मंगलवार को रघुनाथपुर के दो फीडर की बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

मंगलवार को रघुनाथपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कदम चौराहा से पुलिस चौकी की तरफ लगभग 300 मीटर एरियल बंच कन्डक्टर बदलने का काम होगा.

सुघर छपरा मोड़ पर कमांडर की चपेट में आए युवक की मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के सुघरछपरा छपरा मोड़ पर सोमवार की शाम 5 बजे के लगभग कमांडर जीप की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई.

डिवाइडर से टकराई मैक्सिमो, एक की मौत, दर्जन भर घायल

कस्बा चौराहा पर बने डिवाFडर से मैक्सीमो के टकरा जाने से उसमे बैठे एक युवक की मौत हो गई तथा उसमे बैठे दर्जन भर लोग घायल हो गए. घायलों को 100 नम्बर की पुलिस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया.

चक गिरधर में बालकेश्वरी देवी व पचरूखा में उमरावती देवी प्रधान निर्वाचित

विकास खण्ड बैरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत चक गिरधर में हुए ग्राम प्रधान के उप चुनाव में सोमवार को सम्पन्न मतगणना में बालकेश्वरी देवी पत्नी स्व0 जगरनाथ प्रसाद 173 मतों के अन्तर से विजयी घोषित हुई हैं, जबकि रेवती विकास खण्ड के पचरूखा ग्राम सभा के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में उमरावती देवी विजेता घोषित की गई है. 

02/07/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए …

सेंधमारी में माहिर सरगना गैंग समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा

स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय की टीम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिमौली पाण्डेय अपने हमराहियों गड़वार थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह हमराह चोरी की योजना बना रहे आठ आरोपियों को दबोच लिया

बाल्मीकि त्रिपाठी को लेक्सपैड निदेशक मनोनीत किए जाने पर अभिनंदन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल्मीकि त्रिपाठी को लेक्सपैड का निदेशक मनोनीत होने पर जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा  कार्यकर्ताओं ने दयानन्द बाल विद्या मन्दिर के प्रांगण में गर्मजोशी के साथ स्वागत एवम अभिनंदन किया.  

दिघार में विधायक की मौजदूगी में दोबारा हुई पैमाइश

रेवती थाना क्षेत्र के दिघार ग्रामसभा स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के बगल में ग्राम समाज की भूमि की दोबारा बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की उपस्थिति में पैमाइश हुई.

उप चुनाव-सबसे ज्यादा वोट पचरुखा में, सबसे कम चक गिरधर में पड़े

जिले में रिक्त प्रधान पद के चार ग्राम पंचायतों में उपचुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हो गया. इस दौरान कुल मिलाकर 60.3 % वोट पड़े.

जब सिकंदरपुर में चौराहे पर खड़ी बस अचानक पीछे की तरफ लुढ़कने लगी….

शनिवार को देर रात बारात लेकर आई बस से उस समय गंभीर हादसा होते-होते टला, जब बारातियों को उतारकर ड्राइवर चौराहे के बीचो-बीच बस खड़ा करके किसी कार्यवश नीचे उतरा.

30/06/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

बैरिया में डिज्नीलैण्ड बना बच्चों के आकर्षण का केन्द्र

रोज शाम तीन बजे से उपस्थित हो रहा मेला सा दृश्य, बच्चे कर रहे खूब मस्ती बैरिया (बलिया)। स्थानीय कस्बे में बैरिया मांझी स्टैंड पर शुरू हुआ डिज्नीलैंड इलाके के बच्चों महिलाओं के आकर्षण …

बलिया, रामनगर, डुमरिया, पकड़ीतर ने लहराया पहले दिन का जीत का परचम

बेलहरी में श्री मुरारी जी कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय रात्रि कालीन मैच स्वर्गीय नमो नारायण सिंह जी के स्मारक स्थल के बगल में बीज गोदाम पर खेला गया.

​लूट कांड के पीड़ितों से मिले बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह 

 बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर के बिंदटोला में मंगलवार की रात हुई लूट कांड के पीड़ितों से गुरुवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह जाकर मिले.

दिघार विद्युत उपकेन्द्र की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

रेवती थानान्तर्गत दिघार में स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के पास के ग्राम समाज की अवैध ढंग से कब्जा की गयी जमीन को बुधवार को पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

​राष्ट्र निर्माण की कुंजी युवाओं के हाथ- उर्जा मंत्री

टाउन डिग्री कॉलेज में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दीप जलाकर किया.

दर्जन भर बदमाशों ने तीन परिवारों को बंधक बना जमकर की लूटपाट

बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर के बिंदटोला में मंगलवार की रात पलानी के घर में घुसे दर्जन भर बदमाशों ने तीन घरों के सदस्‍यों को असलहे के बल पर बंधक बना लिया और जम कर लूटपाट की.

युवक ने जहर खाकर दे दिया जान, चाची ने खुद को किया आग के हवाले

कोतवाली थानाक्षेत्र के कामसीपुर गांव में मंगलवार की अपरान्ह सदमे में आकर एक महिला स्वयं को आग के हवाले कर दी. बाद में मौके पर चीख पुकार को सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये,

सांसद ने 1.4 करोड़ की लागत से बनने वाली पुलिया की रखी आधारशिला 

भारत की 70% से अधिक आबादी गांवों में बसती है. इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री का ध्यान गांव के विकास पर केंद्रित है. उक्त उद्गार स्थानीय विकास खंड के खरिका ग्राम सभा में सांसद भरत सिंह ने  1 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले एक पुलिया के शिलान्यास के दौरान  व्यक्त किए.

​जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्याें का किया निरीक्षण, जमकर क्लास ली

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को पूरे दिन गंगा किनारे कटान वाले क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे. उन्होंने जरूरतमंद जगहों पर कटान से बचाव कार्य करने के निर्देश दिये. वहीं कई जगह हो रहे कार्य में और तेजी लाने को कहा.