

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा तेंदुआ के ग्राम प्रधान पतिराम यादव का सोमवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।
देर रात उनकी हालत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल बेल्थरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पल्स तेजी से गिर रही है और स्थिति नाजुक है। चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की सलाह दी।आईसीयू में ले जाने के लिए एंबुलेंस तैयार की गई, लेकिन इसी दौरान रास्ते में ही प्रधान पतिराम यादव ने दम तोड़ दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने बताया सब कुछ एक पल में बदल गया। रात में अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से पूरी ग्राम पंचायत और परिवार सदमे में है। पतिराम यादव अपने जनप्रिय, मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में वे हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके असामयिक निधन से तेंदुआ गांव ही नहीं, बल्कि पूरा क्षेत्र स्तब्ध और शोकाकुल है।
मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी तट के तुर्तीपार घाट पर पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। अंतिम दर्शन के जनार्दन यादव जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ग्राम प्रधान राजपुर डॉक्टर एसएन यादव बेचन यादव दीपक कुमार अजीत कुमार मौर्य विनय यादव प्रधान राम भवन यादव प्रधान भारी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

