्रश, बाथ सोप, डिटर्जेंट, नारियल तेल, सेनेटरी नेपकिन इत्यादि.

news update ballia live headlines

सड़क पर जाम लगने से यातायात व्यवस्था बांधित

बलिया जनपद के लिए 11 फरवरी तक रहेगी शुक्रवार 12 फरवरी नॉमिनेशन का अंतिम दिन है. ऐसे में जिन अभ्यार्थियों को नॉमिनेशन करना होगा वे 12 तक कर सकते हैं. आम जनमानस को इससे बचना एवं स्वयं को तैयार कर घर से बाहर निकलना होगा.

news update ballia live headlines

जनपद न्यायालय में 3 मार्च को सावर्जनिक अवकाश

बलिया. प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जनपद में मतदान 03 मार्च को होगा. जनपद के न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश एवं …

news update ballia live headlines

चोरों के आतंक से क्षेत्रीय किसान परेशान

बुधवार की रात में बेलहरी निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह तथा श्रिपत्ति बिन्द का डीजल इंजन पम्पिंग चोर खोल ले गये. आज गुरुवार की सुबह जब खेत पर गये तो पता चला कि तीनों लोगों का पम्पिंग सेट चोरी हो गया है. इसके पूर्व भी कई किसानों के ट्यूबवेल खुल चुके थे लेकिन अब तक पुलिस चोरी का सुराग नहीं लगा पायी. घटना की लिखित शिकायत हल्दी थाने में पीड़ित किसानों ने किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सरोज ने पीड़ित किसानों से मौका मुआयना कर चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है.