Category: देश दुनिया
आज ‘नहाय-खाय’ के साथ महापर्व छठ आरंभ हो गया है. इस बार पहला अर्घ्य 6 नवम्बर को संध्या काल में दिया जाएगा और अंतिम 7 नवम्बर को अरुणोदय में. पहले दिन की पूजा के बाद से नमक का त्याग कर दिया जाता है. छठ के दूसरे दिन को खरना के रूप में मनाया जाता है, इस दिन भूखे-प्यासे रहकर व्रती खीर का प्रसाद तैयार करती है.
