लखनेश्वर डीह में भागवत कथा कलश यात्रा आज

लखनेश्वर डीह स्थित विष्णु मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा 14 सितम्बर को निकाली जायेगी. उक्त आशय की जानकारी मंदिर के पुजारी दीनदयाल दास उर्फ़ बालक दास ने दी. कहा की मथुरा बृंदाबन से पधारे आचार्यों कथा का रसपान करायेंगे. कलश यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भाग लेने का आह्वान किया.

चंद्रिका प्रसाद की पुण्यतिथि पर बांटे गए भोजन

बलिया के पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद की 17 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बालेश्वर मंदिर हनुमानगढ़ी मंदिर व रेलवे स्टेशन पर निर्धन व असहाय लोगों के बीच 101 भोजन के पैकेट वितरित किए गए.

आज भी यहां झूठ बोलने की हिम्मत कोई नहीं करता

स्वामी जी के समाधि पर जाकर आज भी कोई झूठ बोलने कि हिमाकत नहीं करता हैं. बड़े से बड़े मामले स्वामी जी के समाधि पर पहुंचने से पहले ही हल हो जाते हैं. लाखों के मामले स्वामी जी का नाम लेते ही हल हो जाते हैं. यहां के थाने व कचहरी में जो मामले हल नहीं होते स्वामी जी की समाधि पर चुटकी में हल हो जाते है.

एसपी अब जाम से मुक्ति दिलाएंगे बलिया सिटी को

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को कमर कस लिया है. प्रथम चरण में उन्होंने शहर से सभी टेंपो स्टैंड को बाहर करने का निर्देश दिया है. इस निर्देश के क्रम में सोमवार को यातायात उप निरीक्षक सदानंद यादव ने मालगोदाम चौराहे पर स्थित टेंपो स्टैंड को कदम चौराहा के बाहर कर दिया

लापरवाही के चलते ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट नहीं

रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित हनुमान मंदिर पर ग्राम पंचायत सोशल आडिट टीम संघ की बैठक जिलाध्यक्ष पारस नाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली उपलब्ध

नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं समस्त नगरपालिका/नगर पंचायतों के कार्यालय पर जन सामान्य के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है.

रसड़ा में अध्यापक प्रेमचंद का निधन

बस्ती स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रेमचन्द राम का रविवार को निधन हो गया. उनके निधन का समाचार सुनते ही परिजनों व अध्यापकों में शोक की लहर दौड़ गयी. प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, उदय नरायन राम, राजा राम, राजेश कुमार सिंह, नजमुल हक़, रविन्द्र राम ओम प्रकाश आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

बड़ी शिद्दत से याद किए गए प्रेस फोटोग्राफर जगत नारायण

कृषि भवन के सभागार में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर प्रेस फोटोग्राफर जगत कुमार को चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराना जगत नारायण की विशेषता थी. उन्होंने कभी छोटे बड़े कार्यक्रम में भेदभाव नहीं किया.

कठौड़ा घाट पर बप्पा की प्रतिमाओं का दिव्य विसर्जन

सिकंदरपुर नगर में बैठाई गई प्रतिमाओं के शनिवार की रात में विसर्जन के साथ ही यहां गणेश पूजन उत्सव संपन्न हुआ.

सिवान कला गांव में तेली महासभा की बैठक

अखिल भारतीय तेली महासभा के सदस्यों की एक बैठक सिवान कला गांव में हुई. इसमें महासभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद गुप्त को संगठन के नवानगर ब्लाक का महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी गई.

राशन कार्ड बनाने में षडयन्त्र की बू पा भड़के ग्राम प्रधान

बैरिया तहसील क्षेत्र के गावों में कोटेदारों के माध्यम से अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी चयनित परिवारों से आधार कार्ड इकट्ठा कराने व सत्यापित कराये जाने की भनक पाते ही ग्राम प्रधान आपूर्ति विभाग व कोटेदारों के मिलीभगत से गडबडझाला की आशंका से भडक उठे हैं.

कम्युनिस्ट नेता श्रीराम चौधरी की पत्नी का निधन

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कई बार विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके श्रीराम चौधरी की पत्नी देवंती देवी (50) का लंबी बीमारी के बाद आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

रसड़ा विधायक ने ली कोड़रा के बाढ़ पीड़ितों की सुध

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी टोंस नदी की बाढ़ से प्रभावित गांव कोड़रा में विधायक उमा शंकर सिंह ने 116 बाढ़ प्रभावित परिवारों को शिविर लगाकर राहत सामग्री वितरण किया.

बस्तौरा के ग्रामीणों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

रसड़ा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा बस्तौरा के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील प्रांगण में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुचे उप जिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव को पत्रक सौंप कर चेताया कि जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो पुनः प्रदर्शन करेंगे.

आवास योजना के लिए 30 तक करें आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) योजनान्तर्गत डिमांड सर्वे के लिए अब तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गयी है. पहले यह तिथि 09 सितम्बर तक ही थी.

अपना वोटर कार्ड बनवाएं, संशोधन करवाएं  

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामवलियों का आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर निर्धारित है. दावें व आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक, ग्रामसभा/स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का पढ़ा जाना व नामों के सत्यापन की तिथि 20 व 30 सितम्बर तथा 16 व 19 अक्टूबर निर्धारित है.

यातना भुगतने को मजबूर हैं नहर किनारे के बाशिंदे

सिकंदरपुर बस स्टेशन से थाने की तरफ जाने वाला नहर मार्ग उपेक्षा और मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है. उस पर आवागमन में कठिनाई झेल रहे नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. इसी क्रम में बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र बेलहरी ब्लाक के गायघाट कुवां नंबर 1 से लेकर लखपुर मार्ग तक पूरी सड़क दयनीय हालत में है.

मृतक के परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने मिड्ढा गांव जाकर मृत युवक के मां के नाम से सहायता राशि का चेक उसके पिता को सौंपा. उल्लेखनीय है कि मिड्ढा निवासी शोयब अख्तर पुत्र हबीबुल्लाह की मौत 23 अगस्त की रात में छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन की गाड़ी से हो गई थी.

आधार नम्बर उपलब्ध करावें अंत्योदय कार्ड धारक

सर्व साधारण को यह सूचित करते हुए जिलापूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना-2013 के अन्तर्गत चयनित पात्र गृहस्थी परिवारों/अन्त्योदय कार्डधारकों द्वारा अपना आधार कार्ड नम्बर सम्बन्धित उचित दर विक्रेता को दो दिन के भीतर उपलब्ध करा दें.