Category: बलिया शहर
बलिया. साहू हितकारिणी समिति बलिया के तत्वावधान में 12 मार्च 2023 दिन रविवार को समय 6:00 बजे शाम को साहू भवन बलिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से युवा सम्राट जयप्रकाश साहू जिला अध्यक्ष भाजपा, साथी रामजी गुप्ता नेता सदर विधानसभा बलिया, अरविंद गांधी व्यापारी नेता, श्रीमती वंदना गुप्ता अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विमल गुप्ता अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रहे. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू और संचालन विजय प्रकाश गुप्ता ने किया.
बलिया. मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी 2023 को डैफोडिल इंटरनेशनल स्कूल, बसंतपुर, बलिया में प्रातः 10 बजे से किया गया.
