BREAKING NEWS – मथुरा कांड की सीबीआई जांच होगी

मथुरा के जवाहर बाग में दो जून 2016 को भड़की हिंसा के मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया है. इस घटना में एसपी सिटी की भी जान चली गई थी.

बढ़ती ही जा रही है अतीक अहमद की मुश्किलें

पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. मंगलवार को हाईकोर्ट ने नैनी स्थित डीम्ड यूनिवर्सिटी शियाट्स प्रकरण में सुस्त विवेचना पर काफी नाराजगी जताई.

आईएएस अफसरों पर मुख्यमंत्री सख्त

विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेपर लीक मामले में आंदोलनरत आईएएस अफसरों को सख्त सन्देश दिया. बोले, पेपर लीक हुआ है तो कार्रवाई भी होगी. कानून सबके लिए बराबर है. राष्ट्रपति को छोड़कर सभी इसके दायरे में आते हैं. चाहे सीएम हों या पीएम.

बिहार में कई आईएएस खा चुके हैं जेल की हवा

बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक घोटाले में आईएएस सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के बाद विधायिका और कार्यपालिका में तनातनी बढ़ गई है.

टीजीटी-13 समाज विज्ञान और संस्कृत का संशोधित रिजल्ट घोषित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) 2013 के सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय के रिजल्ट को संशोधित किया है.

मंगल को राजनाथ रसड़ा में, पहली को लालू प्रसाद सिकंदरपुर में

रसड़ा के रामलीला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी रामइकबाल सिंह के समर्थन में मंगलवार को 12 बजे दिन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

इलाहाबाद के प्रीतम नगर में दिनदहाड़े लूट

प्रीतम नगर में दिनदहाड़े चार-पांच की संख्या में आए बदमाश ऋषभ रस्तोगी की दुर्गेश्वरी ज्वेलरी शॉप से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपये नगदी लूट ले गए.

गंगा मां अपने बेटे को ढूंढ रही हैं – राहुल

महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.

साल 2022 तक हम किसानों की आमदनी दोगुना करना चाहते हैं – मोदी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने मऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब नेहरू जी प्रधानमंत्री थे, तब गाजीपुर से सांसद विश्वनाथ सिंह गहमरी ने गरीबी पर चिंता व्यक्त की थी. रिपोर्ट प्रस्तुत कि गई थी. लेकिन पूर्वांचल की गरीबी आज भी दूर नहीं हुई है.

पहाड़ के जनजातियों व मधेशियों को एकजुट हो लड़ना होगा- चिनक कुर्मी

अपने अधिकारों को पाने के लिए जिस प्रकार से मधेशी समुदाय के लोग आंदोलन की राह पर हैं, उन्हें पहाड़ के जनजातियों को भी साथ लेकर आवाज उठानी होगी अन्यथा इन दोनों वर्गों का शोषण करते आये लोग एक बार फिर मधेशी समुदाय व पहाड़ी जनजातियों के बीच जंग करवाने से नहीं चूकेंगे.

ऐमाले के कार्यक्रम में ख़लल को लेकर लाठीचार्ज

नेपाल रौहतक के गांव गौर में पूर्व निर्धारित नेकपा एमाले के कार्यक्रम में बांधा पंहुचाने गए मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर खदेड़ने में दर्जनों कार्यक्रताओं को जंहा गम्भीर रूप से चोटें आई है,

मुख्तार अंसारी की पैरोल की अपील खारिज, जेल में रहते हुए लड़ेंगे चुनाव

चुनाव आयोग की दलीलों को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने मऊ सदर से बसपा प्रत्याशी बाहुबली मुख्तार अंसारी की पेरोल की अपील खारिज कर दी है. अब वे जेल मे रहते हुए ही अपना चुनाव लड़ेंगे.

प्रतापगढ़ में पेट्रोल पंप पर लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाया

नकाबपोश बदमाशों ने रविवार को रात 9 बजे के करीब एक पेट्रोल पम्प पर धावा बोल दिया. पेट्रोल पम्प मालिक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की. विरोध करने पर इन्हें पीट कर लहूलुहान कर दिया.

पुरुष नर्सों के भर्ती वाले विज्ञापन पर रोक

हाईकोर्ट ने सूबे के मेडिकल कॉलेजों में पुरुष नर्सों की भर्ती के विज्ञापन पर रोक लगा दी है. लेकिन महिला नर्सों की भर्ती प्रक्रिया जारी रखने का निर्देश दिया है.

मधेशी मोर्चा के आन्दोलन को देख प्रशासन व आयोग चिन्तित

सरकार द्वारा घोषित चुनाव की उल्टी शुरू हो गई है. तीन माह बाद निकाय व ग्राम पंचायत के चुनाव होने की घोषणा के बाद जंहां मधेशी आन्दोलन में और तेजी आने के आसार दिख रहे हैं. वहीं सरकार व प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर. मधेशी समुदाय व संघीय गठबंधन द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद से नेपाली चुनाव आयोग के भी पसीने छूट रहे हैं.

संविधान संशोधन के बाद मधेशी मोर्चा की चुनाव में सहभागिता की जिम्मेदारी मेरी – डा. भट्टाराई

नया शक्ति पार्टी नेपाल के केन्द्रीय संयोजक डॉ. बाबूराम भट्टराई ने अपने प्रेसवार्ता में कंहा कि सरकार 8/10 के अन्दर मधेशी मोर्चा की संवैधानिक मांगों को संविधान संशोधन का मान लेती है तो वह मोर्चा के समस्त पार्टियों को चुनाव में सहभागिता लेने की जिम्मेदारी लेने को तैयार है.

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कहा, डिंपल यादव को नहीं है डरने की जरूरत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और फूलपुर ( इलाहाबाद) के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव पर चुटकी लेते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें सपा के गुंडों व किसी भी अराजक तत्व से डरने की जरूरत नहीं है. भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जायेगी.