राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक प्रबंधकों की बैठक

बैठक में दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी.

आज धूमधाम से मनाई जाएगी मंगल पांडे की जयंती

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि 19 जुलाई को शहीद मंगल पांडे की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की पूरी जानकारी दी.

विकास मित्र सम्मान से सम्मानित हुए पर्यावरण प्रेमी सर्वदमन

पर्यावरण प्रेमी सर्वदमन जायसवाल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में रविवार को विकास मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने दिया.

शिकायतों का समयान्तर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो: डीएम

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए जनता की फरियाद सुनी. उन्होंने हर एक शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए यह निर्देश दिया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं.

त्रिस्तरीय पंचायत और उप निर्वाचन को ठीक से संपन्न कराए जाने के लिए जिले में प्रभारी व अपर प्रभारी अधिकारी नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों व स्थानों पर उप निर्वाचन को संपन्न कराए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने जनपद में प्रभारी  प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त की गयी है.

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों की समय-सारिणी जारी

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि जनपद में सदस्य क्षेत्र पंचायत के वैधानिक रूप से रिक्त पदों व स्थानों, जो मा.न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी किया गया है.

जिला कारागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

बलिया.  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश वअध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 14 जुलाई 2022 को जिला कारागार बलिया …

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किया दूध का परीक्षण

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के स्थानीय चट्टी पर दूध विक्रेताओं के दूध का चेकिंग किया गया. औचक निरीक्षण से डिब्बे में लेकर शहर की तरफ जाने वाले दूधियों में खलबली मच गई.

PLANTATION

पांच लाख पौधरोपण करके शहर को हरा-भरा करने का लक्ष्य

बलिया. छात्र सहायता समिति, बलिया के तत्वावधान में “पर्यावरण संकल्प एवं महावृक्षारोपण अभियान” के द्घारा पांच लाख पौध रोपण के अगले क्रम में गुलाब देवी इंटर कॉलेज बलिया के बगल में सर्वदमन जायसवाल अध्यक्ष …

जिले के विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों में सेवामित्र से करायें कार्य- डीएम

सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से सर्विस प्रोवाइडर (सेवाप्रदाता) एवं सेवामित्रों (कुशल कामगारों) द्वारा प्रदेश के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों एवं शासकीय कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के सेवाएं जैसे इलेक्ट्रिशियन, नर्सिंग, कारपेन्टर, एसी सर्विस,  मैकैनिक, टैक्सी सर्विस, रंगाई-पुताई, कम्प्यूटर एप्लाएंसेस, प्लम्बर,  नाई, बढई आदि कराई गई है.

नगवा से वारंटी गिरफ्तार, दुबहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

स्थानीय पुलिस को एक वांछित वारंटी के गिरफ्तारी में सफलता मिली है.दुबहर,बलिया में वांछित कई महीनों से फरार चल रहा वांछित वारंटी अभियुक्त चन्द्रशेखर यादव पुत्र सिंहासन यादव नगवा थाना दुबहर जिला बलिया को 14 जुलाई को 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया.

news update ballia live headlines

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन

सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाना है. इस प्रतियोगिता में लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला भजन एवं कीर्तन ललित कला आदि में जनपद स्तर के समस्त कलाकारों इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं.

डीएम ने किया एएनएम सेंटर का निरीक्षण

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को एएनएम सेंटर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर हो रहे साफ सफाई के कार्य को देखा. साथ ही सेंटर के भवन मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया.

राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

7 जुलाई 2022 को जनपद बलिया में राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती निर्मला द्विवेदी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति -4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई. इसमें स्वास्थ्य विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की श्रद्धापूर्वक पूर्वक मनायी गयी पुण्यतिथि

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के परिसर में कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय के निर्देशन और कुलसचिव एस एल पाल की अध्यक्षता मे पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ.

जिलाधिकारी ने विजयीपुर रेगुलेटर का किया निरीक्षण, कूड़ा डालते पाए जाने पर जुर्माने का दिया निर्देशन

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विजयीपुर में कटहल नाले का निरीक्षण किया. वहां पर उन्होंने ने साफ सफाई की व्यवस्था देखी. उन्होंने सिंचाई बाढ़ खंड अधिकारी को निर्देश दिया कि नाले में आसपास के …

जजेज कंपाउंड में किया गया वृक्षारोपण

माननीय जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के आदेश पर आज दिनांक 7 जुलाई 2022 को आवासीय जजेज कम्पाउंड बलिया में माननीय जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.

शक्ति वन के अंतर्गत जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण

आज शक्ति वन के अंतर्गत जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सागरपाली में वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी. उन सभी ने भी वृक्षारोपण किया.

नोडल अधिकारी और डीएम ने किया पौधारोपण

वृक्षारोपण जन आंदोलन वनमहोत्सव-2022 के अंतर्गत मंगलवार को जनपद में पौधारोपण किया गया। स्कूल-कालेजों के साथ लगभग सभी सरकारी व निजी संस्थानों के परिसरों में पौधरोपण कर उसकी रक्षा का संकल्प भी लिया गया, क्योंकि पेड़ है तो कल है.