लगातार पांचवीं बार प्रबंधक बने अनूप कुमार हेमकर

कार्यकारिणी में पुनीत गुप्त, संजय वर्मा सिंटू, कृष्णकांत वर्मा, विवेक मोदनवाल, अंचल वर्मा, अमित सिंह, धन्नू सोनी सदस्य चुने गये. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए. हेमकर के प्रबंधक चुने जाने के बाद उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. साथी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया तो वही प्रबंधक के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

ऑपरेशन के दौरान प्रेग्नेंट महिला की मौत, एक घंटे बाद बच्ची ने भी तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूजा शर्मा की शादी चंदौली जिला के निवासी जितेंद्र शर्मा से हुई थी. वर्तमान समय में वह अपने मायके पंचमा गांव आई हुई थी शनिवार की सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर डीलक्स हॉस्पिटल पहुंची थी जहां पर जनों की सहमति से आधे घंटे में ही उसका ऑपरेशन कर दिया गया. ऑपरेशन के दौरान ही प्रसूता मौत हो गई. उसकी मौत को लापरवाही का नतीजा बताते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया.

बेल्थरारोड: आर्मी जवान का ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उभांव थाना क्षेत्र के भिंडकुण्ड कुर्मिपुरा गांव निवासी राकेश पटेल पुत्र हर्षनारायन 2003 में आर्मी में भर्ती हुए थे. वर्तमान में मथुरा में कार्यरत थे. बुधवार की रात्रि ड्यूटी के दौरान अचानक ब्रेन हेमरेज होने पर अन्य साथी जवानों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसकी सूचना उभांव पुलिस के माध्यम से राकेश के परिजनों को गुरुवार की शाम दी गयी. शुक्रवार को सेना के जवान का पार्थिक शरीर पहुंचते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया.

डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा, जनता में भारी आक्रोश

बेल्थरारोड, बलिया. तहसील क्षेत्र के चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्रामसभा मुख्य राजमार्ग की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई थी. डेढ़ वर्ष पहले इसका शिलान्यास लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, …

वरिष्ठ चिकित्सक डा. राकेश सिंह ने संभाला कार्यभार

–सीएचसी सीयर में सम्भालेगें अधीक्षक पद का दायित्व –स्वीकृत चार पदों में दो चिकित्सकों की जगह रिक्त बेल्थरारोड, बलिया. जौनपुर जनपद से स्थानान्तरित होकर आये वरिष्ठ चिकित्सक डा. राकेश सिंह ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य …

भारी वाहनों का आवागमन बांधित, स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान

देवरिया-बलिया के बीच बेल्थरारोड में घाघरा नदी के सेतु के मरम्मत का कार्य को लेकर बीते कई माह से जारी है. छोटी वाहनों को छोड़कर बड़ी एवं भारी वाहनों का प्रवेश रोक रखा है.

विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

स्थानीय नगर के रोडवेज के निकट विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा सोमवार को छापेमारी की गई. नगर में हड़कंप मच गया.

बेल्थरारोड: सौतेली मां ने 14 वर्षीय एक बालिका पर फेंकी गर्म चाय, घर के कमरे में बंद कर किया प्रताड़ित

स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 7 में एक सौतेली मां ने 14 वर्षीय एक बालिका पर खोलती गर्म चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद सौतेली मां ने बच्ची को प्रताड़ित करते हुए घर में एक कमरे में बंद कर दिया. घटना बीते बुधवार की है.

साइबर हैकर ने एक रुपये जमा कर युवक के बैंक खाते से उड़ाए 88 हजार रुपये

इंटरनेट की दुनिया में बैंक खातों से धन उड़ाने के प्रतिदिन नये-नये तरीके सुनने को मिलने लगे हैं. साइबर अपराध की इस दुनिया में शुक्रवार को सुनील कुमार नामक एक युवक के खाते में एक रुपये जमा कर उसके दो बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने कुल 88 हजार रुपये गायब कर दिए.

Aandhi_Barish_700

बेल्थरारोड: आंधी-तूफान में 3 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर मे गुरुवार की शाम आयी भीषण आंधी-तूफान के शिकार चोटिल तीन बच्चों का उपचार कर चिकित्सक ने गंभीरावस्था में रेफर कर दिया.

घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ा

केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार ने बुधवार की शाम 6 बजे नदी का जल स्तर 62.710 सेमी रिकार्ड किया है. नदी की धार में तेज बहाव होने के कारण तटवर्ती इलाकों में कटान भी शुरु हो गया है. इसके कारण तटवर्ती इलाकों में अफरा-तफरी का काहौल बन चुका है.

पत्नी से झगड़ा कर शराबी पति ने शीशे का जंगला तोड काटी अपनी बांह, अस्पताल में हुयी मौत

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में शराब के नशे में बुधवार की अपरान्ह में पत्नी से झगड़ा करने के बाद बेल्थरारोड कृषि मंडी पशुहारी रोड निवासी पीयूष मिश्रा नामक 27 वर्षीय एक शराबी ने घर …

बेल्थरारोड: अस्पताल के लैब टेक्निशियन का वीडियो हुआ वायरल, बना चर्चा का विषय

मंगलवार को उनका एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ है, जिसमें वे मंगलवार को 10 बजने से कुछ मिनट पहले सीएचसी सीयर में पहुंचते हैं और अस्पताल के लैब कक्ष में न जाकर अस्पताल परिसर में लोगों से आम चर्चा में मशगूल हो जा रहे हैं.

सांकेतिक चित्र

छत पर पैर फिसल कर गिरने से घायल हुए बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में रविवार की देर रात छत पर सो एक 70 वर्षीय वृद्ध की शौच करने जाते समय छत पर से पैर फिसलने से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया. वृद्ध की जिला सदर अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम मृत्यु हो गयी.

बेल्थरारोड: पांच साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार

उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की एक बालिका के साथ उसी गांव का रहने वाला एक 12 वर्ष बालक ने बालिका के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है.

सीयर की नयी खण्ड विकास अधिकारी मधु चन्दा सिंह ने पदभार किया ग्रहण

विकास खण्ड सीयर के नये खण्ड विकास अधिकारी के रूप में मधु चंन्दा सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. वहीं यहां के खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण हनुमान गंज ब्लाक में कर दिया गया है. मधुचन्दा सिंह की पहली पोस्टिंग चिलकहर ब्लाक में वर्ष 2021 में हुई. उसके बाद सीयर में खंन्ड विकास अधिकारी के रूप में यहा दूसरा ब्लॉक मिला है.

सड़क निर्माण का कार्य अधूरा, आए दिन हो रही सड़क दुघर्टनाएं

चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्राम सभा तक सड़क निर्माण कार्य डेढ़ साल से छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. जहां मधुबन ढाला से चौकियां मोड तक पिचिंग की अंतिम लेयर का काम छोड़ कर पिचिंग कार्य किया जा चुका है. तो मधुबन ढाला से ग्राम तेन्दुआ तक सड़क पर मिट्टी कंकड़ डालकर छोड़ दिया गया है. जिससे आए दिन बाइक, साइकिल चालक अनियंत्रित हो कर पलट जाने से चोटिल हो जाते हैं.

भीटा गांव में एक घर से करीब 5 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी

उभांव थाना क्षेत्र के भीटा गांव में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने एक घर मे चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लगभग 5 लाख रुपये के सोने आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.

तहसीलदार कोर्ट द्वारा गिरफ्तार बकाएदार की पत्नी ने तहसील में किया हंगामा

कोर्ट का बकाया धनराशि जमा न करने के आरोप में तहसीलदार कोर्ट द्वारा गिरफ्तार बकाएदार की पत्नी ने तहसील में किया हंगामा. कहा कि प्रशासन द्वारा साजिश के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है. चेतावनी दी है कि यदि उसके पति की तत्काल रिहाई नहीं की गई तो वह तहसील में आत्मदाह कर लेगी.