पंचतत्व में विलीन हुए सुरेंद्र राम

काजीपुर गांव निवासी सिद्धार्थ नगर जिले में तैनात सिपाही सुरेंद्र राम (45) का बीमारी के कारण शनिवार को निधन हो गया. एक माह से बीमार चल रहे सुरेंद्र राम का इलाज सिद्धार्थ नगर में चल रहा था. रविवार को उनका शव पैतृक आवास पर पहुंचते ही परिवार वालों में मातम छा गया.

बेटियों के महत्व व सुरक्षा पर बनाएंगे फिल्म

लोकहित अमर ज्योति सेवा समिति की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय लीलकर के प्रांगण में हुई, इसमें समिति की उपलब्धियों व भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाम से एक फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया.

यज्ञ के लिए दौलत नहीं, भगवान की कृपा ही पर्याप्त है

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हवन पूजन के साथ हुआ समापन. जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में एक सप्ताह से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को देर शाम हवन पूजन के साथ हुआ. इस अवसर पर कथावाचक देवरिया से आए स्वामी राज नारायणाचार्य क्षेत्र की जनता की मंगलमय कामना की.

श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग की संगीतमय प्रस्तुति ने भावविभोर किया

महर्षि विश्वामित्र की साधनास्थली एवं पौराणिक भूमी बक्सर जनपद के ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित उधुरा के श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य प्रेम शंकर जी एवं अरविन्द पाण्डेय की देख रेख में व्यास पीठ का पूजन काशी नाथ पाण्डेय के द्वारा किया गया.

नोटबंदी से उपजी समस्याओं के खात्मे के लिए बैंक अफसरों से मिले डीएम-एसपी

पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने से हो रही दिक्कतों के निराकरण के लिए जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बैंक अधिकारियों संग बैठक की. उन्होंने फीडबैक लिया कि किस प्रकार जनता की दिक्कतों को कम किया जा सकता है. वहीं, एसपी वैभव कृष्ण ने भी सुरक्षा व शांति व्यवस्था सम्बन्धी फीडबैक लिया और पुलिस का भरपूर सहयोग मिलने का भरोसा जताया.

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर सिंह मुन्नू का निधन

राजागांव खरौनी निवासी रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेंद्र बहादुर सिंह मुन्नू का लम्बी बीमारी के बाद रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बीएचयू, वाराणसी में देहांत हो गया. मालूम हो कि बृजेंद्र बहादुर सिंह मुन्नू पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह के बड़े भाई व भूमि विकास बैंक, बांसडीह के पूर्व अध्यक्ष थे.

जाने क्यों है कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व

आज का कार्तिक पूर्णिमा का सृष्टि के आरंभ से ही इस तिथि का खास महत्व रहा है. सिर्फ वैष्णवों और शैवों के लिए ही नहीं, वरन सिखों और जैनियों के लिए भी. अभी आपने देवोत्थानी एकादशी मनाई थी. उस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागे थे. कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन उन्होंने पालनकर्ता के रूप में अपनी पूरी जिम्मेदारी उठा ली थी.

भृगु बाबा के जयकारे के साथ आधी रात को शुरू हुआ कतकी नहान

कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान रविवार और सोमवार की दरम्यानी आधी रात प्रारंभ हो गया. भृगु बाबा के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. इसके बाद सीधे जिला मुख्यालय स्थित भृगु आश्रम पहुंचे और धूप दीप नैवेद्य के साथ जलाभिषेक किया. बाबा की आरती के लिए भारी संख्या में महिलाएं मंदिर पर मौजूद रहीं. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे.

गंगा की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर नगरपालिका परिषद की ओर से आयोजित गंगा के शिवरामपुर घाट पर महाआरती से पूर्व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, नगर पालिका परिषद बलिया की अध्यक्ष साधना गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्त, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन किया.

कितने परिषदीय स्कूलों में बलिया के अफसरों-शिक्षकों के बच्चे पढ़ते हैं बीएसए साहब

देश के प्रधानमन्त्री से लगायत स्थानीय स्तर पर भी स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्राथमिक शिक्षा भी इससे अछूता नहीं है. जिले के प्रिन्ट व सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाए रहने वाले जिले के बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह को जब गोपालपुर निवासी गुजरात में मेकनिकल इन्जीयर राकेश तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयो में स्वच्छता का सच दिखाया तो बीएसए ने तुरन्त फेसबुक फ्रेन्ड लिस्ट से अनफ्रेन्ड किया, वाट्स ऐप व ग्रुप से भी रिमूव कर दिया.

