एमओयू के माध्यम से पीयू को मिलेगी उच्च तकनीकी : कुलपति

कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि एम ओयू के माध्यम से बच्चों और फैकल्टी के साथ इंटरेक्शन होगा. इसमें महाविद्यालय के फैकल्टी और विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा. विश्वविद्यालय एमओयू के माध्यम से उच्च तकनीकी उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रहा है. इस संस्था का उद्देश्य इनक्यूबेशन सेंटर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, विद्यार्थियों के स्टार्टअप को गति देने में सहायता करना उद्यमिता के संबंध में सरकार की योजनाएं और उसके प्रोजेक्ट को कैसे बनाया जाए पर विस्तार से प्रशिक्षण देगी.

सांकेतिक चित्र

छत से गिरे अधेड़ की मौत

नगर पंचायत मनियर थाना के पास छत पर सो रहा एक अधेड़ छत से गिर गया। घटना मंगलवार व बुधवार की रात की है. घायल व्यक्ति को आसपास के लोग बांसडीह सी एच सी ले गये जहां डाक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

बम ब्लास्ट होने से 4 बच्चे घायल

घटना करीब 6:30 बजे शाम की बताई जा रही है. घटना के विषय में स्थानीय लोग बता रहे हैं कि एक बम ब्लास्ट हुआ है तथा दो या तीन बम मौके पर मौजूद है.
घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बांसडीह राजेश तिवारी, थानाध्यक्ष मनियर एस एच ओ कमलेश कुमार पटेल सहित आदि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं. तथा मामले की छानबीन कर रहे हैं.

नायब तहसीलदार ने सुनी जनता की फरियाद, 11 मामलों में से एक का निस्तारण

नायब तहसीलदार बांसडीह अंजु यादव ने रेवती थाने में शनिवार के दिन समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी. इस अवसर पर ग्यारह प्रार्थना पत्र आए. सभी प्रार्थना पत्र राजस्व से सम्बन्धित थे. जिसमें से एक मामले का निस्तारण मौके पर ही हो गया.

जिंदा इंसान को मरा हुआ दिखाकर जमीन कराई अपने नाम, डीएम के निर्देश पर केस दर्ज

जिंदा व्यक्ति को कागज़ों में मरा दिखाकर फर्जी तरीके से उसकी जमीन को अपने नाम कराने का मामला सामने आया है. बैरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर यह मामला आने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराते हुए एसडीएम बैरिया को जांच कर तत्काल न्याय दिलाने का निर्देश दिया है.

स्कूल में बंद छात्र को परिजनों ने ताला तोड़ निकाला बाहर, प्रिंसिपल बोली- डेस्क के नीचे सोया था छात्र पता नहीं चला

शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के सुखपुरा कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर बृहस्पतिवार को सुखपुरा निवासी कक्षा एक का छात्र आदित्य पुत्र रमेश राजभर के विद्यालय के कमरे में ही बंद कर विद्यालय के अध्यापकों के घर चले जाने का मामला प्रकाश में आया है.

राज्य निधि से सहायता प्राप्त करने के लिए दो प्रतियों में अपना आवेदन पत्र जमा करें

उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गठित “शासी निकाय” की बैठक 10 सितम्बर, 2021 द्वारा दिव्यांगजन के लिए “राज्य निधि” से धनराशि व्यय किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है.

news update ballia live headlines

ट्रेनिंग लेने जा रही सात आशा बहुएं वाहन पलटने से घायल

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मोबाइल ट्रेनिंग ई कवच ट्रेनिंग में भाग लेने जा रही छाता गांव की सात आशा बहुएं अचानक तिपहिया वाहन के पलट जाने के कारण घायल हो गई.

स्कूली वाहन के धक्के से बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने रास्ता किया जाम

स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर बभनौली गांव के गोविंदपुर मौजे में स्कूली वाहन के धक्के से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बकरीद व श्रावण मास को लेकर क्षेत्राधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में हल्दी थाना परिसर में रविवार के दिन पीस कमेटी की बैठक.

news update ballia live headlines

26 नए बीएड महाविद्यालय संबद्धता मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन के तेवर सख्त

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड महाविद्यालय की संबद्धता के संबंध में दिए गए प्रस्ताव में लगातार विसंगतियां मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है. ऐसे महाविद्यालयों के खिलाफ विसंगतियां मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सांकेतिक चित्र

मजदूर के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, अधेड़ की मौत

नरहीं, बलिया. खेत में मजदूरी कर रहे मजदूर के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार से एक अधेड़ की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.   नरहीं …

जिलाधिकारी ने बैरिया में सुनी जनता की समस्याएं

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को सभी तहसीलों में हुआ. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बैरिया तहसील में जनसुनवाई की. इस दौरान कुल 131 मामले आए, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण कराया. शेष समस्याओं को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि इसका त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं.

विकास खण्ड बेलहरी के बिगही गांव में जांच करने पहुंची संयुक्त विकास उपायुक्त गोरखपुर की टीम

विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बिगही में गुरुवार के दिन सयुक्त विकास उपायुक्त गोरखपुर की टीम द्वारा पांच में से तीन कार्यो का जांच किया गया. जिसमे बड़े पैमाने पर अनिमियतता पाई गयी. इस दौरान मजदूरों से भी पूछ ताछ किया गया. जिसमें कुछ ने बताने में असमर्थता जाहिर की तो कुछ ने गलत जबाब दिया.

उदयपुर हत्याकांड में आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए मिले फांसी की सजा: मंगल देव चौबे

गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त सह मंत्री और बलिया के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कैम्प कार्यालय जापलिनगंज,दुर्गा मंदिर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने आगे कहा कि, गांधी और बुद्ध को मानने वाले इस देश के लोग भगत और आजाद को भी पूजते है. इसलिए उन इस्लामिक उन्मादियों और जेहादियों को फांसी की सजा से कम सजा हर्म स्वीकार्य नहीं है.

सांकेतिक चित्र

नरहीं: विद्यालय संचालक के भाई की टीन शेड गिरने से मौत

थाना क्षेत्र के सोवन्था गांव निवासी नरेंद्र सिंह 50 वर्ष पुत्र तेजनारायण सिंह बुधवार को दोपहर में करीब तीन बजे एन एच विद्या पीठ सोवन्था में टीन शेड की सफाई कर रहे थे कि टीन शेड गिर गया. जिसमें नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bansdih police arrested 9 warrantees

नरहीं: चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई. बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया.

news update ballia live headlines

दामिनी एप से 4 घंटे पहले मिलेगी वज्रपात की चेतावनी

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आपदाओं की पूर्व चेतावनियों को आम जनमानस तक समय से पहुंचा कर प्रदेश में आपदा से होने वाली जनहानि को कम से कम करने के लिए प्रदेश मुख्यालय स्थित राहत आयुक्त कार्यालय ने ‘इंन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम‘ विकसित किया है.