जनजातियों के लिए सीटें आरक्षित पर जोर

आदिवासी खरवार सेवा समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन समिति के प्रधान कार्यालय खमीरपुर, नरही में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन में बलिया जनपद सहित गाजीपुर, मऊ जनपद से भी खरवार समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

डीएम से मिला प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल, सौंपा ज्ञापन

प्रधान संघ की बैठक कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रधानों से जुड़ी समस्याओं, विकास कार्यों को कराने में हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही गांव समाज की अतिक्रमण की गई जमीन को अभियान चलाकर खाली कराने की मांग एक स्वर से की गयी.

जिलाधिकारी पहुंचे बिजली दफ्तर, कोना कोना छान मारा

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरुवार को विद्युत वितरण खण्ड प्रथम लाल दरवाजा का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान देखा गया कि बुक नम्बर कन्ज्यूमर नम्बर, कनेक्शन नम्बर सभी रजिस्टर पर अंकित किया जा रहा था. तो इस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों को कम्प्यूटर में फीडिंग करने को कहा तथा आन लाइन कार्य किया जाय.

उर्दू की चासनी ने उसे विश्व भाषा का दर्जा दिया – अफजाल अंसारी

बारा गांव में बुधवार को एक शाम शहीदों के नाम आल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिसमें देश के प्रसिद्ध शायरों ने भाग लिया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह और अतहर जमाल ने भाग लिया.

सलेमपुर के पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 7.20 करोड़

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र को सात करोड़ बीस लाख की सौगात नौ पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण हेतु दिया है.

नोटबंदी के विरोध में काशी के व्यापारियों ने भरी हुंकार

उद्योग व्यापार मंडल काशी के तत्वावधान में दशाश्वमेध घाट स्थित राजेंद्र प्रसाद घाट पर नोटबंदी के दौरान मौत की आगोश में समा गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता (सदस्य राज्य वाणिज्य कर सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश सरकार) व न्याय मंच के अध्यक्ष विनोद निषाद के नेतृत्व में मां गंगा में दीप प्रज्वलित कर और फूल प्रवाहित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

24 को शारदानंद अंचल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे रिजवी

समाजवादी पुरोधा स्व. शारदानन्द अंचल की उभांव थाना तिराहे पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण काबीना मंत्री मोहम्मद रिजवी के कर कमलों द्वारा 24 दिसम्बर दिन शनिवार को किया जायेगा.

बिसौली के प्रधानाचार्य ने स्वच्छता का मुद्दा उठाया

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में बांसडीह में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वाधिक मामले राशन की दुकान अवैध कब्जे और स्वच्छता को लेकर रहे. तहसील दिवस में कुल 108 शिकायतें मिलीं. इनमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ.

सुदिष्ट बाबा का धनुष यज्ञ मेला – ब्रेक डांस, चरखी झूला, मौत का कुआं मुख्य आकर्षण

संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर लगने वाला धनुष यज्ञ मेला इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है. रोज ही हजारों की संख्या में मेला प्रेमी मेले में पहुंचकर संत सुदिष्ट बाबा के दर्शन के उपरांत मेले का लुत्फ उठा रहे हैं. मेले में कश्मीर से आए हुए व्यवसायी मोहम्मद अब्दुल्ला की दुकान खास आकर्षण का केंद्र है.

गाजीपुर सिटी-कोलकाता वाया बलिया एक्सप्रेस का शुभारम्भ

यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी सं0- 13121/13122 का उद्घाटन गाजीपुर सिटी से सोमवार को किया गया. तत्पश्चात नियमित गाड़ी का संचलन कोलकाता से 25 दिसम्‍बर को एवं गाजीपुर सिटी से 26 दिसम्‍बर से समयानुसार किया जायेगा.

गाजीपुर-हावड़ा (वाया बलिया) नई ट्रेन को आज दिखाया जाएगा ग्रीन सिग्नल

सोमवार से ही शुरू होगी गाजीपुर कोलकाता-एक्सप्रेस ट्रेन. सप्ताह में एक बार चलेगी गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी. औड़िहार-सारनाथ रेल ट्रैक के दोहरीकरण का भी होगा लोकार्पण

धुरेहरा के सदानंद तिवारी ने बीएचयू को देहदान का संकल्प लिया

मनिहारी विकास खंड के धुरेहरा ग्राम में रविवार को निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और 69 वर्षीय सदानंद तिवारी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के पक्ष में अपने देहदान का संकल्प पत्र भरा.

शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं दिव्यांगों को दिलवाने का भरोसा दिया

ताड़ीबड़ा गांव में पानी टंकी के समीप रविवार को अखिल भारतीय दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ तिवारी द्वारा लगभग पांच दर्जन दिव्यांगों के बीच कम्बल वितरित किया गया. इस कड़ाके एवं ठिठुरन भरी सर्दी में जिलाध्यक्ष के हाथों कम्बल पाकर गरीब दिव्यांगों के चेहरे पर प्रसन्नता दौड़ गई.

जब एंबुलेंस में गूंजीं किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

जाके राखो साइया मार सके न कोय, यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ करते हुए एक नवजात ने संसार में कदम रखा. कोतवाली क्षेत्र के चन्द्रवार निवासिनी 28 वर्षीय हेवन्ती देवी पत्नी शैलेन्द्र राजभर ने शनिवार को अपने चौथे पुत्र को 102 एम्बुलेंस में जन्म दिया.

श्रीकृष्ण यादव हत्याकांड में नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में

श्रीकृष्ण यादव की हत्या के बाद तहरीर में नामजद आरोपी बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के शिक्षक भरत छपरा निवासी गोपाल सिंह को पुलिस ने स्कूल में ही हिरासत में ले लिया.

राशन कार्ड बनाने में घोर धांधली का आरोप

नगर पंचायत में पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनाने में घोर धांधली का आरोप लगाते हुए समाजसेवी राम जी वर्मा ने जिलाधिकारी व उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है. पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अधिकतर बीपीएल कार्ड धारकों के नियम के विरूद्ध राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया है.

एटीएम से पैसा न निकलने पर सिकंदरपुर में तोड़फोड़

सिकंदरपुर कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में शुक्रवार को सुबह से ही पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों ने शाम तक पैसा न मिलने पर तोड़फोड़ कर दिया.

सूबेदार मेजर राजेश प्रताप सिंह पंच तत्व में विलीन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के हब्बीपुर गांव निवासी सेना के सूबेदार मेजर राजेश प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ जिला मुख्यालय स्थित गंगा तट के श्मशान घाट पर किया गया. डयूटी के दौरान लेह लद्दाख में सोमवार को मेजर राजेश प्रताप सिंह का निधन हो गया था.