

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुकदमा संख्या 318/25 में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना उभांव पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अन्य धाराओ समेत पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया, जिससे प्रकरण और अधिक संवेदनशील हो गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसी क्रम में बुधवार 18 फरवरी 2026 को उ0नि0 मुकेश कुमार मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त मधुवन ढाला के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ऋषिनन्दन बाल्मिकी पुत्र उपेन्द्र भारती निवासी थाना भटनी जनपद देवरिया को समय करीब 09:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

