news update ballia live headlines

समाचार कवरेज करने गये पत्रकारों की जेब पर पॉकेट मारो ने किया हाथ साफ

जन विश्वास यात्रा के दौरान जोरो शोर से कानून व्यवस्था पर ही जोर दिया जा रहा था. नगर स्थित आस पास के इलाकों में पाकेटमारों एवम उच्चागिरियो का बोलबाला है. इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है वही पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है.

सांसद रमापति त्रिपाठी ने किया जनविश्वास यात्रा के दूसरे दिन का शुभारंभ

बलिया के टाउन डिग्री कालेज से शुभारंभ के बांसडीह विधानसभा के सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में माल्यार्पण कर कार्य कर्ताओ संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा करके आम जनमानस के हृदय में वास करती है.

आज हम बहुत ही चुनौती भरे खतरनाक दौर का सामना कर रहे है- अमरजीत कुशवाहा

मुख्य अतिथि ने अपने भाषण के दौरान कहा कि आज हम बहुत ही चुनौती भरे खतरनाक दौर का सामना कर रहे है. ऐसा दौर हिंदुस्तान में पहले कभी नहीं आया था. जो हालात भाजपा ने अपने शासन के दौरान पैदा किये हैं, वे बहुत ही खतरनाक हैं.

काकोरी कांड के बलिदानियों और सुरक्षा सैन्य अधिकारियों को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

मंगल पांडे के पैतृक गांव में इस मौके पर मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि देश के नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि वह राजनीति से अलग होकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों तथा देश के सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं सैनिकों को शहीद होने पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें ऐसा करने से युवाओं को सीख मिलेगी और देश के खातिर बलिदान देने में वे हिचकी चाहेंगे नहीं युवाओं को प्रेरणा देना ही मंच के गठन का उद्देश्य है

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में स्थित राम सिंहासनदास ब्रह्मचारी जी महाराज एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की धुलाई की गई. इसी क्रम में संदवापुर गाँव में स्थित संत रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थल के आसपास सफाई की गई , साथ ही संत रविदास जी की मूर्ति पानी से धोई गई.

डीएम ने 9 अभियुक्तों को किया जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट ने सुनील राजभर पुत्र रामजी राजभर निवासी कुशहारशीदपुर थाना भीमपुरा, सलीम उर्फ जाफर पुत्र अनवर अंसारी निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर, संतोष राम पुत्र राजेन्द्र राम निवासी बड़का खेत कुल्हडीया थाना नरही, बसन्त यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी बैरिया परती चिरैया मोड थाना बैरिया, शैलेश उर्फ चन्दन राजभर पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी मरहीं थाना चितबडागांव, नान्हू राजभर पुत्र दहिन राजभर निवासी बीबीपुर थाना चितबडागांव, अमित कुमार यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी शाहमुहम्मदपुर थाना रसडा, परवेज उर्फ गोलू पुत्र असलम अंसारी निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर, मनीष यादव पुत्र सत्यनरायण यादव ग्राम बडागांव खुटहां थाना मनियर को जिला बदल किया है.

Bansdih police arrested 9 warrantees

देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

सहतवार पुलिस ने बताया कि सहतवार एसएसआई हरेंद्र सिंह अपने हमारा सिपाहियों के साथ गश्त पर थे. तभी मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक चोरी के मोटरसाइकिल से बघांव के तरफ से आ रहा है. पुलिस ने सूचना पर विश्वास कर चैन राम बाबा के पीछे बघांव वाले रास्ते पर छिपकर युवक की इंतजार करने लगी. थोड़ी देर पर एक युवक मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया.

बलिया में छात्र संघ चुनाव हुआ रद्द, छात्रों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

स्थानीय क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव स्थगित होने की सूचना मिलते ही छात्रों में मायूसी छा गई. छात्रों ने शासन व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए.

पीजी कॉलेज दुबे छपरा में छात्र संघ चुनाव अगले आदेश तक स्थगित, आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

सूचना से छात्रों का आक्रोश भड़क उठा और वह महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तथा प्राचार्य डॉक्टर गौरी शंकर द्विवेदी से सवाल करने ऐसा ही था तो हम कल ही सूचना क्यों नहीं दी गई. छात्र नेताओं का आरोप था कि कल रविवार को हम लोगों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कला संकाय मंत्री आदि पदों के लिए महाविद्यालय के निर्धारित काउंटर से फॉर्म दिया गया, उसका शुल्क जमा कराया गया, तथा हमें मतदाता सूची भी प्रदान की गई. आज हम अपने समर्थक छात्र साथियों के साथ जब नामांकन कराने आए तो चुनाव स्थगित कर दिया गया. आक्रोशित छात्रों का रुख देख प्राचार्य ने एसडीएम बैरिया को सूचना दी.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बलिया में जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार है. प्रधानमंत्री द्वारा यूपी और योगी को मिलाकर उपयोगी की संज्ञा दिए जाने को विस्तार देते हुए श्री चौहान ने कहा कि मोदी प्लस योगी मतलब 86 लाख किसानों का कर्ज माफ. मोदी प्लस योगी का मतलब गन्ना किसानों का एक लाख 44 हजार करोड़ का भुगतान. पीएम फसल बीमा योजना के 26 सौ करोड़ का भुगतान.

आगामी विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था मजबूत रखने के अपर पुलिस महानिदेशक ने दिये दिशा निर्देश

गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी व वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने व जमीन सम्बन्धित मामलों में पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने पर जोर दिया गया. साथ ही पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक, न्यायालय व उच्चाधिकारीगण के आदेशों व निर्देशों का शत् प्रतिशत पालन व तामिला कराने को कहा गया.

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर चला रेल प्रशासन का बुल्डोजर

बीते 2 दिसंबर को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के डीआरएम रामाश्रय पाण्डेय के द्वारा बेल्थरारोड का औचक निरीक्षण किया गया. रेलवे की गढ्ढे में तब्दील सड़क का निरीक्षण के दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा करके झोपड़ी डालने व दुकान खोलने पर उन्होंने नाराजगी ब्यक्त किया. निरीक्षण के बाद रेलवे द्वारा रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो की कब्जा हटाने के लिए सूचना दिया गया.

अंतर्राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बलिया के लाल को मिली सफलता

10 दिसंबर को मैट्रिक फाइट्स नाइट 7 प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुआ था. जिसमें वेदर वेट कैटेगरी 65.8 किलोग्राम में करन सिह तेलंगाना निवासी को हराकर विजय हासिल किया. उनका कहना है कि मैं एक अच्छा फाइटर बनना चाहता हूं.

संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ ने शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने का दिया निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं में कोशिश नहीं होगी राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मिलकर मौका मुआयना कर ले. उसके बाद मामले को निस्तारित करें. इस बात का ख्याल रहे कि शिकायतकर्ता निस्तारण से पूरी तरह संतुष्ट हो जाए.

पेंशनरों ने लगाई समस्याओं के समाधान की गुहार, सीडीओ ने दिए भेदभाव रहित समस्या निस्तारण के निर्देश

पेंशनरों ने कहा कि पेंशनरों की मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को पेंशन के लिए परेशान होना पड़ता है. इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा. वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि जो पेंशनर जिले से बाहर चले गए हैं वह लोग ऑनलाइन अपने प्रमाण पत्र जमा करके भी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं.

बांसडीह की द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी स्थित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सप्तर्षि द्वार होते हुए अम्बेडकर तिराहे पर पहुंची जहां डॉ अम्बेडकर की स्मृति को नमन किया गया पुनः रैली स्टेट बैंक मार्ग से होते हुए महाविद्यालय पहुंची जहां छात्राओं को जलपान कराया गया.

रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरुक

रैली में महाविद्यालय में अधययनरत बी.ए., बी.एससी., बी.एड., डीएलएड के छात्र/छात्राओं ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया।छात्र /छात्राएं मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखा तख्ती हाँथ लिए तथा “घर-घर साक्षरता ले जाएंगे,मतदाता जागरूक बनाएंगे” तथा “छोड़ो अपने सारे काम,पहले चलो करें मतदान”आदि नारों के साथ मतदाताओं को जागरूक करते चल रहे थे.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

ज्ञापान में मांग की है कि खरीद दरौली घाट पर बनने वाले पीपा पुल का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए. सिकंदरपुर बालूपुर मार्ग को जो 2 वर्षों से खोदकर छोड़ दिया गया है अबिलंब पूरा कराया जाए. किसानों का धान जल्द से जल्द क्रय किया जाए. सरकारी गोदामों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए.

निर्भया के गांव की बेटियों ने निर्भया चेतना दिवस पर मानव श्रृंखला बना कर लिया महिलाओं के हक़ की लड़ाई का संकल्प

दिव्या पाण्डेय ने बताया कि आज के समय मे जागरूकता और सतर्कता की सबसे ज्यादा आवश्यकता है. सोशल मीडिया के समय में बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है कि अपनी प्राइवेसी के लिए सतर्क रहे. जहां फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और व्हाट्शएप के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आ रहा है. ऐसे में महिलाओं को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

जेवर सफाई के नाम पर लोगों ठगी कर रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा

जेवर का सफाई करते हुए महिलाओं को चकमा देकर गहना लेकर फरार हो जा रहे हैं. ऐसे में बांसडीह पुलिस ने दो अभियुक्तों को धर दबोचा है. जिसमें एक पटना और एक बेगूसराय जिला का निवासी है. सी ओ प्रीति त्रिपाठी ने इस तरह के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. ताकि धोखा न हो सके.