Category: बलिया शहर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्रीनाथ पांडे ने कहा कि संगठन पिछले कई सालों से आज के दिन को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में पूरे देश में मनाता है जिसके तहत पूरे देश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि आप सभी एक चरित्रवान संस्कारवान एवं आदर्श समाज की संकल्पना को पूरा करने का संकल्प लें.
आयोजित गोष्ठी में निदेशक, शैक्षणिक, डाॅ पुष्पा मिश्र ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी. कहा कि यातायात के नियम आपको दुर्घटना से बचाने के लिए हैं, अतः इसका पालन आपको स्वतः करना चाहिए. डाॅ प्रियंका सिंह, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, समाजशास्त्र व डाॅ अजय चौबे, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, अंग्रेजी ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों मसलन तेज रफ्तार से न चलना, नशे में गाड़ी न चलाना, सिग्नल का पालन करना आदि को अपनाने को प्रेरित किया.
हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के तीन जांबाज पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह एवं मनोज गुप्ता को पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी बलिया द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सभा अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के पत्रकारों ने इन तीनों पत्रकार साथियों के साहस और धैर्य की सराहना की जिन्होंने सच को उजागर करने के लिए जेल तक जाने से भी परहेज नहीं किया.
दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गांधी, उम्र- लगभग 32 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह एवं मनीष सिंह, उम्र- लगभग 20 वर्ष पुत्र दीनबंधु सिंह दुबहर ढाले के किनारे खड़े होकर आपस में वार्तालाप कर रहे थे. इसी बीच बैरिया के तरफ से द्रुतगति एवं लापरवाही से आ रही लाल बालू से लदी ओवरलोडेड ट्रक दोनों युवकों को धक्का मारते हुए एक दुकान में जाकर टकरा गई. धक्का इतना जोरदार था कि दोनों युवक ट्रक के निचले हिस्से के चेसिस में फंस गए.
मीटिंग का शुभारंभ करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण समिति को सक्रिय बनाने में हमारी मदद करें. बच्चों संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें. साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा श्रम विभाग की समस्त योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया. विकास खंड अधिकारी ने बच्चो संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला.
कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत किया कि बीएसटी बंधे के चौड़ीकरण में बंधे के नीचे की मिट्टी काटकर ऊपर भरा गया है. तलहटी में जंगली जानवर मांद/बिल किए हैं, जिससे बाढ़ में बंधे को नुकसान होने स्वाभाविक है. एक्सईएन ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है.
आलोक कुमार ने भी राजीव नगर थाने में ही केस नम्बर 239/22 के अंतर्गत केस दर्ज करवाया है और अपने आरोप को खारिज करते हुए सभी डॉक्यूमेंट भी पेश किया है. पूरे घटनाक्रम पर आलोक कुमार बताते हैं : 15 जुलाई 2000 को हमारी पहली बार चैट फेसबुक के जरिये हुई. पहली चैट वाले दिन से ले कर आज तक लगभग एक साल 10 महीना हम लोग संपर्क में थे.
