

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
रविशंकर पांडेय, बांसडीह
ईद के पावन अवसर पर बांसडीह क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।
नगर की नई मस्जिद, जामा मस्जिद, अबू बकर मस्जिद अहले हदीस सहित मिश्रवालिया, मैरीटार, केवरा, हुसेनाबाद और खरौनी की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े, ईदी और मिठाइयों ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कांग्रेस नेता बिजेंद्र पांडेय (मुखिया), धीरेन्द्र बहादुर सिंह ‘चुन्ना’, रमेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और लोगों को बधाई दी। प्रशासन की सतर्कता के चलते त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

