Category: बलिया शहर
क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता के नेतृत्व में गांव वासियों ने खुशबू के आवास पर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए. जो सीमित साधन में भी कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं.
जनपद तथा पूरे क्षेत्र में सामाजिक सेवा के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी निवासी रविन्द्र पाल मुखिया को समाज में दबे- कुचले पिछड़े लोगों के जीवन स्तर को सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था “शेफर्डस इंडिया इंटरनेशनल” का जिला प्रभारी एवं आजमगढ़ मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी संस्था के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र बहादुर पाल ने पत्र जारी करके दी.
अधेड़ व्यक्ति अपने मुर्गी फॉर्म पर अकेले सोया था, किसी समय अज्ञात लोगों द्वारा सिर व चेहरे को बुरी तरह कूच कर इसकी जघन्य तरीके से हत्या करने का प्रयास किया गया है.
लक्ष्मी पूजा देख कर डेरा पर सोने पहुंचे युवक ने आवाज लगाने के बाद भी जब उसके पिता नही उठे, तो भागकर अपने घर वालों को बुलाकर लाया तब जाकर घटना की जानकारी हुई.
