
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत आपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा सोनाडीह मेले में गुम हुए बालिका व बालकों को तत्काल खोजबीन से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बीते 27 मार्च से चल रहे सोनाडीह मेले में की गई इस कार्यवाही में शुक्रवार की शाम तक कुल 62 बच्चे परिजनों को सुपुर्द किये गए. इसमें केवल शुक्रवार को ही सर्वाधिक भीड़ में कुल 13 बच्चों को पुलिस द्वारा बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किए जाने का समाचार है।
हर साल की भांति इस वर्ष भी उभांव थाना अन्तर्गत सोनाडीह मेला का लुत्फ उठाने हेतु कई जिलों से परिजनो के साथ उनके बच्चे मेला देखने आये हुए थे. मेले में काफी भीड होने के कारण कई बच्चे परिजनों से बिछड़ गये थे. परिजनो द्वारा काफी खोजबीन किये जाने पर भी वे नहीं मिले जिसके बाद मेले में पुलिस द्वारा स्थापित खोया पाया केन्द्र पर सूचना दिया गया.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उभांव पुलिस टीम द्वारा त्वरित खोजबीन की गयी । खोजबीन से बच्चो को मेले से सही सलामत बरामद करते हुए उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया। अभिभावको द्वारा अपने गुम हुए बच्चों को पाकर उभांव पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
बालक व बालिकाओं की बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामजतन सोकनर, आरक्षी अजीत यादव, अश्वनी, सचिन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

