गड़वार में एक्सीडेंट नहीं, हुई थी युवक की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

गड़वार थाना क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर धारा 302, 201 भादवि में वांछित अभियुक्त संजीत यादव (निवासी पखनपुरा थाना गड़वार, बलिया) को नहर पुलिया रतसर के पास से गिरफ्तार किया गया

रसड़ा में ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फेफना-इंदारा रेलखण्ड के संवरा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह एक युवक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दिया. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

Rasda_Thana_kotwali

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत दो घायल

मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार के समीप सोमवार को दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में कन्हैया पांडेय (55) पुत्र शिवानंद पांडेय निवासी खड़ैला थाना

चित्तू पांडेय चौराहे के पास गैस सिलेंडर फटने से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित गैस रीफिलिंग की दुकान में बीते दिनों गैस सिलेंडर फटने से झुलसे राजकुमार गुप्ता की रविवार की दोपहर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है.

कुएं में गिरा सांड, छः घंटे बाद निकाला गया बाहर

शहर कोतवाली के जापलिनगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत सतीश चंद्र कॉलेज मैदान के पास रविवार को एक सूखे कुएं में सांड गिर गया.

सहतवार में बिजली के तार के चपेट के चपेट में आने से जला पिकअप, बाल बाल बचा चालक

सहतवार क्षेत्र के चितविसांव में शनिवार के देर शाम बिजली के तार के चपेट में आने से पिकअप वैन धूं -धूं कर जल गया.
आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की फिर भी पिकअप को बचाया नहीं जा सका. ड्राईवर ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचायी.

road accident Symbolic

बेल्थरारोड में पिकअप और बाइक के जोरदार टक्कर में एक कि मौत, दूसरा घायल

बेल्थरारोड के टीएस बंधा के टगुनिया गांव के समीप रविवार की सुबह करीब 6 बजे के आस पास बाइक और पिकअप के आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया, जिसमे एक युवक की मौत हो गई. वही दूसरा बाइक सवार घायल हो गया.

road accident Symbolic

नारायणपुर में सड़क हादसे में एक कि मौत, छः घायल

बांसडीह-मनियर मार्ग पर नारायणपुर नर्सरी के समीप टेंपो और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई. जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

जवही दीयर में एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल

थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव में एक व्यक्ति को लाठी डंडे से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को पहले 151 में चालान कर दिया . बाद में 308 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया.

road accident Symbolic

दो बाइक के आमने सामने में भिड़ंत एक गंभीर रूप से घायल

बासंडीह रोड थाना क्षेत्र के हल्दी सहतवार मार्ग पर सोनवानी स्थित बैंक आफ बड़ौदा के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भीड़ गई. मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया

road accident Symbolic

बैरिया में सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रक को ओवरटेक करते वक्त पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

Rasda_Thana_kotwali

मारपीट में घायल युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में गुरुवार की देर शाम घर में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

basdih_aag

रसड़ा में आग से पांच बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख

रसड़ा समीपवर्ती ग्राम सरदासपुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई. जिसकी जद में आने से करीब पांच बीघा गेहूं की खडी़ फसल जलकर राख हो गई. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गेहूं की फसल में आग लग गई.

सहतवार में सिलिंडर के फटने से 26 परिवारों के आशियाने हुए राख

बुधवार को सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़ाडीह में रसोई गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से 26 परिवारों की 26 रिहायशी झोपडियां समेत नकदी, साइकिल, बाइक और घर गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में दो बकरियां भी झुलस कर मर गई

नरही में खेत में सिंचाई करने जा रहे दो सगे भाइयों को करंट लगने से एक कि मौत, दूसरा गंभीर

नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को खेत में सिंचाई करने जा रहे दो सगे भाइयों को करंट लगने से एक की मौत हो गई. वही दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुँचाया, जहा चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे घायल भाई को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया.

सिकंदरपुर में कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का मिला शव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित डोमनपुरा मोहल्ले के पांडेय टोली में 16 वर्षीय किशोर का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा गए.

चित्तू पांडेय चौराहा के पास गैस सिलेंडर फटने से एक की हालत गंभीर

नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित एक मकान में मंगलवार की देर शाम गैस की भरते वक्त आग लग गई. अभी लोग कुछ कर पाते की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान को अपने आगोश में ले लिया.

Dead body of youth immersed in Mundan Sanskar found on third day, created chaos

हल्दी में गंगा नदी में डूबने से एक कि मौत

हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ हुकुमछपरा गंगा घाट पर नवरात्रि के पहले दिन प्रसाद बेचने गए दो भाइयों में एक की मौत स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबने से हो गई.

फेफना में सेल्फी लेते वक्त टोंस नदी में दो युवकों की डूबने से मौत

फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा गांव के सामने टोंस नदी में मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे सेल्फी लेने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई.

repura_aag

रेपुरा गांव के नट बस्ती में लगी आग, घर गृहस्थी का सारा सामान हुआ राख

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा में बिगत रविवार की रात करीब 08:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी नट परिवारो के घर में आग से भैस, पड़ीया, बकरिया,मुर्गिया सहित मोटरसाइकिल, साईकिल सहित नगदी रुपये समेत गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया.