क्षेत्र के बकुलहा संसार टोला तटबंध मार्ग पर शनिवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने के टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बांसडीह मनियर मार्ग पर नारायणपुर स्थित देशी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 19 नामजद व 50 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
रसड़ा-सिधागरघाट मार्ग के बढुबांध चट्टी के समीप शनिवार को दो बाइकों के आपस में हुई टक्कर में बाइक पर सवार अशोक कुमार (36) तथा जितेंद्र कुमार (42) निवासी खजुहा-कुरेम गंभीर रूप से घायल हो गए.
बहादुरपुर कारी गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. दूसरे दिन शनिवार की दोपहर क्षेत्रीय लेखपाल रमेश मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया.
हल्दी क्षेत्र के हांसनगर गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार में गए युवक का शव तीसरे दिन सुबह गंगा के बिहार घाट के पास मिलते ही गांव में कोहराम मच गया.
बैरिया थाना क्षेत्र के रेवती-लालगंज मार्ग बुधवार को चांदपुर गांव के सामने जिनबाबा स्थान के पास दो बाइकों के आमने सामने टक्कर मे एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.
क्षेत्र के हांसनगर गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार में गया लड़का शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने गुरुवार को पुलिस को लिखित तहरीर देकर युवक को खोज-बीन करने की गुहार लगाया है.
गड़वार थाना क्षेत्र के संवरूपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से मृत 40 वर्षीय व्यक्ति के शव का सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया.
बेल्थरा मार्ग पर स्थानीय बैंक के समीप रविवार की देर शाम को असंतुलित होकर स्कोर्पियो जनसेवा केंद्र में जा घुसी जिस से हजारों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेल्थरा बाजार निवासी रमेश 30 वर्ष पुत्र सुबास भारती सौच करके जा रहे थे इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक ने पीछे से रमेश को टक्कर मार दिया जिससे रमेश सड़क पर दूर जा गिरे.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.