जौनपुर-गाजीपुर, वाराणसी-बलिया और मऊ-बलिया के बीच विशेष ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बलिया में लगने वाले ददरी मेला में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 14 नवम्बर, 2016 को जौनपुर-गाजीपुर सिटी, वाराणसी-बलिया तथा मऊ-बलिया के बीच विषेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

ददरी मेला व कतकी नहान के चलते ट्रेनों के नए स्टापेज

रेलवे प्रशासन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा मेला (ददरी मेला) 2016 के अवसर पर होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है. 14 नवम्बर, 2016 को गाड़ियों का अतिरिक्त ठहाराव, अस्थाई ठहराव दिया जाएगा तथा विषेष गाड़ियां चलायी जायेंगी.

गंगा की महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

गंगा भक्त राम दल द्वारा शुक्रवार को नदी के तट गंगा मंदिर घाट पर गंगा की महाआरती आयोजित की गई. इसमें प्रसिद्ध संत मौनी बाबा गोपालदास भरत उपाध्याय आदि संत मौजूद रहे. गंगा आरती काशी के विद्वान नमामि शंकर तथा मथुरा व हरिद्वार के विद्वानों ने संपन्न कराया गया.

करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम

आगामी 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गाजीपुर के आरटीआई मैदान में ढाई से तीन हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. पीएम की होने वाली सभा स्थल का रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने जायजा लिया.

पीएम दौरा के चलते 14 को गाजीपुर में रूट डाइवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आरटीआई मैदान (पुलिस लाइन) में 14 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायर्वजन करने का निर्णय किया है. पुलिस अधिक्षक गाजीपुर रविशंकर छवि ने जानकारी देते हुए कहा कि 14 नवम्बर को सुबह पांच बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी.

‘जख्म’ पर नमक छिड़क रहे एटीएम पर लटके ताले

गाजीपुर में लगभग 200 की संख्या में विभिन्न बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन शनिवार को भी इनमें से अधिकांश में पैसे नहीं है या तो एटीएम बन्द हैं. जनता को उम्मीद थी की शुक्रवार से उनको एटीएम से पैसा मिलने लगेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. गाजीपुर के 90% एटीएम में पैसा नहीं निकला

ब्रह्मपुर में श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान महायज्ञ

बक्सर। शान्ति धाम, श्री राम मंदिर, उधुरा, ब्रह्मपुर (बक्सर) में आयोजित श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान महायज्ञ में शुकवार को बहुत ही धूम धाम एवम श्रद्धा पूर्वक तुलसी विवाह का आयोजन किया गया. श्री श्री …

नोट की लाइन छोड़ अफवाह सुन लोग नमक की ओर लपके

शुक्रवार की शाम दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में नमक खत्म होने की अफवाह उड़ गई. आम तौर पर नमक का दाम 18 रुपए किलो के करीब है, उसे लोग 100 से लेकर 400 रुपए किलो तक खरीदने लगे. साथ ही कई दुकानों पर नमक का स्टॉक खत्म हो गया. इसी क्रम में बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में 200 रुपये किलो नमक बिका. नमक के लिए किराना दुकानों पर लोगों की लंबी लंबी लाइनें भी लग गईं. कानपुर में पथराव की भी सूचना है.

मोदी के स्वागत के लिए निकली आमंत्रण यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आरटीआई मैदान में 14 नवंबर को आयोजित होने वाली है. इसके लिए शुक्रवार की सुबह ददरीघाट से आमंत्रण यात्रा को भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

निष्काम भाव से श्रीकृष्ण की जप ही है मुक्ति का मार्ग

मानव जीवन की सार्थकता इसी में है कि वह मुक्त हो जाय. यदि मनुष्य शरीर से मोक्ष प्राप्त नहीं हुआ तो फिर कभी भी नहीं हो पायेगा. उक्त बाते नगवा में पं.परमात्मानन्द चौबे के आवास पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान अपने प्रवचन में राजनारायणाचार्य जी महाराज ने कही.