तहसील दिवस पर 129 में 16 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि तहसील दिवस में आए मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें. यदि किसी मामले में अनावश्यक विलम्ब की शिकायत मिली तो उस अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी. मंगलवार को बैरिया तहसील में आयोजित मुख्य तहसील दिवस जिलाधिकारी ने ये निर्देश दिए.

अक्टूबर में मिट्टी तेल के आवंटन में कटौती

माह अक्टूबर, 2016 में शासन से 852 किलो लीटर मिट्टी तेल की कटौती हो जाने के कारण मिट्टी तेल जनपद का आवंटन 960 किलो लीटर हो गया है, जो जनपद में जारी राशन कार्डों के सापेक्ष मिट्टी तेल का वितरण स्केल प्रति राशन कार्ड डेढ़ लीटर से भी कम हो गया है.

जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों की सूची जारी

जन अधिकार मंच विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. यह जानकारी मंच के जिलाध्यक्ष शारदा नंद वर्मा ने दिया.

एक शाम डॉ. फराज फातमी के नाम

मदरसा दारुल ओलूम सरकारे आसी के प्रांगण में 22 अक्टूबर एक शाम डॉक्टर फराज फातमी के नाम से ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

दलित बस्ती के लोगों ने एसडीएम को पत्रक सौंपा

दलित बस्ती के सैकड़ों लोगों ने उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा. जांच कर पात्र गृहस्थी में नाम जोड़ने की मांग की.

भाजपा नेता हरिभगवान चौबे को मातृशोक

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक शोक बैठक  मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय में हुई. इसमें वरिष्ठ नेता किशोर चेतन निवासी हरि भगवान चौबे की माता के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया.

अड़रा गांव में 11 लाभार्थियों को बांटे गए सिलिंडर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत ग्राम ग्रामसभा अड़रा में मंगलवार को समाज सेवी शैलेंद्र सिंह ने 11 लाभार्थियों ललिता देवी, सुगंधी देवी, संझरिया देवी, कुंती देवी आदि को गैस सिलिंडर प्रदान करवाया.

रसोई गैस के लिए बैरिया में बवाल, चक्का जाम

एक सप्ताह से रसोई गैस के लिए रात दो बजे से सुबह तक जूझने के बाद निराश खाली हाथ वापस लौट रहे उपभोक्ताओ का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया. परमार्थ गैस एजेन्सी के गोदाम के बगल में बीबीटोला-शहीद स्मारक मार्ग पर अपने खाली सिलिन्डरों के साथ उपभोक्ता चक्का जाम कर दिए और एजेन्सी प्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

चांदपुर में घाघरा पर बनेगा 1314 मीटर लंबा पुल

घाघरा नदी पर 1314 मीटर लंबे 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले पक्के पुल के लिए भूमिपूजन 21 अक्टूबर को चांदपुर में होना तय है. इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी स्वयं भागीदारी करेंगे.

स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्वास्थ्य शिविर

पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चौधरी का आगमन जनपद में 18 अक्टूबर को हो रहा है. जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि श्री चौधरी 17 अक्टूबर को उत्सर्ग एक्सप्रेस द्वारा लखनऊ से प्रस्थान कर 18 अक्टूबर को सुबह लोनिवि निरीक्षण भवन पहुचेंगे और 11 बजे टाउन हाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेंगे.

व्रत और पर्व हमारी थाती हैं – नारद राय

व्रत और पर्व हमे अपने मूल की पहचान देते हैं. ऐसा कहना है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारद राय का. श्री राय श्री रामजानकी मन्दिर खोरीपाकर के प्रांगण में शरदोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम काशुभारम्भ कराते हुए ये बातें कही.

बिरहा ने किया मंत्र मुग्ध, पूरी रात जमे रहे लोग

शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी गांव में रविवार के रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें दो गायकों के बिरहा का मुकाबला हुआ. सैकड़ों लोगों ने पूरी रात बिरहा का आनंद उठाया.

अभिषेक बने कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष

बलिया शहर क्षेत्र में स्थित कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया. अभिषेक कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक कुमार यादव को 39 मतों के अंतर से पराजित कर दिया. नतीजतन अभिषेक अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए.

कला एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कला तथा मेहंदी प्रतियोगिता रविवार को दयानन्द विद्या मन्दिर में सम्पन्न हुआ. इसमें ओम प्रकाश वर्मा, गरिमा पाण्डेय आदि मौजूद रही.

धूम-धाम से मनी वाल्मीकि जयन्ती

रविवार को जिला स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में बालेश्वर घाट स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में महर्षि बाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन धूम-धाम से किया गया. इस मौके पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया गया. पूजन के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया.

गांधी का माल्यार्पण कर आह्वान स्वजातीय से

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय साहू महासभा के नवानगर ब्लाक ईकाई एवं नगर पंचायत सिकंदरपुर ईकाई के स्वजातीय लोगों का बैठक का आयोजन किया गया.

शिक्षा के बल ही उन्नति संभव

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य संघ के तत्वावधान में क्षेत्र के सीसोटार गांव में संत गणीनाथ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. गणीनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संत गणीनाथ के चित्र पर मौजूद लोगों द्वारा पुष्पार्चन व मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता माधव प्रसाद गुप्त द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ.

विकास पर बैठक में फोर लेन पर सवाल

गाजीपुर-हाजीपुर एनएच के फोर लेन के बारे में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि संजय सिंह व जियाउद्दीन रिजवी के प्रतिनिधि मदन राय ने सवाल किया. इसकी प्रगति के बाबत जानकारी लेनी चाही. इस पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि अभी एनएच के अधिकारी सर्वे के लिए आएंगे उसके बाद ही कुछ कार्रवाई होगी.

छोटे-मोटे विवादों को समझा बुझाकर निस्तारित करवाएं

शहर कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने फरियादियों की समस्याओं को सुना. उन्होंने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण के तरीके भी समझाये. इस अवसर पर आए चारों प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया.