बैरिया: कुल 380 किसानों की 53 हेक्टेयर फसल को गंगा में आई बाढ़ से हुआ नुकसान

लगातार हो रही बारिश से सभी सड़कों पर जगह जगह पानी लग गया है. बैरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भीखा छपरा गांव के लोगों के घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया. इस वजह से बाजार से किराना सामान, आटा चक्की पर गेहूं पीसवाना, किसानों को खेत से मवेशी के लिए चारा जुटाना सहित अन्य कार्यो में काफी परेशानी हो रही है.

ट्रक ने 2 महिलाओं व एक किशोरी को कुचला, एक की मौत दो गम्भीर

बैरिया. बलिया,  स्थानीय कस्बे के एनएच 31 पर बैरिया डाक घर के सामने सोमवार की तड़के सुबह दो बहनों व उनकी एक बेटी को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत हो गई …

स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने बर्तन, सिलेंडर व एक गैस चुल्हे पर किया हाथ साफ

बैरिया, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदेवा स्थित प्राथमिक स्कूल का मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विद्यालय में रखे गए बर्तन, सिलेंडर व एक गैस चुल्हा पर बीती रात हाथ साफ कर दिया.   …

महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में जुबली संस्कृत पाठशाला में जनपद स्तरीय संम्भाषण, श्लोकान्तक्षरी , संस्कृत गीतम प्रतियोगिता सम्पन्न

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम जुबली संस्कृत पाठशाला में जनपद स्तरीय संम्भाषण, श्लोकान्तक्षरी , संस्कृत गीतम प्रतियोगिता आज दिनांक 14 सितंबर,2022 को सुसम्पन्न हुई. जिसमें जनपद के माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया.

9 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला, ग्रामीणों में दहशत

स्थानीय थाना क्षेत्र के टोला शिवनराय गांव में शुक्रवार को 9 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर रहे अपराधियों को छात्रों व ग्रामीणों ने हो-हल्ला बोल खदेड़ा. अपराधी फरार ग्रामीणों में दहशत.

समाधान दिवस पर महिला की शिकायत… साहब! पति के कपड़ों से आती है बदबू, मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती

पिछले बीस वर्षों से पति के साथ रह रही पत्नी ने बैरिया थाना पहुँच कर समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र से दोनों हाथ जोड़कर विनती करते हुये कहा कि साहब मैं अपने पति के साथ अब नहीं रहना चाहती.

लोहे का खंभा नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर तालाबंदी कर देने की दी धमकी

लालगंज-रेवती मार्ग अंतर्गत बैरिया चिरैया मोड़ के पास लोहे के खंभे में करंट उतरने से एक सांड घटना स्थल ही मौत हो गई. वहां खेल रहे कुछ बच्चे सांड को बिजली के खंभे के पास गिरा देख कर उसके तरफ दौड़े लेकिन वहां मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति स्थिति को भांप कर हो हल्ला कर यह कहते हुए रोका कि बिजली के खंभे में करंट उतर आया है. तुम लोग उसके पास ना जाओ.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव कुमार का पत्रकारों ने सुरेमनपुर स्टेशन पर किया भव्य स्वागत

स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सम्मानित पत्रकारों को साधुवाद देते हुए कहा कि द्वाबा के सम्मानित पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में जो ऊर्जा देखने को मिलती है उससे व्यक्तिगत रूप से हमे काफी खुशी मिलती है. दवाब की धरती ऋषि मुनियों की धरती है. यहां के पत्रकारों में काफी जुझारूपन दिखता है.

सदर कोतवाल को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने की नारेबाजी, फूंका प्रशासन का पुतला

बैरिया,बलिया। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह द्वारा कुंवर सिंह पीजी कॉलेज बलिया के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह बिसेन के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने व गाली गलौज करने के मामले में पुलिस …

road accident Symbolic

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मऊ के एक हॉस्पिटल में मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही निवासी केदार नाथ वर्मा (59) पुत्र स्व0 रामनरेश वर्मा सोमवार की सुबह घर से खेत जा रहे थे उसी बीच अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी.

नौरंगा के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि नौरंगा में भीषण कटान को रोकने की प्रशासन ने किसी तरह की कवायद नहीं कर रहा.

बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जानने दूबे छपरा पहुंचे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को पीड़ितों ने अपनी समस्याएं बताई

बाढ़ पीड़ितों ने सांसद से का ध्यान अपेक्षित करते हुये कहा कि नेताजी गांव से बाढ़ का पानी तो निकल गया है लेकिन गांव के इर्द गिर्द हुये जलजमाव के कारण सड़न होने से दुर्गंध व अन्य बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है. स्वास्थ्य विभाग इससे बचाव निजात पाने के लिये गांव में कहीं पर भी छिड़काव नहीं किया गया. ग्रामीणों में विषैले जीव जंतुओं का डर बना हुआ है.

शिक्षक दिवस पर समाज के नव निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्रेय मिश्र उपजिलाधिकारी बैरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है. साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना भी की.

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि, तटवर्ती इलाकों में भय का माहौल

गंगा में आई बाढ़ की तबाही से अभी निजात भी नहीं मिल पाईं, इधर घाघरा ने भी तबाही मचाना शुरू कर दिया. सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है.

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के तीसरे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के तीसरे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत. रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटे हुए व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना डाउन सियालदह एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रेन के पहुंचने पर शुक्रवार को सुबह 5:30 बजे के लगभग सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर को दी

गंगा में अचानक आयी बाढ़ के कहर से नौरंगा के ग्रामवासियों में मची अफरा तफरी

मंगलवार के दिन किसान अपनी ट्रैक्टर को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाते समय सड़क में हुए कटान में बह जाने से ट्रैक्टर पानी में पलटकर बहने लगा.

पुलिस ने 11 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की बरामद, 14 लाख की कार जप्त, आरोपी को किया न्यायालय के सुपुर्द

स्थानीय पुलिस ने इब्राहिमाबाद मठ जोगेंद्र गिरी मार्ग पर इब्राहिमाबाद गांव के निकट सोमवार की देर रात तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही क्रेटा कार से भारी मात्रा में कीमती अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

इंटर कॉलेज बैरिया में दूसरे दिन भी वेतन की मांग को लेकर धरना पर बैठे रहे शिक्षक, पढ़ाई-लिखाई ठप

बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के डेढ़ दर्जन शिक्षक मंगलवार को दूसरे दिन भी पठन-पाठन से विरत रहते हुए विद्यालय परिसर में वेतन की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं.

बैरिया: जगदेंवां ढाही में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने स्ट्रीट लाइट व विकास कार्यों का किया लोकार्पण

–स्विच ऑन करते ही बैरिया नगर पंचायत का वार्ड नंबर दो व तीन दूधिया रोशनी में नहा उठा बैरिया, बलिया। बैरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 व 3 (जगदेंवां ढाही) में नगर पंचायत …

गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, इलाके में मचा हड़कंप

गंगा नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि से दूबे छपरा,गोपालपुर,उदई छपरा हड़कंप मच गया लोग अपना सुरक्षित ठिकाना तलासने में जुट गए हैं.